यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना का शुभारंभ किया गया है। यह परियोजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य जिले को उत्तर प्रदेश के प्रमुख मार्गों और शहरों से सीधे जोडऩा है।
परियोजना की प्रमुख विशेषताएं
1. त्रिकोणीय एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी:
– बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे:यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र को अन्य महत्वपूर्ण मार्गों से जोड़ता है, जिससे क्षेत्र में यात्रा और परिवहन की सुविधा मिलती है।
– गंगा एक्सप्रेसवे:यह एक्सप्रेसवे राज्य के विभिन्न हिस्सों को गंगा नदी के किनारे बसे शहरों से जोडऩे का कार्य करता है, जिससे धार्मिक और पर्यटन महत्व के स्थानों तक पहुंच आसान होती है।
– लिंक एक्सप्रेसवे: 92 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे फर्रुखाबाद को हरदोई और मैनपुरी से जोड़ेगा। इस नए एक्सप्रेसवे के माध्यम से यात्रियों को सीधा और त्वरित मार्ग मिलेगा, जिससे यात्रा का समय कम होगा और यातायात का दबाब कम होगा।
2. अनुमानित लागत और वित्तीय प्रबंधन:
– इस परियोजना के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने ?6600 करोड़ का बजट आवंटित किया है।
– इस राशि का उपयोग न केवल एक्सप्रेसवे के निर्माण में किया जाएगा, बल्कि इसके साथ-साथ अन्य संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे पुल, सर्विस रोड, रेस्ट एरिया और सुरक्षा उपायों के विकास में भी किया जाएगा।
– इस परियोजना में स्वदेशी और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी भी हो सकती है, जिससे तकनीकी उन्नति और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
3. आर्थिक एवं सामाजिक लाभ:
– रोजगार के अवसर: एक्सप्रेसवे के निर्माण से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे। निर्माण कार्य में सैकड़ों लोगों को काम मिलेगा, जबकि एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद भी रखरखाव और अन्य सेवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
– व्यापारिक विकास: लिंक एक्सप्रेसवे के माध्यम से व्यापारियों को अपने उत्पादों को तेजी से बाजार में पहुंचाने का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय उद्योगों और कृषि उत्पादकों को भी फायदा होगा।
– कृषि और खाद्य आपूर्ति: एक्सप्रेसवे के माध्यम से कृषि उत्पादों की आपूर्ति समय पर और सुरक्षित ढंग से की जा सकेगी, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिलेगा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
4. पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभाव:
– परियोजना के तहत ग्रीन बेल्ट और पर्यावरण अनुकूल उपायों का भी ध्यान रखा जाएगा। एक्सप्रेसवे के किनारे पेड़ लगाने और ईको-फ्रेंडली तकनीक के इस्तेमाल से पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।
– ग्रामीण क्षेत्रों में इससे जुड़ी परियोजनाओं के माध्यम से सामाजिक सुधार की दिशा में भी काम किया जाएगा, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
5. प्रमुख योजनाएँ और कार्यक्रम:
– इस एक्सप्रेसवे के साथ-साथ अन्य योजनाओं जैसे रेस्ट एरिया, फूड प्लाजा, और इमरजेंसी सेवाओं को भी विकसित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव हो।
– गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे, जिससे पर्यटकों को सुविधाएं मिलें और क्षेत्र का विकास हो।
भविष्य की संभावनाएँ
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना न केवल जिले की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी बल्कि यह पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास का आधार बनेगी।
इससे न केवल स्थानीय लोगों की जीवनशैली में सुधार होगा बल्कि व्यापार और उद्योगों के लिए भी नए अवसर सृजित होंगे।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा, फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे से जिले की कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा, जिससे न केवल क्षेत्र का विकास होगा बल्कि राज्य की आर्थिक धारा में भी यह एक महत्वपूर्ण योगदान देगा।
इस परियोजना से फर्रुखाबाद के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के प्रयास को एक नई दिशा मिलेगी और प्रदेश के विकास में जिले का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।क चेप्टर खोलने की दिशा में बड़ी पहल, प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे: जिले के विकास का नया आयाम
फर्रुखाबाद में इंटेक चेप्टर खोलने की दिशा में बड़ी पहल, प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। जनपद फर्रूखाबाद में भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (इंटेक) का एक नया चेप्टर खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित इंटेक के मुख्यालय में संस्था की सदस्य सचिव आईएएस डॉ. सी. टी. मिश्रा से मुलाकात की।
इस मुलाकात का उद्देश्य फर्रूखाबाद में इंटेक चेप्टर की स्थापना के लिए आवश्यक औपचारिकताओं और प्रक्रियाओं पर चर्चा करना था। इस अध्याय के गठन से जनपद के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन में काफी मदद मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में पांचाल शोध एवं विकास परिषद् के संयुक्त सचिव भूपेन्द्र प्रताप सिंह, प्रोफेशनल फोटोग्राफर शांतनु कटियार और मोहम्मद आकिब खां रहे।
इस मुलाकात के बाद यूथ इंडिया से बात करते हुए भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि, इंटेक चेप्टर के गठन से न केवल हमारे ऐतिहासिक स्मारकों को बचाया जा सकेगा, बल्कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि डॉ. मिश्रा ने फर्रुखाबाद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देखते हुए, इस पहल का स्वागत किया हैं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि इंटेक पूरी तरह से इस चैप्टर को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
आपको बता दें कि इंटेक एक गैर-सरकारी संगठन है जो भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित है। यह संगठन देश भर में ऐतिहासिक स्मारकों, इमारतों और स्थलों के संरक्षण के लिए काम करता है।
फर्रूखाबाद में इंटेक चेप्टर का गठन होने से जनपद में मौजूद ऐतिहासिक स्मारकों और इमारतों को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और संवर्धन से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
इस मुलाकात के बाद अब इंटेक चेप्टर के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उम्मीद है कि जल्द ही फर्रूखाबाद में इंटेक का एक चैप्टर सक्रिय हो जाएगा और जनपद की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
जस्टिन बीबर के घर गूंजी किलकारी, पत्नी हैली बीबर ने दिया बेटे को जन्म
पॉप स्टार सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) के घर किलकारी गूंजी है। वे पिता बन गए हैं। जस्टिन की पत्नी हैली बीबर ने बेटे को जन्म दिया है। कपल ने अपने नवजात शिशु की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। जस्टिन और हैली ने शादी के छह साल बाद अपनी पहली संतान का स्वागत किया है। जस्टिन ने इस साल मई में यह जानकारी फैंस से साझा की थी कि वे और हैली जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।
जस्टिन बीबर (Justin Bieber) और हैली ने वर्ष 2018 में शादी रचाई। अब दोनों के जीवन का नया अध्याय शुरू हुआ है। बेटे के रूप में कपल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। जस्टिन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। साथ ही बच्चे का नाम भी बताया है। जस्टिन ने बच्चे की जो तस्वीर साझा की है, उसमें बच्चे के पैर दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ लिखा है, ‘हमारे घर में तुम्हारा स्वागत है, बेबी’। जस्टिन ने बच्चे का नाम जैक ब्लूज बीबर (ACK BLUES BIEBER) रखा है।
जस्टिन (Justin Bieber) और हैली के घर आए नन्हे मेहमान की खबर पाकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में हर कोई बधाई दे रहा है। साथ ही बच्चे के नाम की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जस्टिन और हैली हम आपके लिए बेहद खुश हैं। हमें पता है कि आप बेहद शानदार अभिभावक बनेंगे। ईश्वर आपके परिवार की हमेशा रक्षा करें’। नन्हे जैक पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं।
जस्टिन (Justin Bieber) और हैली ने जुलाई में बहामास में सगाई करने के दो महीने बाद सितंबर, 2018 में न्यूयॉर्क सिटी कोर्ट हाउस में शादी की थी। जस्टिन ने एक बेहद निजी समारोह में यह शादी की थी। अपनी शादी की पहली सालगिरह पर दोनों ने दूसरी बार शादी रचाई थी। हैली अमेरिका की एक मशहूर मॉडल हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है।
जस्टिन बीबर (Justin Bieber) की लोकप्रियता भारत में भी खूब है। भारत में अंग्रेजी गानों का चलन जस्टिन के गाने ‘बेबी’ से शुरू हुआ था। महज 20 की उम्र में ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले जस्टिन 39 वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी उन्होंने अपनी प्रस्तुति से खूब चर्चा बटोरीं।
LPG से क्रेडिट कार्ड तक 1 सितंबर से होंगे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर डालेंगे असर
अगस्त का महीना समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बचा है। ऐसे में नए महीने से कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं, जो आम लोगों की जेब पर सीधे असर डालते हैं। सितंबर (September) महीने से भी ऐसे ही कुछ खास बदलाव होने वाले हैं, जो आपकी जेब पर असर डालेंगे। इन बदलावों में एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम शामिल हैं। साथ ही महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को लेकर सरकारी कर्मचारियों के लिए खास ऐलान हो सकते हैं। आइए जानते हैं सितंबर महीने में कौन-कौन से बदलाव हो सकते हैं और इसका आपकी जेब पर कितना असर होगा?
पहला बदलाव: LPG सिलेंडर के दाम
अक्सर देखा जाता है कि हर महीने की एक तारीख को सरकार एलपीजी के दाम में बदलाव करती है। कमर्शियल गैस सिलेंडर से लेकर रसोई गैस के दाम में बदलाव देखा जाता है। ऐसे में इस बार भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। पिछले महीने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम 8।50 रुपये बढ़े थे, जबकि जुलाई में इसके दाम में 30 रुपये की कमी आई थी।
दूसरा बदलाव: ATF और CNG-PNG के रेट
LPG Cylinder के कीमतों के साथ ही ऑयल मार्केट कंपनियों की तरफ से हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम में भी संशोधन करती हैं। इस कारण पहली तारीख को इनकी कीमत में बदलाव देखा जा सकता है।
तीसरा बदलाव: फर्जी कॉल से जुड़ा नियम
1 September से फर्जी कॉल और मैसेज पर लगाम लग सकती है। ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे फर्जी कॉल और फर्जी मैसेज पर लगाम कसें। इसके लिए ट्राई ने एक सख्त गाइडलाइन जारी की है। ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, बीएसएनएल से कहा है कि 30 सितंबर तक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन बेस डीएलटी यानी डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दें। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि 1 सितंबर से फर्जी कॉल पर रोक लग जाएगी।
चौथा बदलाव: क्रेडिट कार्ड से जुड़ा नियम
1 September से HDFC Bank यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट की लिमिट तय करने जा रहा है, जिसके तहत कस्टमर्स इन ट्रांजेक्शन्स पर हर महीने सिर्फ 2,000 पॉइंट्स तक ही पा सकते हैं। थर्ड पॉर्टी ऐप से एजुकेशनल पेमेंट करने पर HDFC बैंक कोई रिवॉर्ड नहीं देगा।
September 2024 से IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड पर देय न्यूनतम राशि को कम कर देगा। पेमेंट की तारीख भी 18 से घटाकर 15 दिन कर दिया जाएगा। इसके अलावा, एक बदलाव-1 सितंबर 2024 से UPI और बाकी प्लेटफार्म पर पेमेंट के लिए RuPay क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बाकी पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के समान ही रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे।
पांचवा बदलाव: महंगाई भत्ता
September में केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान होने की संभावना है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार कर्मचारियों के लिए 3 फीसदी महंगाई भत्ते में इजाफा कर सकती है। अभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) 50 फीसदी दिया जा रहा है, जबकि 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह 53 प्रतिशत हो जाएगा।
छठवां बदलाव: फ्री आधार कार्ड अपडेट
फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर (September) तय की गई है। इसके बाद आप आधार से जुड़ी कुछ चीजों को फ्री में अपडेट नहीं करा पाएंगे। 14 सितंबर के बाद आधार अपडेट करने के लिए शुल्क देना होगा। हालांकि पहले फ्री में आधार अपडेट कराने की लास्ट डेट 14 जून 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 किया गया था।
जन्माष्टमी के दिन राशि अनुसार आजमाएं ये उपाय, बनी रहेगी खुशहाली
हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) का पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को पड़ेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल भाद्रपद महीने के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है और आधी रात में कृष्ण जी के जन्म के समय पूजन किया जाता है।
ऐसी मान्यता है कि यदि आप जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन कुछ ज्योतिष उपाय आजमाते हैं तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और कान्हा का भव्य श्रृंगार किया जाता है।
यदि आप भी इस साल जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय आजमाएंगे तो आपके घर में समृद्धि बनी रहेगी और मनोकामनाओं को पूर्ति होगी। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से।
मेष राशि
मेष राशि के लोग यदि जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन कान्हा से साथ हनुमान जी का भी पूजन करेंगे तो उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, इसलिए यदि आप इस दिन श्री कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल को लाल रंग के वस्त्र पहनाएंगी तो आपके जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं। यदि आप इस दिन पूजा के समय नारंगी वस्त्र धारण करेंगे तो आपके लिए शुभ फलदायी हो सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और यदि आप जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन लड्डू गोपाल को सफ़ेद मक्खन का भोग लगाएंगे तो आपको इसका लाभ मिलेगा और मनोकामनाओं को पूर्ति होगी। साथ ही, आप यदि इस दिन लड्डू गोपाल को सिल्वर कलर के कपड़े पहनाती हैं और माखन मिश्री के साथ पंचामृत का भोग लगाती हैं तो इसके शुभ फल मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक यदि लड्डू गोपाल को जन्माष्टमी के दिन धनिया की पंजीरी का भोग लगाएंगे तो उनके बिगड़े काम बन सकते हैं। इस दिन आप कृष्ण जी को लाल वस्त्रों से सुसज्जित करें। यदि आपकी शादी में देरी हो रही है तो आप कान्हा को लाल चुनरी चढ़ाएं, इससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। इस दिन आप कान्हा को हल्दी का तिलक लगाएं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग अगर जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नानकराते हैं और कान्हा को शंख से स्नान कराते हैं तो उनके जीवन में समृद्धि आ सकती है। इस दिन आप यदि आप कान्हा को माखन मिश्री का भोग लगाएंगे तो जीवन में समृद्धि बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग यदि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जरूरतमंदों को सफेद चीजों का दान देंगे तो उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप इस दिन दान में चावल, चीनी या किसी अन्य सफेद अनाज का दान कर सकते हैं। इस उपाय से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
कन्या राशि
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन यदि आप लड्डू गोपाल को दूध से स्नान कराएंगे और उन्हें गुलाबी वस्त्रों से सजाती हैं तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी। आप इस दिन पूजा के समय भी गुलाबी या लाल रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं। कान्हा को जब आप दूध से स्नान कराएं उसके बाद गंगाजल से जरूर स्नान कराएं।
तुला राशि
तुला राशि के लोग यदि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कान्हा को सफेद पीले फूल अर्पित करेंगे और किसी सफेद मिठाई का भोग लगाएंगे तो सदैव खुशहाली बनी रहेगी। आप इस दिन कान्हा को स्नान कराने के बाद चंदन का तिलक जरूर लगाएं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा करने के साथ उन्हें भोग अर्पित करना चाहिए। आप इस दिन यदि लड्डू गोपाल को भोग में पीली मिठाई चढाएंगी तो आपको इसके लाभ हो सकते हैं। आप जन्माष्टमी के दिन कान्हा को नारियल पानी से स्नान कराएं। आपको इसका लाभ मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोग यदि जन्माष्टमी के दिन कृष्ण को दही का भोग लगाएंगे तो उन्हें समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। आप इस दिन लड्डू गोपाल को लाल रंग के वस्त्र पहनाएं और इन्हीं रंगों के वस्त्र पहनकर पूजा करें।
मकर राशि
मकर राशि के लोग यदि जन्माष्टमी के दिन कान्हा को भोग में आटे की पंजीरी के साथ पंचामृत चढ़ाते हैं तो उनके जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इस दिन आप कान्हा को दही से स्नान भी कराएं तो शुभ फल मिलते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग यदि जन्माष्टमी के दिन कान्हा के साथ राधा रानी की भी पूजा करेंगे तो आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। इस दिन आप लड्डू गोपाल को पंच मेवा का भोग भी लगाएं, इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातक यदि भगवान कृष्ण को दूध की बर्फी का भोग लगाते हैं तो आपको इसके शुभ फल मिल सकते हैं। आप इस दिन कान्हा को पंचामृत से स्नान जरूर कराएं और घर की समृद्धि की कामना करें।
असम गैंगरेप: भागने की कोशिश में तालाब में कूदने से आरोपी की मौत
गुवाहाटी। असम के नागांव जिले (Nagoan) में 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम (Tafazul Islam) की मौत खबर है। क्राइम सीन रिक्रएट करने के लिए घटना स्थल पर ले जाते समय तफजुल ने पुलिस हिरासत से भगाने की कोशिश की। इस दौरान उसकी तालाब में डूबकर मौत हो गयी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस आज सुबह 4 बजे गैंगरेप के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम (Tafazul Islam) को क्राइम सीन रिक्रएट करने के लिए घटना स्थल पर ले जा रही थी। इस दौरान आरोपी ने घटनास्थल के पास एक तालाब में कूदकर भगाने की कोशिश की, लेकिन तालाब में डूबकर उसकी मौत हो गयी। वहीं, करीब 2 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद आरोपी का शव बरामद किया गया है।
इस मामले में एसपी नागांव स्वप्ननील डेका ने कहा, “पुलिस ने इस मामले में पहले भी उसे गिरफ्तार किया था। जब पुलिस की एक टीम उसे जांच के लिए कल रात घटनास्थल पर ले गई, तो मुख्य आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था और घटनास्थल के पास स्थित एक तालाब में कूद गया। हमारे पुलिसकर्मी तलाशी अभियान में लगे हुए थे और एसडीआरएफ टीम की सहायता से हमने आज सुबह तालाब से उसका शव बरामद किया है।”
बता दें कि धींग इलाके में गुरुवार को ट्यूशन से घर लौट रही नाबालिग से रास्ते में तीन लोगों ने गैंगरेप किया। नाबालिग बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे मिली थी। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, असम पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार (23 अगस्त) को तफजुल इस्लाम (Tafazul Islam) को गिरफ्तार किया था। उसकी पहचान इस घटना में शामिल तीसरे आरोपी के रूप में हुई थी। इस मामले के दो अन्य अपराधियों की पुलिस अभी भी तलाश कर रही है।








