21 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026
Home Blog Page 4146

बांग्लादेश में जारी है तांडव: अवामी लीग के नेताओं का मर्डर, डर कर भागी पुलिस और थाने खाली

0
The violence continues in Bangladesh
The violence continues in Bangladesh

ढाका। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश (Bangladesh)  में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। पुलिस न थानों में नजर आ रही ही है और न ही यातायात प्रबंधन में। पूरे बांग्लादेश (Bangladesh) में पुलिस थानों और पुलिस केन्द्रों पर हमले हुए हैं और दर्जनों पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर है। जिसकी वजह से देश में स्थिति बेहद खराब बनी हुई है।

सिर्फ पुलिस ही नहीं अवामी लीग के नेताओं और दफ्तरों को भी भीड़ ने निशाना बनाया है। उपद्रवियों ने फेनी में पूर्व सांसद निजाम उद्दीन हजारी और अलाउद्दीन अहमद चौधरी नसीम के घरों में आग लगा दी और लूटपाट की है। खबरों के मुताबिक अब तक करीब 29 शव अवामी लीग नेताओं और उनके परिवार सदस्यों के मिल चुके हैं।

पुलिस वालों को जान बचाना हुआ मुश्किल

प्रदर्शन आयोजकों और जमात के लीडर्स की अपील के बावजूद भीड़ बेकाबू है और जगह जगह थानों को जला रही है। अपनी जान बचाने के लिए कई शीर्ष पुलिस अधिकारी छिप गए हैं और पुलिस स्टेशन खाली पड़े हैं। पुलिसकर्मी खुद अपनी सुरक्षा का आश्वासन मांग रहे हैं, ताकि वे अपनी ड्यूटी पर वापस लौट सकें। गैर-कैडर अधिकारियों और सदस्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले बांग्लादेश पुलिस सेवा एसोसिएशन ने एक प्रेस रिलीज में अपनी शिकायतों और काम रोकने का ऐलान किया है।

Whatsapp Image 2024 08 07 At 12.29.57 Pm

हसीना के पतन के बाद देश भर में पुलिस स्टेशनों पर हमले शुरू हो गये। अब, सभी स्तरों पर पुलिसकर्मी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कई पुलिस अधिकारी अपने परिवार के साथ रिश्तेदारों के घर चले गए हैं, कुछ तो अपने आवासीय क्षेत्रों से भी बाहर चले गए हैं।

450 पुलिस स्टेशनों में लगाई गई आग

जान के खतरे के बाद ज्यादातर पुलिस अधिकारी छिप गए हैं। पूरे देश में पुलिस हताहतों और क्षति का आकलन अभी नहीं किया जा सकता। बांग्लादेश पुलिस सेवा एसोसिएशन के मुताबिक देश भर में लगभग 450 पुलिस स्टेशन पर हमला हुआ है। देश भर में पुलिस स्टेशनों की कुल संख्या लगभग 650 है।

फायरिंग और मारपीट में ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

राजारबाग पुलिस लाइन में एक मीडिया कॉफ्रेंस में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक AKM शाहिदुर रहमान ने कहा। “सरकार गिरने के बाद कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है, पुलिस कर्मियों के शवों को बरामद करने के प्रयास अभी भी जारी हैं। इसलिए, हताहतों की सही संख्या अभी पता नहीं है।

पुलिस से वापस ड्यूटी पर लौटने की अपील

अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक AKM शाहिदुर रहमान, जिन्हें मौजूदा हालातों से निपटने के लिए मंगलवार को बांग्लादेश पुलिस का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उन्होंने ने पुलिस बल से धीरे-धीरे अपने काम को फिर से शुरू करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया है। शाहिदुर रहमान ने कहा, “पुलिस लोगों की दोस्त है और जनता के लिए काम करती है। हम पुलिस के बिना समाज की कल्पना नहीं कर सकते। इसलिए, मैं अपने पुलिस सदस्यों से एक बार फिर अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और धीरे धीरे अपना काम पर लौटें।

विधायक ने अस्पतालों में बिजली की समस्या को समाप्त करने के लिए उठाए कदम

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर/ फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने व मरीज को रोशनी बा गर्मी से बचने के लिएअमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य के द्वारा 5 लाख 80 हजार रुपए विधायक निधि से सीएचसी नवाबगंज पीएचसी अमृतपुर को जनरेटर हेतु स्वीकृत किया पैसा भी स्वास्थ्य विभाग के खाते में पहुंच गया फिर कई महीने बीत जाने के बावजूद भी अस्पतालों में जनरेटर नहीं लग पाए जिसके कारण आने वाले मरीज गर्मी की मार झेल रहे हैं अस्पताल विद्युत इनवर्टर के सहारे चल रहे हैं अगर लाइट ना आए तो इन्वर्टर डाउन होने पर अस्पतालों में अंधेरा छा जाता है इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग गहरी नींद में सो रहा है। विभाग के पास पैसा होने के बावजूद भी जनरेटर नहीं खरीदा जाता पीएचसी अमृतपुर में 5000 से अधिक मरीज तथा महिला अस्पताल में 70 से अधिक प्रसव एक महीने में हो रहे हैं लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता पैसा पास होने के बावजूद भी कार्य नहीं किया जा रहे। वही हाल नवाबगंज सीएचसी का है जहां पर भी एक खराब जनरेटर पड़ा हुआ है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहे। जब इस संबंध में डिप्टी सीएमओ सर्वेश यादव से बात की तो उन्होंने बताया कि जैम पोर्टल पर 5 लाख 80 हजार रुपए में दो जनरेटर खरीदने के लिए पर्याप्त धन राशि नहीं है। अब देखने वाली बात यहां होगी कि पीएचसी व सीएचसी में जनरेटर लगते हैं या नहीं

एससी-एसटी एक्ट के झूठे मामले में फंसाने वाले गैंग पर चलेगा केस

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद, प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि बार और न्याय मंदिर की दो आंखें हैं। न्यायिक प्रक्रिया के दुरुपयोग से हुए झूठे मुकदमे की सच्चाई सामने लाने के लिए कोर्ट ने झूठे मामले में फंसाकर सरकारी व निजी धन की बंदरबांट करने वाले गैंग पर कार्यवाही करने का आदेश दिया है।
इलाहाबादहाईकोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह आरोपियों की सूची बनाकर कार्यवाही करे। झूठे मुकदमे दर्ज कराकर पीडि़ताओं को मिलने वाले धन का बंटवारा करने वाले गैंग के सदस्यों को चिन्हित किया जाए। मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाए।
प्रयागराज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने याचिका दायर कर न्यायालय मंदिर के पास स्थित अवैध निर्माण को हटाने का अनुरोध किया। याचिका में कहा गया कि मंदिर के निकट बने अवैध निर्माण से न्यायालय के परिसर में अव्यवस्था फैल रही है और सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए निर्माण हटाने का आदेश दिया।
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह गैंग के सदस्यों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान बनाए रखे।
इस मामले की अगली सुनवाई 15 दिनों के भीतर निर्धारित की गई है और कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लिया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

इनायतनगर के बाद अब सुल्तनापुर में काटे गए हरे दर्जनों पेड़

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। सुल्तानपुर गांव में आम के बाग में करीब एक दर्जन से अधिक हरे पेड़ रात के अंधेरे में काट लिए गए। इसकी जड़े गवाह है। इनायतनगर में हरे पेड़ों के कटान के बाद एक सप्ताह में यह दूसरा मामला है। वन विभाग आंखे मूंदेे है और जुर्माने की कार्रवाई कर अपना पल्ला झाड़ लेता है। मामला वन विभाग के रेंजर तक पहुंचने पर जांच के निर्देश दिए गए है।
कायमगंज, शमसाबाद क्षेत्र में हरे पेड़ों का कटान पिछले माह से बेहद बढ ग़ई है। बरसात के मौसम में जहां शासन पौधरोपित के लिए युद्वस्तर पर लगा है लेकिन लकड़ी माफिया हरियाली को उजाडऩे से बाज नहीं आ रहे है। अभी हाल ही में भीषण गर्मी से सभी को पौधरोपण की याद आई थी। तापमान से आमजन मानस का बुरा हाल हो गया है। हाल यह था सुबह से ही तापमान अभी चरम सीमा पर था। हीट स्ट्रोक के मामले बढऩे लगे थे। दो दिन पहले इनायतनगर में चार बाग में करीब एक दर्जन से अधिक पेड़ काटे गए थे। मामला वन विभाग के संज्ञान में होने के बाद भी कठोर कार्रवाई नहीं की गई और लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने अबकी बार शमसाबाद के सुल्तनापुर में एक बाग में रात के अंधेरे में एक दर्जन से अधिक पेड़ काट लिए। इसकी जड़े व अधकटे पेड़ गवाह है। ग्रामीण भी दबी जुवान से बताते है रातभर शोर हुआ। बार बार टैऊक्टर ट्रालियां लकड़ी भर कर निकली लेकिन रातभर लकड़ी कटती रही और वन विभाग सोता रहा। उसने कोई भनक नहीं लगी। वन विभाग मामूली जुर्माना लगाकर पल्ला झाड़ लेता है। इनायतनगर के बाद दूसरा मामला सुल्तनापुर का सामने आने पर मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा है। इस संबंध में वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेेगे।

ट्रक चालकों का तमिलनाडु में होगा प्रशिक्षण, प्रशिक्षण, भोजन व निवास नि:शुल्क

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रूखाबाद। उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक द्वारा सूचित किया गया है कि लाजिस्टिक सेक्टर में उभरती हुई संभावनाओं और वृद्धि के दृष्टिगत भारी वाहन चालकों के लिए तमिलनाडु के नमक्कल ट्रांसपोर्ट कैरियर ट्रेनिंग अकादमी में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ओवर डाइमेंशनल कार्गो के चालन के लिए योग्य चालकों को प्रशिक्षित करना है।प्रशिक्षण की आबादी10 दिन,प्रशिक्षण, भोजन और निवास का सारा खर्च उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा वहन किया जाएगा।
-प्रशिक्षण के उपरांत 01 वर्ष तक सेवायोजन (इम्प्लायमेन्ट) का प्रस्ताव
1. भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेन्स।
2. लगातार 2 वर्ष का भारी वाहन चलाने का अनुभव।
3. 40 फीट लम्बे वाहन चलाने का कम से कम 2 वर्ष का अनुभव।इच्छुक वाहन चालक अपने वैध ड्राइविंग लाइसेन्स (टीवीटी इन्डोर्समेन्ट), आधार कार्ड और अनुभव प्रमाण-पत्र के साथ दो दिन के अंदर एआरटीओ कार्यालय फर्रुखाबाद में उपस्थित होकर प्रपत्र जमा कर सकते हैं।
यह पहल लाजिस्टिक सेक्टर में विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित करने के लिए की गई है, जिससे भारी वाहन चालकों को नए कौशल प्राप्त करने और अपने करियर को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

फायरिंग और मारपीट में ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव राजा नगला रमपुरा में फायरिंग और युवक की पिटाई के मामले में हिस्ट्री शीटर ग्राम प्रधान हनी यादव, उसके भाई सनी यादव, अर्पित यादव, अनमोल यादव, दुर्विजय सिंह यादव और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विक्रम सिंह, निवासी राजा नगला रमपुरा, ने फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि गांव के प्रधान हनी यादव और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट और फायरिंग की। विक्रम सिंह का आरोप है कि सनी यादव ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से अनमोल यादव ने तमंचे से फायर कर दिया, लेकिन गोली विक्रम के सिर के ऊपर से निकल गई। इसके बाद सनी यादव ने विक्रम की बाइक की चाबी निकाल ली और सभी आरोपियों ने मिलकर बेल्टों से विक्रम की पिटाई की।
प्रभारी निरीक्षक हरि श्याम सिंह ने बताया कि विक्रम सिंह की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।