यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। भारत विकास परिषद पांचाल शाखा (पांचाल प्रांत) द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला नंबर एक में बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष कन्हैया लाल जैन और मुख्य अतिथि श्रीमती वत्सला अग्रवाल (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद) द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से की गई। विशिष्ट अतिथि श्रीमती पारुल मेहरोत्रा और श्री रमेश मेहरोत्रा (पूर्व पांचाल प्रांत संरक्षक, कन्नौज) भी इस मौके पर उपस्थित रहे। राष्ट्रीय गीत के पश्चात सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर सम्मान किया गया।
महोत्सव के दौरान श्रीमती आभा गुप्ता, शिवांगी अग्रवाल, और मोहिनी वर्मा के संयोजन में कपल गेम, वन मिनट गेम, और बच्चों के बीच विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। अन्वी गुप्ता, काशवी सिंह, अविका सिंह, हिताशी वर्मा, और शिवानी तिवारी ने हरियाली तीज, धार्मिक एवं देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। श्रीमती दिव्यांशी अग्रवाल ने भी अपने मनमोहक नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष कन्हैया लाल जैन, सचिव देवेन्द्र नारायण श्रीवास्तव, वित्त सचिव अनुपम पुरवार, संगठन सचिव कन्हैया शुक्ला सहित भारत विकास परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र गुप्ता, अतुल रस्तोगी, आलोक गुप्ता, नारायण प्रसाद अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, नमन अग्रवाल, पंकज गुप्ता, योगेश वर्मा, दुष्यंत श्रीवास्तव, पंकज सक्सेना, मुकेश सक्सेना, शिवम गुप्ता, संजीव बाथम, मुकेश गुप्ता, कमल यादव, सर्वेश गुप्ता, कन्हैया लाल अग्रवाल, संदीप उपाध्याय, बृजेश सिंह, बृजेश कुमार सक्सेना, आयुष गुप्ता, और देवेन्द्र सारस्वत जैसे प्रतिष्ठित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
फतेहगढ़ शाखा के अध्यक्ष सरदार जगदीप सिंह, संगठन सचिव श्याम प्रकाश श्रीवास्तव, श्रीमती रोमी श्रीवास्तव, रत्नेश पाल, रुचि अग्रवाल, नीलाम सक्सेना, अनीता सक्सेना, कमलेश श्रीवास्तव, मुक्ता रस्तोगी, प्रियंका गुप्ता, मीनू जैन, नैन्सी वर्मा, मधु श्रीवास्तव, शोभा अग्रवाल, आरती गुप्ता, अंशिका गुप्ता, और प्रिया सारस्वत ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजन को विशेष बनाया।
अंत में, सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद सभी उपस्थित सदस्य और अतिथियों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सचिन सिंह द्वारा किया गया, जिनकी कुशलता और मधुर वाणी ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।
भारत विकास परिषद पांचाल शाखा द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन
ट्रांसफार्मर के फेस जोड़ते समय युवक झुलसा, अस्पताल में भर्ती, गांव में हंगामा
यूथ इंडिया संवाददाता
नवाबगंज,फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव इमादपुर निवासी अवनीश (पुत्र सतीश चंद्र) सोमबार सुबह एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब वह गांव सलेमपुर में 63 केवीए के ट्रांसफार्मर के फेस जोडऩे का काम कर रहा था। लाइन मेन हुकम सिंह के कहने पर अवनीश ने यह कार्य शुरू किया, लेकिन अचानक बिजली लाइन चालू हो गई, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल अवनीश को नवाबगंज के सीएससी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अवनीश की हालत गंभीर बताई जा रही है, और डॉक्टरों की टीम उसकी देखरेख में जुटी है।
इस हादसे से गांव के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोग बड़ी संख्या में बिजली घर पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि लाइन चालू होने की सूचना दिए बिना काम कराया जा रहा था, जिससे यह गंभीर हादसा हुआ।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, और प्रशासन ने स्थिति को काबू में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। इस घटना ने एक बार फिर से बिजली विभाग की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली लाइन बंद कर दी जाती, तो इस हादसे को टाला जा सकता था। आगे की जांच के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है, और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात 102 पुलिसकर्मी हटाए जाएंगे, ये है बड़ी वजह
लखनऊ। यूपी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) की सुरक्षा में तैनात 102 पुलिसकर्मियों को हटाया जाएगा। अब इनकी जगह पीएसी (PAC) , कमिश्नरेट, जिलों, एसडीआरएफ (SDRF) और विशेष सुरक्षा बल में तैनात आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी को चयनित कर विशिष्ट महानुभावों की सिक्युरिटी में तैनात करने का फैसला लिया गया है।
फायरिंग टेस्ट में फेल हुए थे पुलिसकर्मी
बता दें कि हटाए गए पुलिसकर्मियों में से ज्यादातर फायरिंग टेस्ट में फेल हो गए थे। साथ ही कई अन्य वहजों से भी हटाए गए हैं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा कई अन्य वीवीआईपी (VVIP) की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी जल्द हटाए जाएंगे। सुरक्षा मुख्यालय में एसपी की ओर से चयनित 102 पुलिसकर्मियों को जल्द तैनात करने के लिए संबंधित शाखाओं से उनके सेवा विवरण तलब किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, एसओपी (SOP) के अनुरूप गठित कमेटी ने बीते दिनों वीवीआईपी सिक्योरिटी में बदलाव के लिए पीएसी समेत तमाम शाखाओं के हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल द्वारा किए गए आवेदन के बाद उनका फिटनेस और फायरिंग टेस्ट लिया था। इसमें पास होने के बाद उन्हें सेलेक्ट किया गया है।
प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं पर पर प्रशासन का जोर
इससे पहले वीवीआईपी सुरक्षा (Security Headquarters) में सालों से तैनात पुलिकर्मियों को भी फायरिंग और फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी फायरिंग टेस्ट में फेल हो गए थे।
वहीं, दोबारा टेस्ट देने के लिए बुलाए जाने पर इन्होंने आने की जहमत नहीं उठाई, ताकि वह अपनी वर्तमान तैनाती की जगह बरकरार रहे। इसके बाद सुरक्षा मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाया और पीएसी, कमिश्नरेट, जिलों, एसडीआरएफ और स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स से 102 पुलिसकर्मियों को सेलेक्ट कर वीवीआईपी सिक्योरिटी में तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नाबालिग के साथ रंगे हाथ पकड़े गए पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव, कॉलेज में पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोचे समझे षडयंत्र की सुगसुवाहट
सपा के ही एक नेता के नाम की चर्चा
बोले नबाब, मेरे खिलाफ साजिश
यूथ इंडिया संवाददाता
कन्नौज। जनपद कन्नौज में रविवार देर रात एक बड़ी घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया, जब पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को नाबालिग लडक़ी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में उनके ही कॉलेज चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने देर रात 2 बजे मौके पर पहुंचकर नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया। इस दौरान एसपी अमित कुमार आनंद स्वयं मौजूद थे, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
घटना के बाद कन्नौज कोतवाली में मचा हडक़ंप
पुलिस द्वारा नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद कन्नौज कोतवाली में हडक़ंप मच गया। पीडि़ता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज किए। पीडि़ता ने अपने बयान में नवाब सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।
राजनीतिक साजिश का आरोप
नवाब सिंह यादव ने इस मामले को अपने राजनीतिक करियर को समाप्त करने की साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि यह आरोप उनके खिलाफ रचा गया एक षड्यंत्र है। यादव ने यह भी आरोप लगाया कि पीडि़ता की मां, जो पहले समाजवादी पार्टी (सपा) में थी, अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुकी है, और इसी वजह से यह पूरा मामला रचा गया है।
सूत्रों के अनुसार, चर्चा है कि इस मामले के पीछे सपा के ही एक नेता का हाथ हो सकता है, जिसने पूरा गेम प्लान किया। हालांकि, यह आरोप अभी तक साबित नहीं हुए हैं, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।
समर्थकों का कोतवाली घेराव
नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद उनके सैकड़ों समर्थकों ने कोतवाली का घेराव कर दिया और उन्हें रिहा करने की मांग की। समर्थकों का कहना है कि यादव के खिलाफ यह मामला साजिशन रचा गया है, ताकि उनके राजनीतिक करियर को खत्म किया जा सके। हालात को देखते हुए मौके पर सीओ और एएसपी भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया।
यादव का सपा से लंबा संबंध और हालिया समर्थन
नवाब सिंह यादव का समाजवादी पार्टी से लंबे समय से संबंध रहा है, हालांकि हाल के वर्षों में उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली थी। लेकिन इस चुनाव में उन्होंने सपा का साथ दिया था। इस पृष्ठभूमि में इस मामले ने राजनीतिक माहौल को और भी गरमा दिया है।
अभी भी मामले में कई सवाल बने हुए हैं
इस घटना के बाद से कन्नौज और आस-पास के क्षेत्रों में चर्चा का बाजार गर्म है। जनता और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह मामला वास्तव में एक साजिश है या फिर इसमें कुछ और सच्चाई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, और सभी संभावित कोणों को ध्यान में रखते हुए कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। खबर लिखे जाने तक मामला गरम रहा। वहीं नबाब के समर्थक मौके से हटने का नाम नहीं ले रहे।
रेड ब्लाउज में एक्ट्रेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फोटो देख फैंस के उड़े होश
टीवी एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) हमेशा अपनी बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहतीं हैं. कनिका मान (Kanika Mann) जब भी अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं तो फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थकते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के बीच शेयर की है।
इन तस्वीरों में उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) हमेशा अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अदाओं से फैंस के बीच सुर्खियां बटौरती हैं। उनका कातिलाना अंदाज अक्सर फैंस की धड़कनें बढ़ा देता है। वो जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो अक्सर उनका बोल्ड लुक इंटरनेट पर आते ही तबाही मचाने लगता है।
View this post on Instagram
अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस कनिका मान ने रेड कलर का ब्लाऊज और व्हाइट साड़ी पहनी हुई है
View this post on Instagram
माथे पर बिंदी, खुले बाल और लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में एक से बढ़कर एक स्टनिंग पोज देते हुए हॉट फोटोज क्लिक करवाई है।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा, बोले- सोशल मीडिया पर मुझे डिफेम किया जा रहा है
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (RG Kar Medical College) में ट्रेनी लेडी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में कोलकाता समेत देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। हड़ताल पर गए डॉक्टरों की मांग है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस बीच आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रिंसिपल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) के प्रिंसिपल प्रोफेसर संदीप घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मृतक लेडी डॉक्टर मेरी बेटी की तरह थी और मुझे सोशल मीडिया पर डिफेम किया जा रहा है। इसलिए एक पैरेंटस की तरह मैं इस्तीफा दे रहा हूं। मै नहीं चाहता कि फ्यूचर में किसी के साथ ऐसा कुछ हो।”
बीते 9 अगस्त की सुबह आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) और अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने रेप और हत्या की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने संजय रॉय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (रेप) और 103 (मर्डर) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी संजय रॉय फिलहाल 14 दिन की पुलिस कस्टडी में है।








