23.3 C
Lucknow
Thursday, March 5, 2026
Home Blog Page 57

प्रभारी मंत्री से जब पत्रकारों ने पूछे सवाल की गिरफ्तारी कब होगी मेडिकल कॉलेज में दवाई चोरी प्रकरण में तो 2 दिन बाद ही हो गई गिरफ्तारी

0

सरकारी महकमे में बड़े अधिकारी के बाबू का बड़ा सिंडिकेट,बचेगा नहीं आज नहीं तो कल

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज से बड़ी मात्रा में दवाइयां चोरी कर मार्केट में बेचने वाले नामजद अभियुक्त फार्मासिस्ट मोहम्मद ज़ुबैर अली उर्फ गुल्जी को बीस माह बाद किया गिरफ्तार।

01 जून 2024 को मेडिकल कॉलेज से चोरी की गयी दवाइयों से भरे कमर्शियल वाहन को पकड़ा गया था,जिसमें तत्कालीन डीएम उमेश प्रताप सिंह के सख़्त निर्देश पर तत्कालीन सीएमएस ने चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल,मोहम्मद ज़ुबैर,नंद किशोर सहित अन्य के खिलाफ़ दर्ज कराया था केस।

शाहजहांपुर में दबंगों ने व्यक्ति को चप्पलों से पीटा बचाने आई पत्नी पर भी हमला, पुरानी रंजिश में हुई मारपीट

0

शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। बचाने आई उसकी पत्नी पर भी हमला किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है और मामले में कार्रवाई कर रही है।

यह घटना शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे ताहरपुर गांव में हुई। गांव के निवासी हरिशंकर जब किसी काम से घर से बाहर जा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हालांकि, विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

हरिशंकर की चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी बबीता मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अपने पति को बचाने का प्रयास किया, तो दबंगों ने उन पर भी हमला कर दिया। बबीता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि हमलावरों ने उन्हें लोहे की रॉड से पीटा और चाकू से भी हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खुदागंज थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है और उनका आपसी विवाद चल रहा था। घायल हरिशंकर और उनकी पत्नी का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर जान दी,पुलिस आत्महत्या का कारण जानने के प्रयास में जुटी

0

मिर्ज़ापुर (शाहजहांपुर): शनिवार सुबह क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोपालपुर ढाई के मजरा दरियागंज के समीप रोड के किनारे पाकड़ के पेड़ में एक युवक को फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया।

थाना मिर्ज़ापुर के एसएसआई सुनील भरद्वाज ने बताया कि पुलिस के काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम सनोडी निवासी 28 वर्षीय संजय कुमार पुत्र राजाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त हो जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएसआई सुनील भरद्वाज ने बताया कि मृतक संजय कुमार अपने घर से चार दिन पहले अपनी ससुराल फर्रुखाबाद जिले के थाना अमृतपुर अंतर्गत ग्राम एत्मादपुर आया था। उसने ससुराल से यहां आकर ग्राम दरियागंज के समीप रात में किसी समय पाकड़ के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक संजय ने आत्महत्या क्यों की ? इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

20 महीने बाद एक गिरफ्तारी, अब चीफ फार्मासिस्ट पर कब गिरेगी गाज

0

शाहजहांपुर: सरकारी दवाओं के गबन के बहुचर्चित मामले में आखिरकार 20 महीने बाद कार्रवाई आगे बढ़ी है। प्रभारी मंत्री की सख्ती के बाद शुक्रवार को आरोपी फार्मासिस्ट जुबैर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हालांकि, अब भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस समय दवाओं से भरी पिकअप पकड़ी गई थी, उस दौरान स्टोर इंचार्ज रहे चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल पर कार्रवाई कब होगी।

जानकारी के अनुसार, सरकारी दवाओं से लदी पिकअप पकड़े जाने के समय स्टोर की पूरी जिम्मेदारी जेडी बंसल के पास थी। इसके बावजूद अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। सूत्रों का कहना है कि बीते करीब दो वर्षों तक स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की कथित मेहरबानी से मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले हुई समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने इस प्रकरण पर कड़े सवाल उठाए थे।

इसके बाद ही पूरे मामले में हलचल तेज हुई और उसी का परिणाम रहा कि शुक्रवार को आरोपी जुबैर अली की गिरफ्तारी हो सकी। गिरफ्तारी के अगले ही दिन शनिवार को चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल के ड्यूटी पर न पहुंचने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि विवेचना अभी जारी है और सभी पहलुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि घटना को 20 महीने बीत जाने के बावजूद विवेचना अब तक पूरी नहीं हो पाई है। चौक कोतवाली पुलिस का कहना है कि जेडी बंसल के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि प्रभारी मंत्री की सख्ती महज एक गिरफ्तारी तक सीमित रहती है या फिर गबन के इस मामले में मुख्य जिम्मेदारों तक भी कानून का शिकंजा कसता है। फिलहाल पूरे प्रकरण पर जनता की नजरें टिकी हुई हैं।

सहयोग संस्था ने राजकीय बाल गृह और गांव सुंदर नगर में मनाया होली का त्यौहार

0

शाहजहांपुर मुख्य अतिथि के रूप में सपत्नी के साथ पहुंचे अपर जिलाधिकारी (वित्त) अरविंद कुमार

जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियो ने महानगर के समीप छोटे से गांव सुंदर नगर में व राजकीय बाल ग्रह में पहुंचकर होली के पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया कार्यक्रम में सपत्नी एडीएम एफ/आर अरविंद कुमार मौजूद रहे संस्था के द्वारा उपलब्ध कराए गए फल,मिठाई,रंग पिचकारी व गिफ्ट पाकर सभी बच्चों के चेहरे खुशी से रंगीन हो गए।

इस मौके पर एडीएम एफ/आर ने कहा कि त्यौहार की असली खुशियां एक दूसरे के साथ मिलकर मनाने में ही है और सभी को गुलाल लगाया और होली के पर्व की बधाई दी कार्यक्रम में पहुंचे वायु सेना के पूर्व कप्तान प्रमोद गुप्ता ने सभी बच्चों को रंग लगाते हुए कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव भी जरूरी है यदि जीवन है तो समस्याएं भी हैं ,क्योंकि सीधी लाइन डेड लाइन होती है।

यह हम सभी को याद रखना चाहिए , और सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि खूब मेहनत करते हुए अपने जीवन को उज्जवल बनाईये कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक शाहनवाज खा एडवोकेट अनिल गुप्ता प्रधान,अध्यक्ष रजनी गुप्ता महासचिव विकास सक्सेना सहित अनुराग अग्रवाल,स्तुति गुप्ता,सुमन गुप्ता संगीता गुप्ता,हरजीत सिंह,राजा,शिवम वर्मा , शबाब,सुधीर आदि सभी उपस्थित रहे ।।

चक्र सरसों तेल अधोमानक घोषित, फिर भी हो रहा सेल

0

बरेली: होली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में सरसों तेल समेत कई खाद्य तेलों के नमूने अधोमानक पाए जाने से बाजार में हलचल मच गई है। फरीदपुर स्थित खंडेलवाल एडिवल ऑयल फैक्ट्री से लिए गए आठ नमूनों में से पांच नमूने लैब जांच में मानक पर खरे नहीं उतरे। इनमें कच्ची घानी सरसों तेल (चक्र ब्रांड), मल्टी सोर्स एडिवल ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और रैपसीड ऑयल शामिल हैं।

एफएसडीए प्रयोगशाला की रिपोर्ट सामने आने के बाद उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति बन गई है। जिस ब्रांड पर लोग वर्षों से भरोसा करते आए थे, उसके नमूने अधोमानक पाए जाने से खाद्य तेल की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कारोबारी सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट के बाद संबंधित ब्रांड की बिक्री प्रभावित हुई है, हालांकि कुछ स्थानों पर स्टॉक अब भी बाजार में उपलब्ध बताया जा रहा है।

त्योहारी सीजन को देखते हुए विभाग ने बरेली में ताबड़तोड़ छापेमारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय कुमार गोयल के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों से 10 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। राजेंद्रनगर स्थित रिद्धि इंटरप्राइजेज से 1191 किलोग्राम संदिग्ध सरसों तेल (अनुमानित मूल्य 1.77 लाख रुपये) जब्त कर सीज किया गया।

इसी कार्रवाई में 580 किलोग्राम संदिग्ध पनीर (मूल्य लगभग 1.16 लाख रुपये), 18 किलोग्राम खोया और 48 किलोग्राम कचरी भी जब्त कर नष्ट कराई गई। कानपुर में 786 किलोग्राम मिलावटी पनीर पकड़ा गया, जिसकी आपूर्ति बरेली के कारोबारी द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। मामले की सूचना बदायूं प्रशासन को भी भेजी गई है, ताकि आपूर्ति श्रृंखला की जांच की जा सके।

जानकारों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में खाद्य तेल का कारोबार 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का है, जिसमें बरेली क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 1,000 करोड़ रुपये आंकी जाती है। ऐसे में अधोमानक उत्पादों की बिक्री उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकती है।

एफएसडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी नमूनों की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे प्रमाणित और वैध पैकेजिंग वाले उत्पाद ही खरीदें तथा किसी भी संदिग्ध उत्पाद की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।