32 C
Lucknow
Saturday, May 30, 2026
Home Blog Page 5195

यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए सपा विधायक

0
Monsoon session of UP Vidhansabha begins today
Monsoon session of UP Vidhansabha begins today

लखनऊ। यूपी विधानसभा सत्र के पहले ही दिन सदन में जोरदार हंगामा हो गया। सपा विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। उनके हाथों में पोस्टर आदि हैं। स्पीकर उन्हें शांत रहने के लिए कहते रहे, लेकिन विधायकों ने बिजली, बाढ़ और कानून व्यवस्था के मुद्दे  को लेकर हंगामा बंद नहीं किया। माना जा रहा है कि मानसून सत्र (Monsoon Session) हंगामेदार रहेगा। विपक्ष ने सूखा, बाढ़, बिजली कटौती और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। वहीं, सरकार एक दर्जन से ज्यादा अध्यादेश पारित कराएगी।

बता दें कि यूपी विधानसभा का मानसून सत्र (Monsoon Session) आज शुरू हो गया है। ये सत्र 29 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा। सत्र में कई अध्यादेश और अधिसूचनाओं को सदन के पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा सत्र की शुरुआत पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Ygi) ने कहा कि ‘प्रदेश ने फरवरी में अपना बजट पारित किया था, मानसून सत्र में पहली अनुपूरक मांग सत्र में पेश की जाएगी. यूपी देश की उभरती अर्थव्यवस्था की राह पर आगे बढ़ रहा है। मैं सभी जनप्रतिनिधियों से सदन के सुचारू संचालन में अपना योगदान देने का आग्रह करता हूं। सरकार जनता के सभी मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार सत्र में उठाए गए सभी मुद्दों के प्रति जवाबदेह होगी।

हालांकि, जैसे ही सदन शुरू हुआ सीएम योगी की अपील बेअसर साबित हुई। पहले ही दिन समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने बिजली, बाढ़ और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सदन में आकर विरोध प्रदर्शन किया। वे नारेबाजी करते हुए पोस्टर लेकर वेल तक पहुंच गए। स्पीकर सतीश महाना उनसे शांति बनाए रखने की अपील करते नजर आए।

PPS अफसरों को योगी सरकार का तोहफा, 37 डिप्‍टी एसपी को मिला प्रमोशन

इस बीच सदन में प्रश्नोत्तर शुरू हुआ। सपा विधायक रागिनी नायर ने मंत्री ब्रजेश पाठक से हेल्थ पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि कैंसर के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। ब्रेन हैमरेज के लिए कितने एम्बुलेंस हैं। इसपर ब्रजेश पाठक ने जवाब दिया- आयुष्मान योजना दुनिया की सबसे बड़ी योजना है, जो सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में लागू है। सीएम योगी भी राहत पैसे देते हैं, कोई भेदभाव नहीं है। जौनपुर में आप (सपा) अस्पताल बनवा रहे थे, वो भाग गया और हम जांच कर रहे है।

वहीं, विपक्ष के नेता और सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय बहुत गंभीर मुद्दों का सामना कर रहा है। बाढ़, कानून व्यवस्था की समस्या और भ्रष्टाचार सबके सामने है। जिस पर स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि हम इन सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आप विपक्ष के नेता हैं, आपको नोटिस देने का अधिकार है। सरकार जवाब देने के लिए तैयार है।

राहुल द्रविड़ ने मनु को दी बधाई, बोले- भारतीय खेलों के लिये सचमुच महान दिन

0
Rahul Dravid congratulated Manu Bhaker
Rahul Dravid congratulated Manu Bhaker

Paris Olympics 2024 के दूसरे दिन मनु भाकर (Manu Bhaker) ने निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीतकर इतिहास रच दिया। इसके बाद देश-विदेश से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में एक चैंपियन एथलीट ने दूसरे चैंपियन एथलीट (मनु) को सलाम किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने मनु की सराहना की है। द्रविड़ भी अपने समय में अपेक्षाओं और दबाव का सामना करने में माहिर रहे थे, जिस तरह मनु ने अपेक्षाओं और दबाव में पदक अपने नाम किया।

द्रविड़ (Rahul Dravid) ने मनु भाकर को पहले ओलंपिक की कड़वी यादों को भुलाकर यहां ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी । द्रविड़ ने यहां इंडिया हाउस में एक परिचर्चा में कहा, ‘मनु की कहानी अद्भुत है । टोक्यो ओलंपिक की निराशा के बाद पेरिस आकर कांस्य पदक जीतना असाधारण उपलब्धि है। ऐसे खास दिन यहां आकर अच्छा लगा। इस तरह की उपलब्धियां बरसों के बलिदान, कड़ी मेहनत और समर्पण से मिलती है। एक खिलाड़ी के लिए यह आसान नहीं होता।’

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच (Rahul Dravid) ने कहा, ‘भारतीय खेलों के लिए विशेष दिन पर यहां आना अच्छा है। मैं उनके कई खेलों में उस दबाव की कल्पना कर सकता हूं जो इसमें शामिल है क्योंकि यह उनके खेल का शिखर है। इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता और उनके लिए इस दबाव में भी शानदार प्रदर्शन करना भारतीय खेलों के लिये सचमुच महान दिन है। इतने सारे लोगों के लिए क्या प्रेरणादायक कहानी है।’

Paris Olympics: मनु भास्कर ने एयर पिस्टल फाइनल में बनाई जगह

द्रविड़ (Rahul Dravid) ने दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में कहा, ‘हम जानते हैं कि खिलाड़ियों के लिए यह कितना मुश्किल होता है और वे किस चीज से गुजरते हैं और काफी कुछ इन कुछ दिनों पर निर्भर करता है।’ तोक्यो ओलंपिक में क्वालीफिकेशन के दौरान पिस्टल में खराबी के कारण भाकर निराश हो गई थीं लेकिन तीन साल बाद उन्हें वह मिल गया जिसकी उन्हें लालसा थी।

हरियाणा के झज्जर की रहने वाली 22 साल की भाकर ने कड़ी चुनौती पेश करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में 221.7 अंक अर्जित किए और कांस्य पदक हासिल किया। कोरिया की किम येजी ने 241.3 अंक के साथ रजत और जिन ये ओह ने 243.2 अंक के खेलों के ओलंपिक रिकॉर्ड से स्वर्ण पदक हासिल किया।

RAU IAS Accident: बेसमेंट मालिक समेत पांच और लोग गिरफ्तार, अब तक सात गिरफ्तारी

0
RAU IAS Accident
RAU IAS Accident

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के मध्य जिला के राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने राव आईएएस स्टडी सेंटर (Rau IAS Study Center) में हुए हादसे के मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है, इसमें वह कार चालक भी शामिल है जो बारिश के दौरान सड़क से तेज रफ्तार कार लेकर गया था जिससे कोचिंग सेंटर का गेट टूट गया था, इसके अलावा बेसमेंट का मालिक भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इन लोगों की गिरफ्तारी के साथ मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या सात हो गई है। पुलिस का कहना है कि हम मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

इससे पहले, रविवार को ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित यूपीएससी कोचिंग सेंटर (Rau IAS Study Center) में पानी भरने से छात्रों की हुई मौत के मामले में अदालत ने दोनों आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद राव आईएएस कोचिंग (Rau IAS Study Center) के मालिक अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस कोचिंग सेंटर हादसे (Rau IAS Study Center Accident) के दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद राजेंद्र नगर थाने से कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों समेत बिल्डिंग मैनेजमेंट, ड्रेनेज सिस्टम की देखभाल करने वाले निगमकर्मियों और अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

डीसीपी सेंट्रल एम. हर्षवर्द्धन ने कहा, ‘बेसमेंट के मालिकों और एक व्यक्ति सहित पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने एक वाहन चलाया था। जिससे इमारत के गेट को नुकसान पहुंचा था। बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधि करने की कोई अनुमति नहीं थी। हमने एमसीडी से कुछ जानकारी मांगी है और हम उनकी भूमिका की भी जांच करेंगे। हम प्रदर्शनकारी छात्रों से शांति बनाए रखने और जाम न लगाने की अपील करते हैं।”

‘हेलो क्या हालचाल है, कोई दिक्कत तो नहीं?’, चेतराम के पास आया राहुल गांधी का फोन

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ओल्ड राजेंद्र नगर मामले में दिल्ली पुलिस ने जिस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, उस पर लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। वह गाड़ी बहुत तेज चला रहा था, जिससे कोचिंग सेंटर (Rau IAS Study Center) का गेट टूट गया। इमारत के गेट से टकराने से पहले, एक रेहड़ी वाले ने उसे रोकने की कोशिश की थी।

‘हेलो क्या हालचाल है, कोई दिक्कत तो नहीं?’, चेतराम के पास आया राहुल गांधी का फोन

0
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

सुल्तानपुर। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से एक मुलाकात ने जिन रामचेत मोची की जिंदगी ही बदल दी है, रविवार को उनके पास आए एक फोन ने उन्हें गदगद कर दिया। यह फोन था लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का। उन्होंने फोन कर पूछा कि क्या हालचाल है, कोई दिक्कत तो नहीं? जिस पर रामचेत का गला भर आया।

खुद को संभालते हुए बोले, साहब, सब आपकी कृपा है, आप ही हमारे मसीहा हैं। जो सम्मान और अपनापन आपने दिया है, उसके लिए पूरा परिवार जीवनभर कर्जदार रहेगा। सदर तहसील के ढेसरुआ गांव के रहने वाले रामचेत मोची अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

मुफलिसी के दौर में जिसे रामचेत फूटी आंख नहीं सुहाते थे, वही अब उनसे हाथ मिलाने को बेकरार हैं। आज उनके पास देश के कोने-कोने से लोग मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। अचानक बढ़े सामाजिक कद ने रामचेत को प्रतिष्ठित व्यक्ति बना दिया है। इन सबके बीच रामचेत को चिंता अब इस बात की है कि वे अपना काम नहीं कर पा रहे हैं।

रामचेत ने बताया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जो मशीन भेजी है, वह बहुत बड़ी है, कारीगर आए थे, मशीन के पुर्जे सेट कर चले गए, बोले कि जब जरूरत होगी तो बताना। अभी उसको चलाने का हुनर उनके पास नहीं है। दुकान खुल नहीं पा रही है। हालांकि रामचेत आज बहुत खुश हैं।

वह कहते हैं कि उनके घर बहुत बड़े-बड़े साहब लोग पहुंच रहे हैं, हाथ मिला रहे हैं, हालचाल पूछ रहे हैं और मदद की पेशकश भी कर रहे हैं। आज जो भी परिवर्तन हुआ है, वह राहुल की देन है। इसी दौरान वे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के फोन की सूचना देते हुए कहते हैं कि उन्होंने मुझे अपना नंबर दिया है। कहा कि कोई दिक्कत हो तो मुझे फोन कर लेना।

हरकत में आया प्रशासन, पीएम आवास का फार्म भरवाया

जूता सिलने की मशीन पाने वाले रामचेत के पास न मशीन चलाने के लिए बिजली कनेक्शन है, न ही आवास और न राशन कार्ड।

दरिया बनी दिल्ली, जलभराव ने ट्रैफिक पर लगाई ब्रेक; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर सदर तहसील से कानूनगो हैप्पी सिंह, लेखपाल संदीप सिंह और ग्राम प्रधान अरशद अली रामचेत के घर पहुंचे। पीएम आवास समेत अन्य सरकारी सुविधाओं के बारे बात की और फार्म भरवाया। राशन कार्ड को सही करवाने के लिए कोटेदार भी पहुंचे और जल्द ही राशन कार्ड बनवाने की बात कही।

आखिर बिना बिजली कैसे मशीन चलाएं रामचेत?

रामचेत के घर आखिर बिजली क्यों नहीं? इस सवाल का जवाब बिजली विभाग के पास नहीं है। अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने कहा कि जब सौभाग्य योजना चल रही थी, तब रामचेत ने कनेक्शन नहीं लिया होगा। बहरहाल बेहद खुश रामचेत को किसी से कोई शिकायत नहीं है। वे कहते हैं कि अपने बेटे के घर पर वे यह मशीन लगवाएंगे। फिलहाल मशीन पैक करके रखी हुई है।

अब इस जिले में पुलिस पर एक्शन, 30 सिपाही लाइन हाजिर

0
30 policemen line hajir
30 policemen line hajir

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के बलिया में यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस वसूली मामले के बाद विभाग सतर्क हो गया है। अब विभाग ऐसे थानों की पहचान करके लगातार कार्रवाई कर रहा है। बलिया व सीतापुर के बाद अब मिर्जापुर में अवैध वसूली के शिकायत के चलते अलग-अलग थानों से लगभग 30 सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर (Line Hajir)  किया है। ये सभी सिपाही कई वर्षों से एक ही थाने पर जमे हुए थे।

मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित प्रभारी उपरोक्त मुख्य आरक्षी/आरक्षी को उनके नवनियुक्त स्थान के लिए रवाना करें। नियमों की अवहेलना पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब तक इन जिलों में पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

बलिया वसूली रैकेट के बाद पुलिस विभाग की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक बलिया, सीतापुर, बाराबंकी, वाराणसी के कई थानों के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।

 

बताया जाता है इन थानों पर पिछले कई वर्षों से तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला नहीं हुआ है।

Paris Olympics: मनु भास्कर ने एयर पिस्टल फाइनल में बनाई जगह

0
Manu Bhaker
Manu Bhaker

पेरिस। भारत की शीर्ष निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) ने शनिवार को पेरिस 2024 ओलंपिक (Paris Olympics) में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल (Air Pistol) फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

भाकर (Manu Bhaker)ने अपनी छह श्रृंखलाओं में सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 580 अंकों के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में तीसरा स्थान हासिल किया। उनके 97, 97, 98, 96, 96 और 96 के स्कोर ने उन्हें लगातार शीर्ष पर बनाए रखा।

अब वह रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे पर स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। दूसरी ओर रिदम सांगवान फाइनल में नहीं पहुंचे और उन्हे 15वें स्थान पर संतोष करना पड़ा। 97 के स्कोर के साथ एक ठोस शुरुआत के बावजूद, सांगवान को असंगतता से जूझना पड़ा, जिसमें दूसरी श्रृंखला में कम 92 भी शामिल था।

फाइनल की तैयारी के दौरान भाकर (Manu Bhaker)पर सभी का ध्यान रहेगा, उनका लक्ष्य पदक जीतना और दुनिया के शीर्ष निशानेबाजों में से एक के रूप में अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाना है। हंगरी की वेरोनिका मेजर सहित शीर्ष आठ क्वालीफायर फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।