23.2 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026
Home Blog Page 4256

मोटरसाइकिल चोरी गैंग का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, नौ वाहन बरामद

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मिलकर बड़ी सफलता हासिल की है।
विवरण के अनुसार थाना नवाबगंज में पंजीकृत मुकदमा की विवेचना के चलते मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस अभियान में कुल 9 चोरी की गई मोटरसाइकिलों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकडे गये विशाल पुत्र वीरेंद्र सिंह, अंकित उर्फ यश द्विवेदी, जीतू पुत्र सुरेश ने पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने कबूल किया कि वे विभिन्न जिलों से मोटरसाइकिलें चुराकर उन्हें सस्ते दामों पर बेचते थे। पुलिस ने इन्हें चोरी की मोटरसाइकिलें बेचते समय गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही में शामिल थाना नवाबगंज पुलिस टीम आमोद कुमार सिंह (प्र0नि0), उ0नि0 हेमंत कुमार, उ0नि0 मो. अकरम, उ0नि0 इंद्रजीत सिंह, उदयवीर सिंह, अशोक कुमार सिंह, करण कुमार, आरक्षी सुधांशु, एसओजी टीम के प्रभारी जितेंद्र पटेल, गजराज सिंह, आरक्षी दिव्यांशु, विकास चौधरी, आरक्षी विनोद कुमार, सर्विलांस टीम के प्रभारी विशेष कुमार, करण यादव, अनुराग सामिल रहे। अभियान के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, परिवार में शोक की लहर

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। जिले के इस्माइलगंज मोहल्ले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय छात्रा काशिश गुप्ता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना से न केवल परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
काशिश गुप्ता, जो कि कक्षा 12 की छात्रा थी, दोपहर को अपने घर में अकेली थी। इस दौरान उसने घर में उपलब्ध दुपट्टे का उपयोग कर खुद को फांसी पर लटका लिया। काशिश का छोटा भाई मयंक जब स्कूल से घर लौटा तो उसने काशिश को फांसी के फंदे पर झूलते हुए पाया। मयंक ने तुरंत शोर मचाया, जिससे पड़ोसी मौके पर इक_ा हो गए। पड़ोसियों ने तत्काल काशिश को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लोहिया ले गए, जहां डॉक्टर नीरज वर्मा, जो उस समय इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे, ने काशिश को मृत घोषित कर दिया।
काशिश के पिता विनोद गुप्ता ने बताया कि उस समय उनकी पत्नी सुधा किसी आवश्यक कार्य से फतेहगढ़ गई थीं। काशिश का बड़ा भाई पारस पास के ही मोहल्ले में काम करता है और छोटा भाई मयंक स्कूल गया हुआ था। उन्होंने कहा कि काशिश का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था, और न ही उसने आत्महत्या करने से पहले कोई संकेत या संदेश दिया, जिससे इस घटना का कारण समझ पाना कठिन हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारी परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रहे हैं, ताकि इस आत्महत्या के पीछे के संभावित कारणों का पता लगाया जा सके।
काशिश के आत्महत्या करने के कारणों को लेकर परिवार और पड़ोसी स्तब्ध हैं। विनोद गुप्ता के अनुसार, काशिश का किसी से कोई झगड़ा या तनाव नहीं था। वह पढ़ाई में भी ठीक-ठाक थी और परिवार के साथ भी उसका व्यवहार सामान्य था। इसके बावजूद, इस तरह के कदम उठाने का क्या कारण हो सकता है, यह परिवार और पुलिस के लिए एक बड़ा सवाल है।

बहन-बेटियों के साथ गलत बर्ताव करने वाले के लिए यमराज का दरवाजा खुला: सीएम योगी

0
CM Yogi
CM Yogi

अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अलीगढ़ में जनपद स्तरीय वृहद रोजगार एवं ऋण मेला के अंतर्गत पांच हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। उद्यमियों को 35 करोड़ से अधिक का ऋण वितरित किया। 1,500 से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए और 705 करोड़ की 305 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक बार फिर से स्पष्ट किया कि उनकी अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई रुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे हमने प्रयागराज में माफिया के जमीन पर गरीबों के आवास बनाये, ऐसे ही आगे भी चलेगा। जिनके पास काम नहीं वो विरोध कर रहे हैं, जिन्होंने कार्य नहीं, कारनामे किये,वो लोग बोल रहे हैं, उनके समय में कहा जाता था लड़के हैं गलती कर जाते हैं।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता। इसके लिए सुरक्षा जरुरी है। आजादी के बाद के भारत को आप सबने देखा है। खिसक खिसक कर किसी तरह से चल रहा था। जातिवाद, क्षेत्रवाद के आधार पर बांटा जा रहा था। हमने साढ़े छह लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी। पानी, बिजली, उज्ज्वला योजना के तहत सबको लाभ मिला लेकिन भेदभाव किसी के साथ नहीं हुई। क्योंकि मोदी जी का मंत्र है कि सबका साथ सबका विकास।

योगी ने कड़े शब्दों में कहा कि हम किसी को गुण्डागर्दी करने की छूट नहीं देंगे। बहन बेटियों के साथ गलत बर्ताव करने वाले के लिए यमराज का दरवाजा खुला है। जाति के नाम पर इन लोगों ने हमे लड़ाया है। कांग्रेस ने हमेशा महापुरुषों का अपमान किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महाराजा सुहेलदेव, महेंद्र सिंह के नाम पर हो या माता शाकुम्भरी देवी के नाम पर मेडिकल काॅलेज खोला जा रहा है।

कांग्रेस को केवल एक ही परिवार दिखाई देता था। अयोध्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी द्वारा बेटी के साथ दुराचार किया। इन लोगों के अंदर जिन्ना की आत्मा घुस गई है। वे समाज को बांट रहे हैं। इस अवसर पर सीएम योगी ने बच्चों का अन्नप्रासन भी कराया। बच्चों को उपहार भेंट किया।

कस्बा में चोरों के हौसले बुलंद, नही रुक पा रही हैं चोरिया

0

यूथ इंडिया संवाददाता
मोहम्मदाबाद। चोर का टारगेट पुलिस पिकेट के पास चोरी कर पुलिस के रसूख को खुली चुनौती, पुलिस रात भर गस्त भरने का दम भरती है लेकिन चोर पुलिस की नाक के नीचे ही चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस की गस्त की पोल खोल रहे है चोर कर रहे है।
लखरौआ निवासी अब्देश कुमार की किराना की दुकान बेवर रोड मोहम्मदाबाद में कोतवाली से 100 मीटर की दूरी पर स्थित है।
कोतवाली मोहम्मदाबाद के गेट से लगभग 100 मीटर दूरी पर स्थित अब्देश किराना स्टोर थोक एवम फुटकर की दुकान है। सोमवार को दुकान मालिक अब्देश कुमार अपनी दुकान बंद करके अपने गांव लखरौआ चले गए। साप्ताहिक बंदी के कारण कल मंगलबार को दुकान बंद थी।
सुबह 10 बजे जब अब्देश ने अपनी दुकान खोली तो समान बिखरा हुआ पाया। और दुकान के अंदर पीछे की तरफ से रोशनी भी आ रही थी। अब्देश ने जब दुकान के पीछे जाकर देखा तो लेंटर के ठीक नीचे नकब लगा था।
दीवार की ईंटें निकाल कर चोरों ने किराने का सामान चोरी किया था। चोरों ने कुछ दीवार के हिस्से नीचे भी नकब लगाने का प्रयास किया । लेकिन कामयाब नही हो सके। पिछली साल बगल में स्थित संतोष शाक्य निवासी अम्बेडकर नगर की मोबाइल की दुकान में भी पीछे से नकब लगाकर चोरी हुई थी।
किराना स्टोर मालिक अब्देश ने बताया कि दुकान से मसाले हींग के पैकेट घी के पैकेट आदि समान चोरी हुआ है।जब दुकान पूरी खुल जाए तब और भी पता चलेगा। किराना मालिक अब्देश कुमार ने बताया की दुकान से लगभग 40 हजार की चोरी हुई है। एक सप्ताह में चोरों ने तीन जगह चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। रविवार को पुलिस पिकेट के पास संकिसा रोड खोखे के पटले खोल कर की खिलौने की दुकान में चोरी लगभग 15 से 20 हजार की हुई। तथा मौधा में लगे मोबाइल टावर से महंगी केबिल को चोर चोरी कर ले गए।

लगातार पानी छोड़े जाने से चेतावनी बिंदु से 40 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा नदी में उफान दिखाई देने लगा है।गंगा नदी चेतावनी बिंदु से 40 सेंटीमीटर के करीब पहुंच गया। जिससे दो दर्जन से अधिक गांवों पर खतरा मंडराता नजर आ रहा। माखन नगला गांव में संपर्क मार्ग कट गया पंचम नगला संपर्क मार्ग पर भी पानी आ गया जिससे स्कूली बच्चे निकल कर स्कूल जा रहे हैं गांव में पानी घुसने लगा है।बरुआ, खानपुर,आशा की मडैया, चित्रकूट,मंझा की मड़ैया,उदयपुर, फखरपुर, आदि दर्जनों गांवों के सम्पर्क मार्गों पर पानी आ गया है। जिसके कारण राजाराम की मड़ैया, कंचनपुर सबलपुर नगरिया जवाहर हरसिंहपुर कायस्थ उगरपुर करनपुर घाट, फखरपुर, पंचम नगला, माखन नगला अम्बरपुर पूर्वी गोटिया बमियारी आदि गांव में पानी पहुंचने लगा है जिसके कारण ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं 20 किलोमीटर दूर चलकर ग्रामीण जानवरों के लिए चारे का प्रबंध कर रहे हैं।समस्या विकराल नजर आ रही है। तहसील प्रशासन बाढ़ पीडि़तों की मदद करने का भरसक प्रयास करने में जुटा है। आज सुबह 8:00 बजे गंगा नदी में 77233 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिससे गंगा का जलस्तर चेतावनी बिन्दु से 40 सेन्टीमीटर ऊपर बढक़र 137.00 पर बहने लगा है। रामगंगा नदी में आज खो बैराज से 6962 हरेली बैराज से 291 रामनगर बैराज से 1338 टोटल 8591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिससे रामगंगा का जलस्तर 136.05 पर स्थिर बना हुआ है।
उप जिला अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं बाढ़ क्षेत्र में लेखपालों को निगरानी करने के लिए कहा गया है।ं

बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त, चारों आयुक्त इस्तीफा देने के लिए तैयार

0
Election Commission
Election Commission

ढाका। शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश का चुनाव आयोग (Election Commission) संकट में है। मुख्य चुनाव आयुक्त और चारों चुनाव आयुक्त किसी भी समय इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्हें डॉ. मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की हरी झंडी का इंतजार है।

ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, आयोग के इन आला अधिकारियों ने सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मिलने की कोशिश की। इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) काजी हबीबुल अवल ने एक राष्ट्रीय दैनिक में कॉलम लिखकर सरकार तक अपनी स्थिति पहुंचाने की कोशिश की है। पांच अगस्त को शेख हसीना के इस्तीफे के बाद सीईसी अवल, कमिश्नर ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) अहसान हबीब, एमडी आलमगीर, बेगम रशीदा सुल्ताना कार्यालय में मौजूद थे। आयुक्त अनीसुर रहमान उस दिन आफिस नहीं आए।

आयोग के इन आला अफसरों ने 12 अगस्त को एक आपातकालीन बैठक कर इस्तीफे के मुद्दे पर चर्चा की। इस बैठक में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार से संपर्क करने पर भी निर्णय हुआ। सीईसी खुद डॉ. यूनुस से मिलना चाहते थे। उल्लेखनीय है कि छह अगस्त को अग्रगांव में चुनाव आयोग के भवन के मुख्य द्वार पर एक बैनर लटका दिया गया था। इस पर इस्तीफा देने की मांग की गई थी। ताजा हाल यह है कि आयुक्तों में अहसान हबीब नियमित रूप से काम कर रहे हैं। अन्य कभी-कभार ही कार्यालय आते हैं।

अंतरिम सरकार के गठन के तुरंत बाद मुख्य न्यायाधीश और अटॉर्नी जनरल सहित अपीलीय प्रभाग के पांच न्यायाधीशों ने इस्तीफा दे दिया। संवैधानिक संस्थाओं में चुनाव आयोग (Election Commission) , लोक सेवा आयोग (पीएससी), नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। वैधानिक निकायों में विधि आयोग के अध्यक्ष और विभिन्न सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने इस्तीफा दे दिया है।