36.2 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026
Home Blog Page 3926

राधा रानी रिजार्ड्स के ध्वस्तीकरण को लेकर हाई कोर्ट से माफिया अनुपम दुबे व रिश्तेदारों को राहत

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद/कन्नौज। हाई कोर्ट ने माफिया अनुपम दुबे के चपुन्ना स्थित नेशनल हाईवे पर ग्रामसभा की कीमती जमीन पर बने आलीशान रिजार्डस राधा रानी गेस्ट हाउस के ध्वस्तीकरण को रोकने की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल राहत देते हुए कहा है कि एसओसी कोर्ट का निर्णय आने तक कोई ऐसी कार्यवाही न की जाए,साथ ही एसओसी को शीघ्र सुनवाई के निर्देश दिए हैं,जिसके चलते कुछ दिनों के लिए गेस्ट हाउस पर बुलडोजर चलने पर विराम लग गया है, माफिया के रिश्तेदार याचिकाकर्ता धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी ने यूपी राज्य और 6 अन्य को प्रतिवादी बनाया है। याचिकाकर्ता की ओर से वकील सोमेश खरे ने पैरवी की, जबकि प्रतिवादी की ओर से स्थायी वकील सी.एस.सी. ने अपनी दलीलें पेश कीं।
याचिकाकर्ता ने यूपी की धारा 9ए(2) के तहत चकबंदी अधिकारी द्वारा 22 जुलाई 2024 को पारित आदेश को चुनौती दी है और उक्त आदेश से उनके भूखंड पर किए गए निर्माण के विध्वंस की आशंका जताई है। राज्य के उत्तरदाताओं को उनके खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई न करने का आदेश देने की मांग की गई है। जिसके चलते माफिया के पार्टनर रिश्तेदार धर्मेंद्र त्रिपाठी और उनकी भाजपा नेता बहु नेहा त्रिपाठी को कुछ दिन की राहत मिली है।त्रिपाठी परिवार अनुपम दुबे के अन्य मामलों में भी उन्हे राहत दिलाने के लिए जोराजमाइश में लगा है, जिससे अनुपम के समर्थकों में उम्मीद की किरण जगी है।
वहीं प्रतिवादी मनोज अग्निहोत्री के स्थायी वकील ने यूपीसीएच अधिनियम की धारा 11(1) के तहत अपील का वैकल्पिक उपाय उपलब्ध होने का हवाला देते हुए रिट याचिका की स्थिरता पर प्रारंभिक आपत्ति उठाई। याचिकाकर्ता के वकील ने इस आपत्ति का खंडन नहीं किया और बताया कि चकबंदी के निपटान अधिकारी (एसओसी) के समक्ष पहले ही एक अपील दायर की जा चुकी है। जिसमे बहुत जल्द निर्णय आना बाकी है।
न्यायालय ने याचिकाकर्ता की तत्काल राहत की मांग पर विचार करने का निर्णय लिया है। मामले की अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की जाएगी। जिसके चलते करीब 15 दिनों तक राधा रानी गेस्ट हाउस पर बुलडोजर गरजने की प्रक्रिया रुक गई है।उधर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने शासन में माफिया अनुपम दुबे और उसके करीबी रिश्तेदार धर्मेंद्र त्रिपाठी और उनकी बहू नेहा उर्फ अमिता त्रिपाठी का पूरा चि_ा रखा है।

Ayodhya Gangrape: सीएम ने पीड़िता परिवार के लिए भेजी पांच लाख की आर्थिक सहायता राशि

0
Ayodhya Gangrape
Ayodhya Gangrape

अयोध्या। भदरसा में हुए सामूहिक दुष्कर्म (Ayodhya Gangrape) के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) तेजी से कार्रवाई करा रहे हैं। शनिवार दोपहर मामले में मुख्य आरोपी मोइद खान के अवैध निर्माण बुलडोजर चला तो शाम होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से पीड़िता को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

स्थानीय विधायक अमित सिंह चौहान ने पीड़िता के घर पहुंच कर परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व एसएसपी राजकरन नैय्यर भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की तरफ पीड़िता की मां को मिला भरोसा, लगातार पूरा किया जा रहा है। चाहे वह आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का हो या परिवार को आर्थिक सहायता की बात हो। स्थानीय विधायक अमित सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री ने कहा था अगर किसी भी चीज की जरूरत होगी तो तुरंत पूरा किया जाएगा।

Ayodhya Gangrape: आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर चला बाबा का बुलडोजर

विधायक ने जब पीड़ित बच्ची के माता से पूछा कि आप कार्रवाई से संतुष्ट हैं तो उन्होंने कहा हां सरकार बिल्कुल ठीक कार्रवाई कर रही है। वहीं विधायक ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

सावन में भूलकर भी ना करें ये काम, कुपित हो जाएंगे भोलेनाथ

0
Sawan
Sawan

सावन (Sawan) का महीना शिवभक्ति के लिए जाना जाता हैं। इस महीने में सभी शिव की कृपा पाने के लिए आस्था दिखाते हुए पूजन करते हैं। सभी इन दिनों में मंदिर जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजा-पाठ और आराधना करते हैं ताकि विशेष फल की प्राप्ति हो सकें। लेकिन इस दौरान कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी हैं। जी हां, शास्‍त्रों में सावन (Sawan) के महीने को लेकर कुछ नियमों के बारे में बताया गया है जिनका ध्यान रखा जाए तो आपके लिए फलदायी साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन के दौरान आपको कौनसे काम करने चाहिए और कौनसे नहीं। आइये जानें…

सावन (Sawan) में करें ये काम

– सावन (Sawan) के महीने में हर सोमवार को व्रत रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह वैज्ञानिक दृष्टि से भी लाभदायक है और धार्मिक दृष्टि से भी इसका काफी महत्‍व है। पूरे महीने के हर सोमवार को व्रत रखें।
– सावन के पूरे महीने में रोजाना शिवजी के मंदिर जाकर पूजा करनी चाहिए।
– व्रत रखने वाले लोगों को महामृत्‍युंजय मंत्र का रोजाना कम से कम 108 बार जप करना चाहिए।
– भगवान शिव की पूजा करते वक्‍त या फिर जलाभिषेक करते समय ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करें।
– भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करने के साथ ही दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल का पंचामृत बनाकर अभिषेक करें।
– हिंदू धर्म में रुद्राक्ष धारण करना बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। अगर आप भी इसे पहनने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए सावन का महीना सबसे अच्‍छा होता है।
– प्रत्‍येक सोमवार को सावन सोमवार व्रत कथा सुनें। इस कथा को भगवान शिव के पूरे वृतांत माना गया है।

सावन (Sawan) में ना करें ये काम

– सावन (Sawan)  के महीने में जहां तक संभव हो दूध का सेवन न करें। साथ ही शिव की कृपा पाने के लिए पूरे महीने सात्विक भोजन करें।
– इस माह में मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन बंद कर देना चाहिए। सावन के महीने में इन सबके सेवन को पाप माना जाता है।
– हमेशा ध्यान रखें कि जब भी भगवान शिव की पूजा करें तो शिवलिंग पर हल्दी न चढ़ाएं। हल्दी जलाधारी पर चढ़ानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्दी स्त्री से संबंधित वस्तु है। शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित है और ये शिवजी का प्रतीक है। इस कारण शिवलिंग पर नहीं, बल्कि जलाधारी पर हल्दी चढ़ानी चाहिए। जलाधारी स्त्री तत्व से संबंधित है और ये माता पार्वती की प्रतीक है।
– धर्म शास्त्र में बताया गया है कि सावन में हरी सब्जी नहीं खाना चाहिए। इससे विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। स्वास्थ दृष्टि से देखा जाए तोसाग में पित्त बढ़ाने वाले तत्व की मात्रा बढ़ जाती है। यही कारण है कि सावन में साग खाना वर्जित माना गया है।
– कहा जाता है कि सावन के महीने में सुबह के समय शिव का ध्यान करने से शिव जी प्रसन्न हो जाते है। साथ ही इस माह में जरूरत के हिसाब से ही सोएं।
– सावन (Sawan) के महीने में ध्यान रखें कि किसी बड़े- बुजुर्ग व्यक्ति, गुरु, भाई-बहन, जीवन साथी, माता-पिता का अपमान न करें। महादेव ऐसे लोगों से बिल्कुल भी खुश नहीं होते है जो बड़े लोगों का अपमान करते हैं।
– सावन के महीने में घर या बाहर किसी से लड़ाई-झगड़ा करने से बचें और किसी का भूल से भी अपमान करें।
– व्रत रखकर दिन के समय सोना नहीं चाहिए क्योंकि यह भगवान शिव का अपमान माना जाता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप दिन के समय ना सोएं और सुबह-शाम भगवान की अराधना करें।
– व्रत रखकर महिलाओं को बाल व नाखून नहीं काटने चाहिए। साथ ही पुरुष भी दाढ़ी ना बनाएं। यह अशुभ माना जाता है और इससे घर में दरिद्रता आती है।
– व्रत रखने वालों को काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही चमड़े से बनी चीजें जैसे चप्पल, बेल्ट व बैग आदि का भी यूज ना करें।
– भगवान शिव को पर्यावरण बेहद प्रिय था इसलिए इस दौरान पेड़ों को काटने चाहिए। वैसे सिर्फ सावन ही नहीं बल्कि कभी भी पेड़ों को नहीं काटना चाहिए।

कमालगंज थानाध्यक्ष की विदाई: व्यापारी और नगर के गणमान्य लोगों ने दी भावपूर्ण विदाई

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कमालगंज, फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र के लोकप्रिय थानाध्यक्ष, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान कीं, को आज नगर के व्यापारियों और गणमान्य लोगों ने एक भावपूर्ण विदाई दी।
थानाध्यक्ष का कार्यकाल नगरवासियों के लिए यादगार रहा, जिसमें उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थानीय समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शांति और सुरक्षा में सुधार हुआ, जिससे स्थानीय व्यापार और जनजीवन को काफी लाभ हुआ।
विदाई समारोह में व्यापारी वर्ग, समाजसेवी, और अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए। सभी ने थानाध्यक्ष के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। थानाध्यक्ष अब एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) में नई जिम्मेदारी संभालेंगे, जहाँ उनकी योग्यता और अनुभव का लाभ पुलिस विभाग को मिलेगा। उनके नई भूमिका में भी सफलता की कामना की जाती है।

बरसात मे सब्जियों पर मंहगाई, टमाटर हुआ लाल तो तीखी हो गई हरी मिर्च, थाली से गायब हो रहीं सब्जियां

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। विपक्षी दल भाजपा द्वारा तत्कालीन मनमोहन सरकार के खिलाफ फिल्म पीपली लाइव का गाना सखी, सैयाँ, तो खूबई कमात हैं, मँहगाई डायन खाए जात है.. की गुंजमाय रही। इसी के साथ अच्छे दिन के वादे के साथ कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंक मोदी सरकार आ गई। मोदी सरकार को 11 साल हो गए, लेकिन आमनागरिकों के मुताबिक एक दशक में महंगाई से जूझते हुए उनके अच्छे दिन कभी आए ही नहीं, बल्कि और बुरे दिन हो गए। आम नागरिकों को कहना है कि पहले कमाई ठीक थी तो महंगाई सह लेते थे, अब तो आमदनी भी घट गई और महंगाई में जबरदस्त उछाल है। आम नागरिकों का कहना है कि इससे अच्छे तो एक दशक पहले बुरे दिन ही रहे, वही लौटा दो हमें। बरसात में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सब्जियों के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। एक माह पहले जहां सब्जियों के दाम लगभग सामान्य थे। लोग 100 रुपये की सब्जी खरीद कर ले जाते थे, लेकिन आज स्थिति यह है कि जहां 100 रुपये की सब्जी खरीदते थे, वही सब्जी आज दोगुने से ज्यादा यानि 200 से 300 रुपये में खरीदने पड़ रहे हैं। इसका मुख्य कारण है, सब्जियों का आवक कम होना और बिचौलियों की मनमानी। सब्जियों के यह बढ़े हुए दाम किसानों को नहीं मिल रहे, बल्कि बिचौलियों की बल्ले-बल्ले हो रही है। यही कारण है कि सब्जियों के दाम में जबरदस्त उछाल आया है। आम गरीब हो या खास आलू व प्याज सब्जी की जान होती है, बच्चे हों या बड़े सभी को आलू व प्याज तो चाहिए ही, लेकिन घरों में सबसे अधिक खपत होने वाली आलू व प्याज की दामों में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है। बताते चलें कि आलू की पैदावारी में फर्रुखाबाद जनपद देश में सबसे अव्वल हैं। जहां नया आलू जब आता है तो कोल्ड स्टोरेज में रखा हुआ पुराना आलू फेंकने तक की नौवत आ जाती है।

कन्या विद्या पीठ इंटर कालेज का फर्श धसा, छात्राएं बाल बाल बची

1

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। कन्या विद्या पीठ इंटर कालेज के रसोई घर के बरामद व कक्षा 6 का फर्श धसने से छात्राएं बाल बाल बच गई। यह हादसा इंटरवल के समय एमडीएम लेते समय हुआ। फर्श धसने से छात्राओं में भगदड़ मच गई और छात्राए जूता, चप्पल, बैग, टिफिन, पानी की बोतल साइकिल छोडक़र घरों की ओर भाग खड़ी हुई है। हादसे की जानकारी पर एसडीएम, सीओ, डीआईओएस, नोडल अधिकारी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और जांच की। जांच में पाया गया कि पिलर में दरार पड़ गई है। चैंबर ब्लाक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है जिससे पानी रिसता रहा। बिल्ंिडंग जर्जर हो चुकी है।
नगर के लोहाई बाजार स्थित कन्या विद्या पीठ इंटर कालेज में साढे दस बजे इंटरवल हुआ। बच्चे एमडीएम लेने के लिए रसाईघर की ओर गए। इसी बीच अचानक रसोई घर के बरामदे की फर्श धस गई और कुछ ही देर में कक्षा 6 की ओर की भी फर्श धस गई। यह देख रसाईयों व छात्राओं में चीख पुकार मच गई। तभी एक छात्रा घस रही फर्श के नीचे जाने लगी। बच्चों ने उसे खीचा और बाहर निकाला। इससे उसका जूता वही रह गया। हादसे से कालेज में हडकंप मच गया। प्रधानाचार्य विश्व मोहिनी पांडेय व समस्त स्टाफ मौके पर दौड़ा और धसी जमीन देख कर हाथ पांव फूल गए। चीखपुकार मच गई। सभी शिक्षिकाए व स्टाफ पहली, दूसरी व तीसरी मंजिल से बच्चों को निकालने में जुट गए। फर्श धसनें की जानकारी पर छात्राओं में भगदड़ मच गई। छात्राए चीखपुकार करती रोती हुई कालेज से बाहर निकली। वह जूते, बैग व लंच, अपनी साइकिल छोड़ कर भागने लगी। छात्राएं जब रोती हुई बाहर निकली तो आसपास के दुकानदारों में भी हडकंप मच गया। उन्होंने जानकारी ली तो देखते ही देखते पूरे शहर में स्कूल का फर्श धसने की जानकारी फैल गई। सैकड़ों की संख्या में अभिभावक, दुकानदार व नगरवासी मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर एसडीएम रवींद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी जयसिंह परिहार, कस्बा चैकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर रामअवतार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शेष रही गई स्कूल की छात्राओं को बाहर निकाला और कालेज के अंदर घुसी भीड़ को भी बाहर निकाला। एसडीएम ने प्रधानाचार्य से घटना के बारे में बात की। इस पर प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी छात्राएं घर जा चुकी है। कोई छात्रा चुटहिल नहीं हुई है। इस पर एसडीएम ने मौके का जायजा लिया और साथ ही तीनों मंजिलों पर जाकर जांच की। जहां देखा जिस हिस्से में जमीन धसी है। उसके ऊपर के हिस्से के पिलर व दीवार में दरारे आई है। इससे संभावता व्यक्त की गई यदि पिलर ढह जाता तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। उन्होंने यह भी देखा कि घसी जमीन के पास पानी निकासी के लिए बना चेंबर चोक था जिसमें पानी निकासी नहीं हो रही थी। इससे अनुमान लगाया कि कही ऐसा तो नहीं इससे पानी नीचे की ओर रिस रहा हो और उसने जमीन को खोखला कर दिया हो। इधर कालेज के बाहर भीड़ होने पर एसडीएम बाहर निकले और एनाउंसमेंट किया और अंदर के हालात के बाहर बारे में सभी को बताया और कहा कि सभी छात्राए सुरक्षित है। उनको घर भेज दिया गया है। भीड़ न लगाए। उन्होंने रो रही महिला अभिभावकों को समझाया और कहा सभी सुरक्षित है। वह उनकी बेटियां है। किसी को थोड़ी सी भी चोट नहीं लगी है। इस पर महिलाए शांत हुई और घर के लिए रवाना हुई।
कालेज में 590 छात्राओं के साथ था स्टाफ
कायमगंज। नगर के कन्या विद्या पीठ इंटर कालेज में करीब 11 सौ छात्राए अध्यनरत है। शनिवार को 590 छात्राए उपस्थित थी। जिस जगह हादसा हुआ। उस जगह पर कक्षा 6 में 76 पंजीकृत छात्राओं के सांपेक्ष 55 छात्राए उपस्थित थी। जब हादसा हुआ और जैसे ही अभिभावकों को पता चला तो वह मौके पर आ गए और अपनी बेटियों को खोजने लगे। वह रो रहे थे। लेकिन स्कूल स्टाफ ने घर जाने की बात कही तो वह शांत हुए तो अभिभावकों अपने अपने घरों में फोन करके पता करने लगे।
प्रत्यक्षदर्शी रसोईयों ने बताई हकीकत
कायमगंज। इस हादसे की प्रत्यक्षदर्शी रसोईया राधा देवी, रमा, लक्ष्मी का कहना है वह छात्राओं को खाना बांट रहीं थी तभी जमीन घसी। इस पर उन्होंने छात्राओं को दूसरी ओर प्रार्थना सभा की तरफ किया। इसी दौरान बच्ची का जूता उतर गया और उसे वहां से निकाला गया।
मानक बिहीन मिला स्कूल, सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं
कायमगंज। कन्या विद्या पीठ में जमीन घसने की जानकारी पर डीआईओएस एपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश पाल जीआईसी भटासा कालेज के प्रधानाचार्य व नोडल प्रभारी डा. महेश चंद्र राजपूत मौके पर पहुंचे। वही कालेज के संरक्षक डा. वीरेंद्र सिंह गंगवार, उनके पुत्र मृदुल गंगवार, नगर पालिका चेयरमैन डा. शरद गंगवार मौके पर पहुंचे। जहां संरक्षक ने बताया कि इस कालेज का निर्माण 1962 से 1965 तक हुआ था। उसके बाद 1966 में मान्यता मिली। 1970 में उद्घाटन हुआ। उन्होंने कहा कि यह जमीन चुना कुवंर ट्रस्ट की है जो 10 रुपए के स्टाम्प पर दान कालेज के लिए दान में मिली थी। इस पर एसडीएम ने कहा बिल्डिंग जर्जर है। इसके लिए रिपेयर की क्या व्यवस्था क्यो नहीं की गई। इस पर प्रधानाचार्य ने कहा कि 23 अगस्त 2023 को प्रबंध समिति को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने छज्जा व बाउन्ड्रीवाल क्षतिग्रस्त का उल्लेख किया था। इस पर संरक्षक ने कहा उनके पास फंड नहीं है। यहां से कोई धनराशि नहीं मिलती है। उन्होंने छात्राओं की जान कैसे जोखिम में डाल सकते है। यह समाधान होना चाहिए थे। कमेटी की बैठक में क्या यह बात नहीं रखी गई। एसडीएम ने कहा कि इसकी इतनी सकरी गली है। यह स्कूल अमानक से कैसे चलता रहा। इस पर संरक्षक ने कहा कि इसका गेट और भी है। इस पर एसडीएम ने कहा वह भी मानक के अनुसार नहीं है। एसडीएम को बताया कि स्कूल में 12 कक्ष छात्राओं के अध्ययन के लिए है। जबकि आफिस समेत अन्य कक्ष करीब 5 है। जब एसडीएम ने सुरक्षा के बारे में पूछा और वहां लगे अग्निशमन यंत्र पर नजर डाली तो देखा तो सभी 2022 में ही एक्सपायर हो चुके थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
इनसेट
छात्राओं के लिए नहीं है साइकिल स्टैंड, न खेलने के लिए मैदान
कायमगंज। लोहाई बाजार में स्थित कन्या विद्या पीठ मुख्य बाजार में बना हुआ है। यह इलाका बेहद सकरा है। प्रवेश के लिए ढाई फुट चैड़ी गई है। इसमें एक छात्रा के अलावा दूसरा नहीं निकल सकता। वही इस स्कूल का दूसरा गेट जो पीछे की तरफ वह भी इसी तरह सकरा है। गलियों में बिजली के जर्जर अवस्था में लटक रहे है। इससे किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। विद्यालय में छात्राओं के साइकिल खड़ी करने के लिए कोई स्टैंड नहंी है न ही उनके खेलने कूदने के लिए स्थान है। प्रार्थना स्थल के समीप साइकिल खड़ी कर दी जाती है।
प्रशासन का आदेश, अब स्कूल में नहीं लगेगी कक्षाएं
कायमगंज। कन्या विद्या पीठ में फर्श धसने की घटना पर नगर व क्षेत्र में हडकंप मचा है। लोग भगवान का बार बार शुक्रिया अदा कर रहे है कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। उनका कहना है यदि पिलर या दीवार गिर जाता तो किसी बड़ी अनहोनी इनकार नहीं किया जा सकता है। सुरक्षा को लेकर एसडीएम व डीआईओएस ने अग्रिम आदेश तक स्कूल को बंद कर दिया है। इसमें कक्षाए नहीं लगेगी। प्रशासन प्रबंधक समिति व प्रधानाचार्य के बीच वार्ता कर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए रामनारायण महिला डिग्री कालेज की बिल्डिंग को लेकर सहमति बनी कि तब तक छात्राए उस बिल्डिंग में पढ़ेगी। डीआईओएस ने बताया कि प्रबंध समिति ने उनके एक अन्य रामनारायण महिला डिग्री कालेज में वैकल्पिक व्यवस्था कराने की बात कही है। प्रधानाचार्य विश्व मोहिनी पांडेय ने बताया कि दस दिन के अंदर रामनारायण कालेज में कक्षाए संचालित की जाएगी।