36 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026
Home Blog Page 4167

कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0
Sabarmati Express
Sabarmati Express

कानपुर। झांसी मंडल के अंतर्गत कानपुर के कानपुर-भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के समीप रात्रि करीब 2:30 बजे साबरमती एक्सप्रेस (बनारस-अहमदाबाद) (Sabarmati Express) के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह है कि हादसे में जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है।

नार्दन रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस (बनारस-अहमदाबाद) (Sabarmati Express) के कई डिब्बे झाँसी मण्डल के अंतर्गत कानपुर के कानपुर-भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के निकट समय रात्रि 2:30 बजे पटरी से उतर गए। ड्राइवर के अनुसार प्रथम दृष्टया बोल्डर इंजन से टकराया जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त एवं मुड़ गया। सूचना पर रेलवे के अधिकारी पूरी टीम के साथ बचाव राहत के लिए मौके पर पहुंचे हैं।

रेल प्रशासन की तरफ से यात्रियों की सुविधा के इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों को बस से कानपुर भेजा जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटना स्थल तथा नियंत्रण कार्यालय में मौजूद हैं। दुर्घटना राहत गाड़ी भी प्रस्थान कर चुकी है।

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

उन्होंने बताया कि प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353, कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015, मिर्जापुर 054422200097, इटावा 7525001249, टुंडला 7392959702 पर लोग संपर्क कर सकते हैं।

कई ट्रेनें हुई निरस्त

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14110 व 14109 (कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 17.08.24 (22442 की आने वाली रेल, 17.08.24 को 22441 चलेगी)

आशिक निरस्तीकरण 04143 (खजुराहो-कानपुर सेंट्रल) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 17.08.24 बांदा में आंशिक निरस्त होगी। 04144 (कानपुर सेंट्रल – खजुराहो) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 17.08.24 बांदा से चलेगी।

मार्ग परिवर्तन

गाड़ी संख्या 05326 (लोकमान्य तिलक टर्म-गोरखपुर) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 16.08.24, वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते परिवर्तित किया गया है।

69 हजार शिक्षक भर्ती: हाईकोर्ट ने रद्द की मेरिट लिस्ट, नई सूची बनाने का दिया आदेश

0
69 Thousand Teacher Recruitment
69 Thousand Teacher Recruitment

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की डबल बेंच ने 69 हजार शिक्षक भर्ती (69 Thousand Teacher Recruitment) में बड़ा फैसला सुनाते हुए पूरी मेरिट लिस्ट को ही रद्द कर दिया है।

मामले में कोर्ट ने सरकार को तीन महीने में नई मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश दिया है जिसमें आरक्षण के नियमों और बेसिक शिक्षा नियमावली का पालन किया गया हो।

बता दें कि भर्ती प्रक्रिया (69 Thousand Teacher Recruitment) में आरोप लगाया गया था कि 19 हजार पदों पर आरक्षण के नियमों का पालन नहीं किया गया है। ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी की जगह सिर्फ 3.86 फीसदी का और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को 21 फीसदी की जगह 16.2 फीसदी आरक्षण दिया गया था। हालांकि, सरकार ने भर्ती नियमानुसार होने की बात कही थी। अब कोर्ट ने नई सूची जारी करने का आदेश दिया है।

स्वतंत्रता दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर में ढाई लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई

0
Kashi Vishwanath
Kashi Vishwanath

वाराणसी। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath) में लाखाें श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। दरबार में सुबह से ही बाबा के तिरंगा स्वरूप का झांकी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता रहा। मंदिर न्यास के अनुसार रात 09 बजे तक 2 लाख, 28 हजार, 943 श्रद्धालु दर्शन पूजन कर चुके थे। सावन माह में अब तक 45 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन कर चुके हैं। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कम श्रद्धालु दरबार में पहुंचे। पिछले वर्ष सावन के 24 दिनों में ही 70 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन कर चुके थे। मंदिर न्यास के अनुसार दरबार में शिवभक्तों के लिए पीने का पानी, हवा और बैठने के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। सावन के पांचवें सोमवार पर बाबा विश्वनाथ सपरिवार झूले पर विराजमान होकर दर्शन देंगे।

बाबा के पंचबदन चल प्रतिमा का तिरंगा श्रृंगार व कजरी उत्सव

श्रावण पूर्णिमा पर श्री काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwanath) के झूलनोत्सव की पूर्व परंपरानुसार स्वतंत्रता दिवस पर टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास बाबा के पंचबदन रजत प्रतिमा के समक्ष कलाकारों ने कजरी की प्रस्तुति की। कजरी से पहले बाबा के पंचबदन प्रतिमा का पारंपरिक रूप से तिरंगा श्रृंगार किया गया। उपस्थित भक्तों ने भी कजरी और भजन गाए।

देर शाम तक चले गायन में झूला धीरे से झुलाऊं महादेव,गंगा किनारे पढ़ा हिंडोल, डमरूवाले औघड़दानी, झिर झिर बरसे सावन रस बूंदिया, कहनवा मानो ओ गौरा रानी, जय जय हे शिव परम पराक्रम ,तुम बिन शंकर आदि रचनाएं उदीयमान कलाकारों ने बाबा के चरणों में अर्पित कीं। इसमें मिर्जापुर के ध्रुव मिश्रा, संगीता पाण्डेय, अथर्व मिश्र, करूणा सिंह, सत्य प्रकाश पटेल, सूरज प्रसाद रहे।

महंत परिवार के अनुसार श्रावण पूर्णिमा (19 अगस्त) पर मंदिर (Kashi Vishwanath) की स्थापना काल से चली आ रही लोक परंपरा के अंतर्गत बाबा को माता पार्वती और भगवान गणेश के साथ झूले पर विराजमान कराया जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर में झूलनोत्सव सायंकाल साढ़े पांच बजे के बाद आरंभ होगा। उससे पूर्व टेढ़ीनीम स्थित श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ की पंचबदन प्रतिमा का विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया जाएगा।

पूजनोपरांत मंदिर के अर्चक और महंत परिवार के सदस्य बाबा की पंचबदन प्रतिमा को सिंहासन पर विराजमान करके टेढ़ीनीम से साक्षी विनायक, ढुंढिराजगणेश, अन्नपूर्णा मंदिर होते हुए विश्वनाथ मंदिर तक ले जाएंगे। इस दौरान बाबा का विग्रह श्वेत वस्त्र से ढंका रहेगा। मंदिर पहुंचने के बाद बाबा की पंचबदन प्रतिमा को माता पार्वती और गणेश के साथ पारंपरिक झूले पर विराजमान कराया जाएगा। दीक्षित मंत्र से पूजन के बाद सर्वप्रथम गोलोकवासी महंत डा.कुलपति तिवारी के पुत्र व महंत परिवार के सदस्य बाबा को झूला झुलाएंगे।

जम्मू-कश्मीर में तीन और हरियाणा में एक चरण में मतदान, 4 अक्टूबर को नतीजे

0
Election Commission
Election Commission

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) ने शुक्रवार को दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) की घोषणा कर दी। जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। हरियाणा में एक चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों की मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू की उपस्थिति में शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दोनों राज्यों के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अगले माह विधानसभा का चुनाव (Elections) कराना है। उसके बीच में दूसरे चुनाव की घोषणा न करनी पड़े, इसलिए हमने साथ में हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव कराने का निश्चय किया। इस साल चार और अगले साल की शुरुआत में एक राज्य में चुनाव कराने हैं। सुरक्षा बलों की आवश्यकता और व्यवहारिता को ध्यान में रखते हुए हमने दो- दो राज्यों में एक साथ चुनाव कराने पर विचार किया है। महाराष्ट्र में अभी बारिश हो रही और फिर त्योहार आने हैं, इन सबको ध्यान में रखते हुए अभी वहां चुनाव कार्यक्रम नहीं तय किया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Elections Commission) ने कहा कि आम चुनावों से सीख लेते हुए इस बार विशेष तौर पर चुनाव कार्यक्रम को छोटा रखा गया है। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। पहले चरण में किश्तवाड़, अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम में मतदान होगा। दूसरे चरण में रियासी, राजौरी, पुंछ, बड़गांव, श्रीनगर, गांदरबल में मतदान होगा। तीसरे चरण में बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बारामूला, जम्मू, उधमपुर, सांबा और कठुआ में मतदान होगा।

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों और हरियाणा में एक चरण में मतदान, 4 अक्टूबर को नतीजे आयेंगे

जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में 90 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 74 सामान्य, 9 अनुसूचित जनजाति और 7 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के 87.09 लाख मतदाताओं के लिए 9,169 स्थानों पर 11,838 मतदान केन्द्र बनाए हैं। मतदाताओं में 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिलाएं हैं। 3.71 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। वहीं 20 से 29 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 20.7 लाख है।

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक साथ 1 अक्टूबर को मतदान होगा। इसका कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर के अंतिम चरण के अनुरूप होगा। इसके लिए 5 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 12 सितंबर तक नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन की जांच 13 सितंबर और नाम वापसी 16 सितंबर तक होगी।

हरियाणा में 22 जिलों में 90 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 73 सामान्य और 17 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त होने जा रहा है। इस बार 2.01 करोड़ मतदाताओं के लिए 10,495 स्थानों पर 20,629 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदाताओं में 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिला, 40.95 लाख 20 से 29 वर्ष की आयु के युवा मतदाता और 4.52 लाख पहली बार मतदान करने वाले मतदाता हैं।

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों और हरियाणा में एक चरण में मतदान, 4 अक्टूबर को नतीजे आयेंगे

जम्मू-कश्मीर के बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आम चुनाव 2024 में राज्य में 3 दशक में सबसे अधिक 58.58 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक प्रसन्नता युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाताओं की लंबी कतारों को देखकर हुई। कश्मीर घाटी में 51.06 प्रतिशत वोटिंग हुई । कश्मीरियों ने हिंसा को नकारते हुए जीत के लिए वोट किया। देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं की सुविधा के लिए हमने 26 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। सबसे खास बात यह रही कि जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण मतदान हुआ और कहीं भी दोबारा मतदान नहीं कराना पड़ा।

आईएमए की एक दिवसीय हड़ताल 17 अगस्त को

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चिकित्सक 17 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल 9 अगस्त को कोलकाता के आर जी कार अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में की जा रही है। इस घटना के बाद भी दोषियों को अभी तक पकड़ा नहीं गया है, जिससे चिकित्सकों में रोष व्याप्त है।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रशांत ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त की प्रात: 6:00 बजे से 18 अगस्त की प्रात: 6:00 बजे तक हड़ताल का आह्वान किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए।
हड़ताल के दौरान चिकित्सक अपने कार्य का बहिष्कार करेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस और महर्षि अरविंद जी की जयंती पर हुआ वृक्षारोपण

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने स्वतंत्रता दिवस और महर्षि अरविंद जी की जयंती के अवसर पर एक महत्वपूर्ण सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम फर्रुखाबाद की 195 भोजपुर विधान सभा की नगर पंचायत खिमसेपुर कार्यालय में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस के सम्मान में ध्वजारोहण से विधायक नागेंद्र सिंह द्वारा की गई, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह जी और अन्य स्थानीय अधिकारी शामिल हुए। इसके बाद महर्षि अरविंद जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी शिक्षाओं को याद किया गया।
मुख्य कार्यक्रम के रूप में, सभी उपस्थित जनों ने मिलकर खिमसेपुर कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस पहल के तहत हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। पौधारोपण में स्थानीय नागरिकों, विद्यालयों के छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, वृक्षारोपण केवल एक पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं बल्कि यह हमारे समाज की जिम्मेदारी भी है। इस आयोजन से हमें उम्मीद है कि हम अपने आसपास की हरियाली को बढ़ावा दे सकेंगे और आने वाली पीढिय़ों के लिए एक स्वस्थ और हरित वातावरण सुनिश्चित कर सकेंगे।
कार्यक्रम के अंत में, उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की शपथ ली और पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने न केवल स्वतंत्रता दिवस और महर्षि अरविंद जी की जयंती को श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि एक सकारात्मक और स्थायी पर्यावरण के निर्माण में भी योगदान दिया।