यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। बार एसोसिएशन तहसील सदर के चुनाव को लेकर एल्डर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बार की वर्तमान कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद कनौजिया ने की।
इस दौरान अधिवक्ताओं से अपील की गई कि वे अपना रजिस्ट्रेशन दाखिल करें, जिससे उन्हें मतदाता सूची उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चुनाव काव्य के निर्माण अनुसार कराए जाएंगे।
कमेटी ने यह स्पष्ट किया कि यदि किसी ने चुनावी प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न की, तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के संबंध में सभी अधिवक्ताओं को सूचित किया गया है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण कराएं ताकि मतदाता सूची में उनका नाम शामिल किया जा सके और वे चुनाव में भाग ले सकें।
बार एसोसिएशन तहसील सदर की कार्यकारिणी भंग, नए चुनाव की तैयारी शुरू
करणी सेना के संस्थापक को जयंती पर याद किया गया
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। करणी सेना के जिला प्रभारी सुशील चौहान के नेतृत्व में राजपूत करणी सेना के संस्थापक स्वर्गीय बाबा लोकेन्द्र सिंह कालवी की जयंती को श्रद्धांजलि और दीप प्रज्वलित कर मनाया गया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा महिपाल सिंह मकराना का जन्मदिन भी लड्डू वितरण के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कुँवर विनय प्रताप सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह तोमर, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह राठौर, जिला मीडिया प्रभारी मनोज सोमवंशी, सोनू चौहान, कैप्टन आर. के. सिंह, के.पी. सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान, रजनू सोमवंशी, मोन्टी ठाकुर, पुष्पेंद्र राठौर, करन राठौर, वीर सिंह चौहान, रश्मिराज अग्निहोत्री, और सोनू शुक्ला सहित कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा लोकेन्द्र सिंह कालवी के योगदान और संगठन के उद्देश्यों पर चर्चा की। साथ ही संगठन की आगामी गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी पहुंचेगे बूथों तक
यूथ इंडिया संवाददाता
कंपिल। बहुजन समाज पार्टी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बताये हुए रास्ते पर चलने का आवाह्नन किया।
कायमगंज विधानसभा की बहुजन समाज पार्टी की बैठक सेक्टर कम्पिल में सम्पन्न हुई। सभी पदाधिकारियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बताये हुए रास्ते पर चलने का आवाह्नन किया और काशीराम के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही कहा वह विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर जाकर लोगों को जागरुक कर पार्टी से जोडऩे का प्रयास करेगें। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के द्वारा केन्द्र व यूपी सरकार द्वारा मस्जिद, मदरसा, वक्फ आदि मामलों में जबरदस्ती की दखलंदाजी तथा मन्दिर व मठ जैसे धार्मिक मामलों में अति-दिलचस्पी लेना संविधान व उसकी धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्त के विपरीत अर्थात ऐसी संकीर्ण व स्वार्थ की राजनीति क्या जरूरी सरकार राष्ट्रधर्म निभाए। मन्दिर-मस्जिद, जाति, धर्म व साम्प्रदायिक उन्माद आदि की आड़ में कांग्रेस व भाजपा आदि ने बहुत राजनीति कर ली और उसका चुनावी लाभ भी काफी उठा लिया, किन्तु अब देश में खत्म हो रहा आरक्षण व गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, पिछड़ापन आदि पर ध्यान केन्द्रित करके सच्ची देशभक्ति साबित करने का समय।
संसद में पेश वक्फ विधेयक पर जिस प्रकार से इसको लेकर संदेह, आशंकाएं व आपत्तियाँ सामने आयी हैं, उसके मद्देनजर इस बिल को बेहतर विचार के लिए सदन की स्थायी समिति को भेजना उचित। ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार अगर जल्दबाजी न करे तो बेहतर होगा। बैठक में मुख्य अतिथि कानपुर मण्डल प्रभारी विजय भास्कर , जिलाध्यक्ष आरडी बौद्ध, विधान सभा प्रभारी प्रेम सिंह, रामोतार गौतम, अहिवरन सिंह लोधी , उपेन्द्र सिंह लोधी विधान सभा अध्यक्ष , गौरव सिद्धार्थ व अजीत पाल आदि मौजूद रही।
सोने जा रहे युवक को जहरीले सांप ने काटा, मौत पर मचा कोहराम
यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। लटूर नगला गांव में सोने जा रहे युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक की दो माह पहले शादी हुई थी। सूचना पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों की मदद से ग्रामीणों ने सांप को पकड़ कर मार डाला।
क्षेत्र के गांव झब्बूपुर के लटूरनगला निवासी प्रेमचंद्र का 20 वर्षीय पुत्र सुनील गुरुवार की रात घर में सोने के लिए मच्छरदानी लगा रहा था। तभी उसे जहरीले सांप ने काट परिजनों ने सांप को देखा और उसे ग्रामीणों की मदद से घेर कर मार दिया।
सुनील के शरीर में स्पाट देख परिजन घबरा गए और सीएचसी लेकर दौड़े। जहां डाक्टर ने गंभीर हालत में प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। शव गांव पहुंचते ही मां नन्हीं देवी, पत्नी अनामिका, भाई राजू, सत्यवीर, श्यामवीर समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना तहसील प्रशासन व पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की और जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि सुनील की शादी दो माह पूर्व जनपद एटा के थाना धुबरी के गांव उदयपुरा गांव से हुई थी। अभी नवविवाहिता की हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी। उसका रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीण को जहरीले सांप ने काटा, गंभीर
कायमगंज। नगर से सटे गांव कुबेरपुर निवासी अनिल को जहरीले सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में सीएचसी लाए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
महिला डाक कर्मी की मौत पर मचा कोहराम
कायमगंज। नगर के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी राकेश चंद्र मिश्रा की 55 वर्षीय पत्नी पुष्पा नगर के डाकघर में कर्मचारी है। गुरुवार को अचानक उनकी हालत बिगड़़ गई। परिजनों ने 108 पर काल की। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और एबुलेंस की मदद से परिजननें उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। बेटी शीतल व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
ऊचाई से गिरकर तीन की हालत गंभीर
कायमगंज। अलग अलग स्थानों पर नगर से सटे गांव गढ़ी निवासी नफरीन, कुबेरपुर निवासी रजी की तीन साल पुत्री रुविया, ममापुर निवासी वृद्व श्यामसुंदर ऊचाई से गिरकर गंभीर घायल हो गए। परिजन सीएचसी लाए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद रुविया को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
एक ने पिया जहर, हालत गंभीर
कायमगंज। जनपद कन्नौज के थाना छिवरामऊ के मोहल्ला काजी हर निवासी भोले ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। परिजन सीएचसी लाए। जहां गंभीर हालत में प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।






