यूथ इंडिया संवाददाता
जहानगंज। थाना क्षेत्र के गांव मधवापुर निवासी राजीव (35) पुत्र छेदा लाल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बीते गुरुवार की है, जब राजीव सडक़ से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में पानी भरा होने के कारण उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गए।
राजीव की दो बेटियां और दो बेटे हैं। उनकी पत्नी का नाम सुनीता देवी है। घटना रात करीब 8:20 बजे की है, जब राजीव तालाब में डूब गए। रात 1 बजे उनका शव तालाब से निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजीव की असामयिक मौत से उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
तालाब में गिरने से युवक की मौत
कमालगंज गोलीकांड: आरोपी वीरेन्द्र सिंह की पत्नी मीरा वर्मा का बयान, बोली, मेरे किसी से कोई अवैध संबंध नहीं, झूठ बोल रहे हैं पति
यूथ इंडिया संवाददाता,कमालगंज, फर्रुखाबाद। दो दिन पूर्व एआरपी विश्राम सिंह को बीआरसी भवन में गोली मारकर घायल कर दिया गया था, जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। इस मामले में विश्राम सिंह के भाई उदयवीर सिंह ने सहकर्मी एआरपी अध्यापक वीरेन्द्र सिंह को नामजद किया था। पुलिस ने आज आरोपी वीरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वीरेन्द्र सिंह के बयान पर खुलासा किया कि उनकी पत्नी मीरा वर्मा के विश्राम सिंह के साथ अवैध संबंध थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मीरा वर्मा, जो कि कन्हई नगला की अध्यापिका हैं और जिनकी उम्र 50 वर्ष है, ने यूथ इंडिया को फोन पर बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं।
मीरा वर्मा ने बताया, मेरे पति वीरेन्द्र सिंह ने 28 मई 2021 को घरेलू विवाद में मुझ पर मारपीट की थी, जिसका मुकदमा फतेहगढ कोतवाली में दर्ज है। मेरी विश्राम सिंह से किसी प्रकार की कोई बातचीत नहीं होती है और ना ही कोई उनसे मिलना-जुलना था। पूर्व में 2022 में मेरे पति ने विश्राम सिंह को लेकर आरोप लगाए थे, तभी मेरी उनसे कहासुनी हुई थी, लेकिन बुजुर्गों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया था। तब से आज तक हमारे बीच कोई विवाद नहीं हुआ।
मीरा वर्मा ने आगे बताया, मेरे तीन बच्चे हैं, जिनमें बेटी की उम्र 15 वर्ष, बेटा 13 वर्ष और एक बेटा 7 वर्ष है। इस तरह के आरोप से मेरा और मेरे बच्चों का भविष्य अंधकार में जा सकता है। पति की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके पति के मन में क्या चल रहा था और क्यों उन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया।
‘दिल्ली का गुस्सा लखनऊ में क्यों उतार रहे हैं…’, सीएम योगी के बयान पर अखिलेश ने की टिप्पणी
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के बयान पर टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि सवाल ये है कि इनकी प्रतिष्ठा को ठेस किसने पहुंचाई?
उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि दिल्ली का ग़ुस्सा लखनऊ में क्यों उतार रहे हैं? सवाल ये है कि इनकी प्रतिष्ठा को ठेस किसने पहुंचाई? कह रहे हैं सामनेवालों से पर बता रहे हैं पीछे वालों को। कोई है पीछे?
दिल्ली का ग़ुस्सा लखनऊ में क्यों उतार रहे हैं?
सवाल ये है कि इनकी प्रतिष्ठा को ठेस किसने पहुँचाई? कह रहे हैं सामनेवालों से पर बता रहे हैं पीछेवालों को।
कोई है पीछे?
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 2, 2024
बता दें कि बृहस्पतिवार को विधानसभा में दिए गए अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मैं यहां पर नौकरी करने के लिए नहीं आया हूं, अगर मुझे प्रतिष्ठा चाहिए होती तो मठ में भी मिल जाती। हम व्यवस्था बदलने आए हैं। जो गड़बड़ी करेगा वो अंजाम भुगतेगा। अखिलेश यादव ने उनके इस बयान पर टिप्पणी की है।
योगी जी मेरे साथ भी इंसाफ करें, दबाव में काम कर रही है पुलिस: भानवी सिंह
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भाजपा कार्यसमिति में संगठन सरकार से बड़ा है के बयान के बाद भाजपा में भूचाल आ गया था। हालांकि, यूपी में विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने मीडिया को संबोधित किया था।
एनटीए ने जारी किया UGC NET एग्जाम का शेड्यूल, यहां देखें टाइमटेबल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जून सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 2024 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। उम्मीदवार UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से शेड्यूल देख सकते हैं। नोटिस के अनुसार, UGC NET जून 2024 परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में फिर से आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र के शहर की सूचना की अधिसूचना परीक्षा से 10 दिन पहले एनटीए वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in और nta.ac.in पर प्रदर्शित की जाएगी।
इससे पहले यह परीक्षा 18 जून को पेन और पेपर फॉर्मेट में दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक था, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक थी। अब 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच इस बार परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएगी। दरअसल, इसी महीने की 18 तारीख को हुई यूजीसी नेट की परीक्षा पेपर लीक के संकेत मिलने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने रद्द कर दी थी।
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) को परीक्षा के संबंध में गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) से कुछ इनपुट प्राप्त हुए थे। इनमें बताया गया था कि 18 जून को आयोजित ऑफलाइन हुई परीक्षा में गड़बड़ी हुई थी। इसके बाद इस परीक्षा को रद्द करके दोबारा आयोजित करने का फैसला किया गया था। परीक्षा में गड़बड़ी की जांच सीबीआई कर रही है।
UP Board 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
शिक्षा मंत्रालय ने 18 जून, 2024 को देश के कई शहरों में UGC NET जून 2024 की परीक्षा आयोजित की थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा दो शिफ्ट में ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की थी।
वहीं इसके अगले दिन ही 19 जून, 2024 को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) को परीक्षा के संबंध में गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) से परीक्षा में गड़बड़ी के इनपुट मिले थे।
ED का बड़ा एक्शन, सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की भूमि को किया जब्त
लखनऊ। यूपी के जौनपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है।
राजधानी लखनऊ में कानपुर रोड पर स्थित करोड़ों रुपये की जीमन जब्त कर ली है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) की जमीन कानपुर रोड स्थित स्कूटर इंडिया के सामने स्थित है। ईडी की टीम अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए बुलडोजर भी साथ ले गई है।
बसपा सरकार में हुए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाले (NHRM Scam) के मुख्य आरोपियों में शामिल तत्कालीन मंत्री और समाजवादी पार्टी के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) की लखनऊ में स्थित बेशकीमती जमीन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जब्त कर लिया है।
UP Board 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
संबंधित भूमि पर बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) द्वारा संचालित हिंदी अखबार की प्रिंटिंग मशीन लगी है। साथ ही कृषि योग्य भूमि भी है। ईडी (ED) को बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) की संपत्तियों की जांच में इस जमीन की जानकारी मिली थी, जिसके बाद भ्रष्टाचार से अर्जित इस भूमि को जब्त किया गया है।
UP Board 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
UP Board 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। कंपार्टमेंट या सुधार परीक्षा में शामिल होने वासे छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर अपना नतीजे चेक कर सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई को राज्य भर में कुल 93 केंद्रों पर दो शिफ्ट में किया गया था। 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 22,298 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
UP Board परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर प्राप्त करने होते हैं। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किया गया था। एक या दो विषय में फेल हुए छात्रों के लिए UPMSP की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया गया था।
UPMSP की ओर से ने 20 जुलाई को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की थी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी। कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले 90।97 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए।
UP Board कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट ऐसे करें चेक
– UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
– होम पेज पर 10वीं या 12वीं कंपार्टमेंट परिणाम के लिए लिंक पर क्लिक करें।
– अपना जिला चुनें और लॉग इन करने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करें।
– स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। चेक करें और डाउनलोड करें।
नीट यूजी परीक्षा पर SC का फैसला, कहा- पेपर लीक सिस्टमैटिक फेलियर नहीं
इस साल UP Board 10वीं की परीक्षा में 89.55 प्रतिशत और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 82.60 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। प्राची निगम 10वीं बोर्ड परीक्षा में टाॅप किया था, जबिक शुभम वर्मा ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य में पहला स्थान हासिल किया था।








