37 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026
Home Blog Page 4157

मायावती ने भारत बंद का किया समर्थन, कार्यकर्ताओं से की ये अपील

0
Mayawati
Mayawati

लखनऊ। एससी-एसटी आरक्षण (SC-ST Reservation) को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में बुलाए गए भारत बंद (Bharat Bandh) का बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने समर्थन किया है। बुधवार को मायावती (Mayawati) ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बंद के समर्थन का ऐलान करते हुए बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) आदि राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है। इसके साथ ही मायावती (Mayawati ) ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अनुशासित व शान्तिपूर्ण तरीके से भारत बंद में शामिल हों।

उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर बंद के समर्थन में अपील की। मायावती ने कहा-‘बीएसपी का भारत बंद को समर्थन, क्योंकि भाजपा व कांग्रेस आदि पार्टियों के आरक्षण विरोधी षडयंत्र एवं इसे निष्प्रभावी बनाकर अन्ततः खत्म करने की मिलीभगत के कारण 1 अगस्त 2024 को SC/ST के उपवर्गीकरण व इनमें क्रीमीलेयर सम्बंधी माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध इनमें रोष व आक्रोश।’

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे भारत बंद के तहत सरकार को ज्ञापन देकर संविधान संशोधन के जरिए आरक्षण में हुए बदलाव को खत्म करने आदि की मांग करें। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी अपील की है कि वे बिना किसी हिंसा के अनुशासित व शान्तिपूर्ण तरीके से बंद में शामिल हों।

 आरक्षण के साथ कोई खिलवाड़ नहीं

मायावती (Mayawati ) ने आगे लिखा कि एससी-एसटी (SC-ST ) के साथ ही ओबीसी समाज को भी आरक्षण का मिला संवैधानिक हक इन वर्गों के सच्चे मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर (Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar) के अनवरत संघर्ष का परिणाम है, जिसकी अनिवार्यता व संवेदनशीलता को भाजपा, कांग्रेस व अन्य पार्टियां समझकर इसके साथ भी कोई खिलवाड़ न करें।

युवती पर हमला, आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज

0

यूथ इंडिया संवाददाता
मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव कसमापुर में एक युवती पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता अनामिका यादव, जो सुभाष यादव की पुत्री है, ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, 20 अगस्त को दिन में लगभग 3 बजे जब अनामिका घर पर अकेली थी, तब गांव के ही 30 वर्षीय मोहित यादव, जो किशन पाल यादव का पुत्र है, नशे की हालत में उसके घर में घुस आया। मोहित ने घर में घुसते ही अनामिका के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अनामिका ने इसका विरोध किया, तो मोहित ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
इस घटना के बाद, अनामिका ने कोतवाली मोहम्मदाबाद पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी मनोज भाटी ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि जांच के दौरान अगर घटना सही पाई जाती है, तो आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पीडि़ता और उसके परिवार के लोग दहशत में हैं और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
आगे की स्थिति:
पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी और न्याय सुनिश्चित करेगी।कोतवाली क्षेत्र के गांव कसमापुर में एक युवती पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता अनामिका यादव, जो सुभाष यादव की पुत्री है, ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, 20 अगस्त को दिन में लगभग 3 बजे जब अनामिका घर पर अकेली थी, तब गांव के ही 30 वर्षीय मोहित यादव, जो किशन पाल यादव का पुत्र है, नशे की हालत में उसके घर में घुस आया। मोहित ने घर में घुसते ही अनामिका के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अनामिका ने इसका विरोध किया, तो मोहित ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
इस घटना के बाद, अनामिका ने कोतवाली मोहम्मदाबाद पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी मनोज भाटी ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि जांच के दौरान अगर घटना सही पाई जाती है, तो आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पीडि़ता और उसके परिवार के लोग दहशत में हैं और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी और न्याय सुनिश्चित करेगी।

चोरों ने पुलिस चौकी के पास दो वकीलों के बिस्तरों के ताले तोडक़र हजारों रुपए का सामान किया चोरी

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद, कायमगंज। पुलिस की नाक के नीचे चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां चोरों ने कायमगंज तहसील के गेट के समीप स्थित कस्बा पुलिस चौकी के पास दो वकीलों के बिस्तरों के ताले तोडक़र हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। यह घटना पुलिस की लापरवाही और चौकसी पर सवाल खड़े करती है।
चोरों ने तहसील के पास स्थित वकीलों के बिस्तरों पर धावा बोलते हुए ताले तोड़े और वहां से पंखा, इनवर्टर, कुर्सी, सीपीयू, और जरूरी कागजात सहित हजारों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की यह घटना तब हुई जब चौकी में तैनात पुलिसकर्मी आराम फरमा रहे थे और चोर बेखौफ होकर अपने काम को अंजाम देते रहे।
इस घटना ने पुलिस की कार्यक्षमता और चौकसी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने पुलिस चौकी के इतने करीब होकर भी चोरी को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोग दहशत में हैं, और पुलिस इन घटनाओं का खुलासा करने में असफल साबित हो रही है।
चोरी की इस घटना से प्रभावित वकीलों ने पुलिस की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस अपनी ड्यूटी सही तरीके से निभाती तो ऐसी घटना नहीं होती। वकीलों ने जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और चोरों को पकडऩे की मांग की है।
चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक चोरी के मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। उनका कहना है कि पुलिस चौकी के इतने नजदीक इस तरह की घटना होना पुलिस की लापरवाही का प्रमाण है। लोगों ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने की आत्महत्या, तीन माह पूर्व हुई थी शादी

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद, कायमगंज। फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज क्षेत्र के अताईपुर कोहना में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, और परिजनों में शोक का माहौल है।
युवक की पहचान अताईपुर कोहना निवासी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 25 साल थी। जानकारी के अनुसार, युवक की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। सावन के महीने के चलते उसकी पत्नी करीब 10 दिन पहले अपने मायके चली गई थी। युवक अपने घर पर अकेला रह रहा था।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत युवक के कमरे में पहुंचे और उसे फांसी के फंदे से उतारा। युवक को तत्काल सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया है, और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने युवक के कमरे की तलाशी ली और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की, और क्या इसके पीछे कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत कारण था।
गांव में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि युवक किसी मानसिक तनाव से गुजर रहा था, जबकि कुछ लोग इसे एक हादसा मान रहे हैं। पुलिस की जांच के बाद ही इस मामले की सही वजह सामने आ पाएगी।
युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए गांव में ही तैयारियां की जा रही हैं।
पुलिस सभी एंगल से इस मामले की जांच कर रही है और युवक के फोन तथा अन्य संचार साधनों की भी जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्यों को सामने लाया जाएगा।

नवाब सिंह यादव द्वारा नाबालिग के दुष्कर्म का मामला

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कन्नौज। कन्नौज के बहु चर्चित दुष्कर्म के मामले में कथित दुष्कर्म के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के पास नाबालिग लडक़ी को के जाने वाली उसकी बुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने दी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि एसओजी टीम ने कन्नौज के थाना तिर्वा क्षेत्र से पीडि़ता की बुआ पूजा तोमर को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से ही पीडि़ता की बुआ पूजा तोमर सात दिन से फरार चल रही थी।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में पीडि़ता की बुआ ने कहा कि नवाब सिंह यादव के भाई द्वारा मेडिकल न करवाने और बयान से पलटने के लिए पैसों का प्रलोभन दिया गया और घटना का रुख मोड़ते हुए दूसरों का नाम लेने को का दवाब डाला और विवेचना को प्रभावित करने के लिए इस मामले को साजिश बताने के लिए भी जोर डाला।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीडि़ता की बुआ ने जानकारी दी कि वह पांच- छह साल से नवाब सिंह यादव को जानती है और नवाब के साथ उसके अवैध संबंध भी रहे हैं।
बुआ पूजा तोमर ने बताया कि 11 अगस्त की रात नवाब सिंह यादव ने ही उन्हें अपने विद्यालय बुलाया था और भतीजी के साथ छेड़छाड़ दुष्कर्म की घटना हुई। बुआ के मोबाइल से पीडि़ता ने 112 डायल पर सूचना दी थी तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीडि़ता की बुआ पूजा तोमर को दुष्कर्म के कथित आरोपी नवाब सिंह यादव का सहयोग करने पर बीएनएस की धारा 61/2 और पॉक्सो एक्ट 17/18 में मुकदमा दर्ज किया है और आज पुलिस न्यायालय में बुआ पूजा तोमर को पेश करेगी।
उपजिलाधिकारी सदर राम के सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर, राजस्व निरीक्षक अरुण तिवारी, लेखपाल प्रिया पाल, विजय कांत शुक्ला, अमित मिश्रा, अभिषेक दुबे तथा सर्वे लेखपाल अमित राय को आरोपी नवाब सिंह यादव की संपत्ति की जांच की जिम्मेदारी दी गई है जो उनकी तमाम संपत्तियों की जांच करेगी।

आवारा गोवंश से लोगों का जीना हराम, जिला प्रशासन के ठेंगे पर सीएम योगी का फरमान

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। शहर और गांवों में आवारा गोवंश का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बावजूद, जिला प्रशासन इस मुद्दे को लेकर लापरवाह बना हुआ है।
रात होते ही हर सडक़ पर गोवंश का झुंड जमा हो जाता है, जिससे न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ जाता है। मोहल्लों और मुख्य सडक़ों पर गोवंश के बड़े-बड़े झुंडों का जमावड़ा आम बात हो गई है। कई बार तो इन पशुओं के कारण लोग रात को बाहर निकलने से भी डरते हैं।
सरकार द्वारा संचालित गौशालाओं की स्थिति बेहद खराब है। गौशालाओं में गोवंश के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण, वे सडक़ों पर घूमते रहते हैं। स्थिति यह है कि गौशालाओं में क्षमता से अधिक गोवंश भरे होने के कारण नए पशुओं को रखने की जगह नहीं है।
सीएम योगी द्वारा आवारा गोवंश के संरक्षण और गौशालाओं की स्थिति सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे, लेकिन जिले के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में लगभग 3,500 आवारा गोवंश सडक़ पर घूम रहे हैं, जबकि गौशालाओं की क्षमता मात्र 2,000 पशुओं की है। इसका मतलब है कि 1,500 से अधिक गोवंश खुलेआम सडक़ों पर घूम रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण उनकी समस्याओं में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। कई स्थानों पर लोगों ने खुद ही गोवंश को सडक़ से हटाने के प्रयास किए हैं, लेकिन प्रशासन से कोई सहायता नहीं मिली है।
जिले में आवारा गोवंश की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। सीएम योगी के निर्देशों के बावजूद जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनता को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गौशालाओं की दयनीय स्थिति और अधिकारियों की उदासीनता इस समस्या को और भी गंभीर बना रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।