28 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026
Home Blog Page 4141

आचार्य ओम प्रकाश कंचन जी को जयंती पर याद कर दी गई श्रद्धांजलि

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। संस्कार भारती फर्रुखाबाद के पितामाह, कला, संगीत और संस्कृति की त्रिवेणी परम पूज्य आचार्य ओम प्रकाश कंचन जी को उनकी जयंती पर भावपूर्ण नमन किया गया। इस अवसर पर संस्कार भारती के सदस्यों और स्थानीय कलाकारों ने उनकी याद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए।
आचार्य ओम प्रकाश कंचन जी का जीवन कला, संगीत, और संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनकी अविस्मरणीय सेवा और योगदान के कारण उन्हें फर्रुखाबाद के सांस्कृतिक धरोहर के रूप में माना जाता है। उनके शिष्यों और अनुयायियों ने उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और शिक्षाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
संस्कार भारती के वरिष्ठ सदस्यों ने इस अवसर पर कहा, आचार्य ओम प्रकाश कंचन जी ने अपने जीवन में कला और संगीत के माध्यम से समाज को जो दिशा दी है, वह अतुलनीय है। उनकी स्मृति हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने आचार्य जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर सम्पन्न

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। मंगलवार को माँ शीतला देवी मंदिर बढ़पंर के परिसर में आयुष विभाग चिकत्सालय आजाद भवन नुन्हाई के बैनर तले नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर क आयोजन किया गया। जिसमें कुल १०९ लोगों ने परिक्षण कराया जिन्हें दवाईयां भी वितरित की गई।
इस शिकिर में चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने सभी रोगियों का स्वास्थ परीक्षण किया और नि:शुल्क दवा उपलब्ध करायी। उन्होने सभी रोगियो नियमित साफ-सफाई से रहने की सलाह दी।
इस इस मौके पर मंदिर के सचिव सचिन कटियार, कोषाध्यक्ष अंकुर कटियार, सदस्य अभय कटियार कर्मचारी शिवम सहित तमाम लोग मौजूद रहे। शिविर में ५३ महिलाओं व ३६ पुरूषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सक ने कहा कि दवा से ज्यादा परहेज असर कारी होता है। सचिव सचिन कटियार ने बताया कि प्रति मंगलवार को शिवर लगा करेगा।

ब्रेकफास्ट में ट्राई करें ये स्पेशल ऑमलेट, फटाफट हो जाएगा तैयार

0
Veg Maggi Omelette
Veg Maggi Omelette

आज हम मिनटों में बनकर तैयार होने वाला ब्रेकफास्ट की रेसिपी लेकर आये है। वो रेसिपी है वेज मैगी ऑमलेट (Veg Maggi Omelette) । ऑमलेट शब्द से आप बिल्कुल भी अंदाजा न लगाइए कि इस रेसिपी में अंडे का इस्तेमाल होगा। यह रेसिपी शुद्ध शाकाहारी लोगो के लिए है। फटाफट बनकर तैयार होती इसलिए अधिकतर महिलाओं को यह पसंद आयेगी। यह टेस्टी ब्रेकफास्ट मैगी और बेसन से मिलकर तैयार होता है।

मैगी ऑमलेट (Veg Maggi Omelette) बनाने के लिए सामग्री

2 बड़े चम्मच बारीक़ कटी हुई पत्ता गोभी
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटी हुई शिमला मिर्च
1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
1 बड़ा चम्मच बेसन
1 बड़ा चम्मच मैदा
1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
2-3 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्ची
1/2 हल्दी पाउडर
1/2 चाट मसाला
1 बड़ा चम्मच गाजर बारीक़ कटी हुई
आवश्यकतानुसार बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
स्वादानुसार नमक

मैगी ऑमलेट (Veg Maggi Omelette) बनाने का तरीका

मैगी ऑमलेट (Veg Maggi Omelette)  बनाने के लिए सबसे पहले मैगी उबाल लीजिए। अब एक बर्तन मे सभी सब्जियां, बेसन मैदा मिक्स कर लीजिए। चिली फ्लेक्स डाल दीजिए। मैगी मसाला डाल दीजिए। उबली हुई मैगी डालकर पानी डालकर मिक्स कर लीजिए।

ज्यादा पतला ना गाढ़ा अब तवे पर थोड़ा तेल डालकर बैटर डाल दीजिए। थोड़ी देर मे पलट दीजिए और ऊपर निचे से शेक लीजिए |बस तैयार है गरमा गरम व्हेजी ऑमलेट

वसूली के आरोप में राशन डीलर निलंबित

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद, कमालगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहनपुर दिनारपुर के कोटेदार धर्मवीर सिंह पर ग्रामीणों ने ई-केवाईसी के नाम पर रुपए वसूलने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो के आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूर्ति अधिकारी शरद चंद्र दुबे को जांच करने के लिए मोहनपुर भेजा।
पूर्ति अधिकारी शरद चंद्र दुबे ने मौके पर जाकर उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए। उपभोक्ताओं ने स्पष्ट रूप से बताया कि कोटेदार धर्मवीर सिंह ने उनसे ई-केवाईसी करने के लिए रुपए वसूले थे। इस रिपोर्ट को पूर्ति अधिकारी शरद चंद्र दुबे ने जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव को सौंप दिया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहनपुर राशन डीलर की दुकान को निलंबित कर दिया और धर्मवीर सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है।
यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है और ग्रामीणों में कोटेदार की इस हरकत के खिलाफ आक्रोश है। जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ग्रामीणों को उनके हक का राशन बिना किसी बाधा के मिलेगा।

रोजी पब्लिक स्कूल जनपद फर्रुखाबाद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। रोजी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्नल अरुण मोई, डायरेक्टर, रोजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने छात्रों को अनुशासन और शिक्षा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है और इसे अपनाकर ही छात्र अपने लक्ष्यों तक पहुंच सकते हैं।
मुख्य अतिथि दीपक त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के दौरान यदि छात्र अपने कैरियर पर ध्यान देंगे, तभी उन्हें सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के दौरान ही अपने कैरियर के प्रति ध्यान देना होगा, तभी वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे।
कार्यक्रम में विद्यालय के हेडबॉय नताशा सिंह, कैप्टन अस्मत दुबे, स्पोर्ट्स कैप्टन अंशुल दयाल और कर्नल अरुण शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी बच्चों को शपथ दिलाई गई और कार्यक्रम का संचालन दीपक त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान हेड गर्ल भावना कुमारी व अन्य छात्रों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया। कक्षा की मॉनिटर एवं छात्रों की विशेष योग्यता की प्रशंसा करते हुए उन्हें इस तरह के अंकेषण से छात्रों में नैतिक और नेतृत्व की भावना का विकास होता है।

इस अवसर पर श्री राजीव मोहन पांडे, डायरेक्टर, रोजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स और श्री अंकित तिवारी, एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर, रोजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य श्री भव्यदीप ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में छात्रों को प्रेरणादायक बातें कहीं।

अखंड सौभाग्य के लिए रखें हरियाली तीज व्रत, जानें पूजन विधि

0
Hariyali Teej
Hariyali Teej

महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाले त्योहारों में से हरियाली तीज (Hariyali Teej) प्रमुख है। महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ इन व्रत को रखती है, जबकि कुंवारी युवतियां जल्द विवाह के लिए यह व्रत रखती है। मान्‍यता है कि इस व्रत से विवाह के जल्‍द योग बनते हैं। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज मनाई जाती है। यहां आपको बताते हैं, इस बार हरियाली तीज (Hariyali Teej) कब और इसकी क्या पूजा विधि है।

कब है हरियाली तीज (Hariyali Teej) 

हिंदू कालगणना के अनुसार, सावन माह के शुक्‍ल की तिथि की शुरुआत 6 अगस्त यानी शुक्रवार को होगी। यह तिथि रात 07 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 7 अगस्त (शनिवार) को रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि का महत्व बताया गया है, ऐसे में हरियाली तीज (Hariyali Teej) 7 अगस्त को मनाई जाएगी।

क्या है पूजा विधि

– सुबह जल्दी उठें और व्रत का संकल्प लें।
– स्नानादि से निवृत होकर हरे कपड़े पहनें।
– मंदिर की सफाई कर पीला कपड़ा बिछाएं।
– भगवान शिव और मां पार्वती की स्थापना करें।
– अब विधि अनुसार भगवान का पूजन करें।
– अंत में आरती कर पूजा का समापन करें।
– इस दौरान हरियाली तीज (Hariyali Teej) की कथा पढ़ने और सुनने का भी विशेष महत्‍व बताया गया है।

इन बातों पर दें ध्‍यान

– व्रत के दौरान दिन के समय न सोएं।
– तामसिक चीजों का सेवन न करें।
– व्रत से एक दिन पूर्व मेहंदी लगाएं।
– इस दिन किसी का अपमान न करें।

क्यों मनाई जाती है हरियाली तीज (Hariyali Teej) 

हिंदू पौराणिक कथा के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूम में पाने के लिए कठोर तप किया था। भगवान शिव ने माता पावर्ती की तपस्‍या को सावन माह के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को स्वीकार किया था। इसके बाद से ही महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना और कुंवारी युवतियां जल्‍द विवाद के लिए यह व्रत रखती हैं।