37 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026
Home Blog Page 4151

बाइक दुर्घटना में घायल दंपत्ति का इलाज न कराने पर आरोप, क्षेत्रीय दरोगा पर लापरवाही के आरोप

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव देवरानी निवासी सर्वेश कुमार और उनकी पत्नी गुड्डी देवी ने एक गंभीर सडक़ दुर्घटना के बाद इलाज न मिलने और पुलिस की लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि 26 जून 2024 को सुबह करीब 11 बजे, जब वे अपनी मोटरसाइकिल से एक बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे, तब गंगा राम कोल्ड स्टोर के पास एक तेज रफ्तार से आ रहे दो युवकों ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गुड्डी देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि सर्वेश कुमार का सीधा हाथ टूट गया और उन्हें भी सिर में चोट लगी।
घटना के तुरंत बाद, पीछे से आ रही 112 नंबर की पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अपनी ईको गाड़ी से उन्हें सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना के समय टक्कर मारने वाले युवकों ने सर्वेश और उनकी पत्नी के इलाज का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया और उनका इलाज नहीं करवाया।
सर्वेश कुमार का आरोप है कि क्षेत्रीय दरोगा ने मामले में लापरवाही बरती। न तो उन्होंने प्राथी की शिकायत पर कार्रवाई की और न ही दुर्घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज की। जब दूसरी पार्टी को 21 जुलाई को बुलाया गया, तब भी दरोगा ने समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला।
पीडि़त के अधिवक्ता द्वारा जब दरोगा से संपर्क किया गया, तो दरोगा ने कहा कि वह दूसरी पार्टी से 14,000 रुपये दिलवा सकते हैं, जबकि सर्वेश कुमार का कहना है कि इलाज में अब तक 50,000 रुपये का खर्चा आया है और आगे भी इलाज जारी रहेगा।
इस घटना से संबंधित आरोपों को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। सर्वेश कुमार और उनकी पत्नी ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि उनके इलाज का पूरा खर्चा वहन किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मामले की जांच की मांग की जा रही है ताकि दोषियों को सजा मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फर्रुखाबाद फोटो क्लब ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर मनाया आपसी भाईचारे का उत्सव

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद फोटो क्लब द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के फोटोग्राफरों ने विश्व बन्धुत्व, सद्भावना और समरसता के संदेश के साथ भाग लिया। यह आयोजन फतेहगढ़ स्थित बजरंग होटल के सभागार में किया गया, जहां कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल दीप जलाकर और केक काटकर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला द्वारा मंगल दीप प्रज्वलित करके की गई। उन्होंने सभी को शुभकामनाएँ दीं और फोटोग्राफरों को आपसी भाईचारा बनाए रखने पर बल दिया। अनिल श्रीवास्तव ने सभी फोटोग्राफर बंधुओं का स्वागत किया और सद्भावना और समरसता की गोष्ठी में अपनी राय व्यक्त की।
मुकेश शुक्ला ने अपने संबोधन में फोटोग्राफरों से आग्रह किया कि वे अपने व्यक्तित्व और व्यवहार पर विशेष ध्यान दें और समय-समय पर आपसी संवाद करते रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी संकट के समय में एक-दूसरे की सहायता करना आवश्यक है, जिससे व्यापार में ज्ञान की वृद्धि होती है। वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर रविन्द्र भदौरिया ने फोटोग्राफी के विकास और आधुनिक डिजिटल प्रणाली पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने फोटोग्राफरों को समय के अनुसार नई तकनीकों को अपनाने और सीखने का सुझाव दिया। नीलू कटियार ने नए फोटोग्राफरों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें कुशलता और गुणवत्ता पर ध्यान देने की सलाह दी।
कार्यक्रम में जोगिन्द्र सिंह ने डिजिटल क्रांति के साथ अपडेट रहने की आवश्यकता पर बल दिया। भारत सिंह ने फोटोग्राफरों को संगठित रहने पर जोर दिया, जबकि अनुराग पाण्डेय रिंकू ने मीटिंग और कार्यशालाओं में भाग लेने और आपसी संवाद करने की अपील की। उत्तर प्रदेश फोटोग्राफर एसोसिएशन कानपुर जोन के प्रभारी अमित राठौर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और सबका साथ-सबका विकास पर जोर दिया। इस अवसर पर युवा फोटोग्राफर शांतनु कटियार की ऐतिहासिक धरोहर फर्रुखाबाद की कला और सांस्कृतिक दृष्टिकोण पर आधारित टेबल बुक का लोकार्पण भी किया गया। साथ ही, आगामी 6-8 सितंबर को आयोजित होने वाले फोटो एक्सपो के पोस्टर का भी विमोचन हुआ।
इस कार्यक्रम में जिले के अनेक फोटोग्राफर शामिल हुए और अपने साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने पिछले वर्ष में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इनमें स्वर्गीय संजय मिश्रा, सोना तिवारी, डिंपल पांडे, नरेंद्र कटियार, और आलोक श्रीवास्तव शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन सोनू शुक्ला ने किया, और अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों फोटोग्राफरों की उपस्थिति रही, जिनमें संदीप चौहान, रिंका, आलोक मिश्रा, अनुराग पाण्डेय रिंकू, बिल्लू राठौड़, महेंद्र भदौरिया, विक्की, आलोक शाह, चंदन शाह, शिवा, अशोक, पंकज, नंदकिशोर चौरसिया, हरि ओम, संदीप कटियार, जयप्रकाश नारायण, और मनोज शर्मा दऊआ आदि शामिल थे।

पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के करीबी के कोल्ड स्टोरेज की अवैध बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कन्नौज। जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के बलनापुर गांव में स्थित बांके बिहारी कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री वॉल पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। यह कोल्ड स्टोरेज नवाब सिंह यादव के करीबी से संबंधित बताया जा रहा है। ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई बाउंड्री वॉल को हटाने के लिए प्रशासन ने पहले ही नोटिस जारी किया था। बावजूद इसके, कोल्ड स्टोरेज मालिक ने निर्धारित समयावधि में बाउंड्री वॉल नहीं हटाई।
इस मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए समयावधि समाप्त होने के बाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम तिर्वा, अशोक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है और किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीएम अशोक कुमार ने कहा, ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई इस बाउंड्री वॉल को हटाने के लिए पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन जब निर्धारित समयावधि के बाद भी इसे नहीं हटाया गया, तो राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर इसे ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है और भविष्य में भी ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन पुलिस बल की उपस्थिति के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसी ही कार्रवाई आगे भी की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण और कब्जे पर रोक लगाई जा सके।
इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है, और प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है, जबकि कुछ ने इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा है। फिलहाल, क्षेत्र में शांति बनी हुई है, और प्रशासन ने स्थिति पर पूरी नजर बनाए रखी है।

गृह कलह से तंग आकर विवाहिता ने पी डाई, इलाज के दौरान मौत

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव पूरनपुर जिठौली में गृह कलह के तनाव में आकर विवाहिता नें डाई पीकर जान दे दी बताया जा 24 वर्षीय उपासना पत्नी अजीत सिंह का एक माह से ससुराल में विवाद चल रहा था जानकारी के अनुसार उपासना नें गृहकलह के चलते घर में रखी डाई को पी लिया 7 जब परिजनों को पता चला तो इलाज हेतु अस्पताल लेकर पहुंचे तथा महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जब शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया पारिवारी जनों की सूचना पर थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सोलंकी नें मौके पर आकर जाँच की बताया जा रहा है कि कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम सराह निवासी रामकृपाल की पुत्र उपासना का विवाह 11 जुलाई 2019 अजीत सिंह के साथ हुआ था7 उपासना का शव घर आते ही ससुराली जन मौके से गायब हो गए घटना के बाद उपासना के पति अजीत सिंह नें साले गोलू सिंह को जानकारी दी7 जिसके बाद मृतका के स्वजन मौके पर आ गये7 थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सोलंकी नें बताया की शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

दुष्कर्म पीड़िता नर्स की फिर बिगड़ी हालत, हायर सेंटर रेफर

0
Rape

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा की दुष्कर्म पीड़िता नर्स (Rape Victim Nurse) की हालत अचानक फिर से बिगड़ गई। उसे नगर के सरकारी अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह भर्ती कराया गया। इससे पहले तबीयत खराब होने पर पीड़िता को बुधवार रात काशीपुर के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती करने से इनकार करते हुए दवाई देकर घर भेज दिया था।

सुबह फिर से उसकी हालत बिगड़ गई। इससे परिजन आनन फानन में उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ठाकुरद्वारा के चर्चित नर्स दुष्कर्म (Nurse Rape) मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है।

डीजीपी कार्यालय से रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस अफसरों ने अब तक कार्रवाई और विवेचना के बारे में रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। अब विवेचना एसपी देहात संदीप कुमार मीना की निगरानी में की जा रही है। वह रोज इस केस की समीक्षा कर करेंगे।

डीजीपी ने मांगी रिपोर्ट

इसके अलावा डीजीपी कार्यालय से भी प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस अफसरों का लक्ष्य है कि हर पहलू की गहनता से जांच कर एक सप्ताह में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। डिलारी थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली नर्स के पिता ने 18 अगस्त को ठाकुरद्वारा थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि उसकी बेटी दस माह से ठाकुरद्वारा के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम कर रही थी।

शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे उसके पास नर्स मेहनाज आई थी। उसने कहा कि अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर डॉ. शाहनवाज बुला रहे हैं। पीड़िता ने जाने से इन्कार किया तो वार्ड बॉय जुनैद उसे जबरन खींच कर ले गया था। इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता के साथ किया था। सीओ ठाकुरद्वारा राजेश कुमार केस की विवेचना कर रहे हैं।

डीजीपी कार्यालय से भी इस में प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि एसपी देहात की निगरानी में केस की विवेचना कराई जा रही है। इस चर्चित केस की विवेचना की हर रोज समीक्षा की जा रही है। जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

पीड़िता को मिलेगी मदद, पुलिस ने भेजी फाइल

दुष्कर्म पीड़िता को सरकार से अनुदान दिलाने के लिए पुलिस ने फाइल तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दी है। सीओ राजेश कुमार ने बताया पीड़िता को अनुदान की पहली किस्त दिलाने के लिए फाइल तैयार कर भेज दी गई है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अनुदान की दूसरी किस्त के लिए फाइल भेजी जाएगी। पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी लगातार घर की निगरानी कर रहे हैं।

फोरेंसिक लैब से रिपोर्ट आने के बाद दाखिल की जाएगी चार्जशीट

ठाकुरद्वारा नगर के निजी अस्पताल में नर्स से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की कार्रवाई तेज कर दी है। अस्पताल के डॉ. शाहनवाज पर अस्पताल की नर्स और वार्ड बॉय के सहयोग से दुष्कर्म करने का आरोप है। तीनों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, दुष्कर्म और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच सीओ राजेश कुमार कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। आरोपी डॉक्टर और पीड़िता के कपड़ों की जांच फॉरेंसिक लैब में कराई जा रही है। दो-तीन दिन में रिपोर्ट आने पर आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। कोर्ट में मामले का ट्रायल शुरू कराया जाएगा।

उधर, एसडीएम मनी अरोड़ा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग डॉ. शाहनवाज की डिग्री की जांच कर रहा है। क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे अस्पताल, पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक आदि की भी सूची तैयार कराई जा रही है। उनकी जांच करवाकर कार्रवाई होगी।

IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 24 अगस्त से होगी शुरू, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

0
Sbi So
Sbi So

IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक हाॅल टिकट नहीं डाउनलोड किया है। वह आईपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 24, 25 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। आइए जानते हैं कि एग्जाम पैटर्न क्या है।

प्रारंभिक परीक्षआ में सफल अभ्यर्थियों मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं मेन्स एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को IBPS इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू में मिले नंबरों के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए विभिन्न सकारी बैंकों में क्लर्क के 6148 पदों को भरा जाएगा।

कितने नंबरों की होगी परीक्षा

क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 नंबरों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। एग्जाम में अंग्रेजी, संख्यात्मक योग्यता और तर्क क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें अंग्रेजी से 30, मेडिकल योग्यता से 35 और तर्क क्षमता से 35 प्रश्न शामिल होंगे।

अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। IBPS ने अपनी वेबसाइट पर प्रारंभिक परीक्षा का सैंपल पेपर भी अपलोड कर दिया है, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।

चार शिफ्ट में होगी परीक्षा?

एग्जाम का आयोजम कुल चार शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9 बजे से 10 बजे तक, दूसरी शिफ्ट में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, तीसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से दोपहर 3 बजे तक और चौथी शिफ्ट में एग्जाम शाम ​​4:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इन शहरों में होगी परीक्षा

IBPS क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन आगरा, अहमदाबाद, अगरतला, अमृतसर, बालासोर, बेहरामपुर (गंजम), भोपाल, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद), चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, धनबाद, देहरादून, गुलबर्गा, गुवाहाटी, गोरखपुर, हैदराबाद, हुबली, इंदौर, जयपुर, जम्मू, जबलपुर, जोधपुर, कोच्चि, कोलकाता, करनाल, कावारत्ती, लुधियाना, लखनऊ, मुंबई, मुजफ्फरपुर, मदुरै सहित देश के विभिन्न शहरों में किया जाएगा।