21.2 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026
Home Blog Page 3834

शूटिंग में भारत को मिला दूसरा मेडल; सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मनु भाकर ने रचा इतिहास

0
paris olympics
Paris Olympics: India won its second medal

Paris Olympics 2024 के चौथे दिन भारत ने अपना दूसरा मेडल हासिल किया है। मनु भाकर (Manu Bhaker) और सरबजोत सिंह ने (Sarabjot Singh) 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। इसी के साथ मनु भाकर (Manu Bhaker) आजाद भारत की पहली भारतीय एथलीट्स बन गयी हैं, जिन्होंने ओलंपिक के एक संस्करण में दो मेडल जीते हैं।

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में पहले राउंड में पिछड़ने के बाद मनु-सरबजोत की भारतीय जोड़ी ने जबर्दस्त वापसी की। इन दोनों ने साउथ कोरिया के जिन ये हो और वोन्हो ली की जोड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

इस मैच में भारतीय जोड़ी ने आठ राउंड जीते, जबकि साउथ कोरियाई जोड़ी सिर्फ पांच राउंड ही जीत सकी। इसी के साथ पेरिस ओलंपिक में भारत के दो मेडल हो गए हैं। इससे पहले मनु भाकर (Manu Bhaker) ने 10 मीटर एयर विमेंस सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Paris Olympics: मनु भास्कर ने एयर पिस्टल फाइनल में बनाई जगह

बता दें कि मनु भाकर (Manu Bhaker) ओलंपिक के एक संस्करण में दो मेडल जीतने वाली आजाद भारत की पहली भारतीय एथलीट्स बन गयी हैं। उनसे पहले एकमात्र भारतीय एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड थे जिन्होंने 1900 के खेलों के दौरान एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते थे।

शिवपाल यादव ने योगी से ली चुटकी, मुख्यमंत्री जी आपके मौजूदा डिप्टी सीएम भी गच्चा देंगे…

0
Shivpal Yadav, CM Yogi
Shivpal Yadav, CM Yogi

लखनऊ। यूपी भारतीय जनता पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसकी बानगी पार्टी के नेताओं के बयान और व्यवहार से साफ नजर आ रहा है। हालांकि पार्टी के आलाकमान लगातार मीटिंग कर सब कुछ ठीक करने की कोशिश भी कर रहे हैं। इस बीच विपक्ष जमकर चुटकी ले रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को यूपी विधानसभा में सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)  ने इस पर कटाक्ष किया है।

सीएम योगी (CM Yogi) के एक बयान पर जवाब देते हुए शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)   ने कहा कि 2027 में यूपी की जनता आपको गच्चा देगी और आपके मौजूदा डिप्टी सीएम भी गच्चा देंगे।

‘चाचा बेचारे हमेशा ही ऐसे ही मात खा जाते’, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में शिवपाल पर कसा तंज

शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) का यह इशारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तरफ था। दरअसल, बीते कुछ दिनों से केशव प्रसाद मौर्य जिस तरह से ट्वीट कर रहे हैं और बयान दे रहे हैं। उससे ये जाहिर हो रहा है कि सीएम योगी के साथ उनकी तालमेल ठीक नहीं है।

मंगलवार को ही केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव सरकार की वजह से नहीं जीता जाता है। चुनाव पार्टी की वजह से जीता जाता है। इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया था कि सरकार से बड़ा संगठन होता है।

‘चाचा बेचारे हमेशा ही ऐसे ही मात खा जाते’, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में शिवपाल पर कसा तंज

0
CM Yogi
CM Yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। विधानसभा में नेता विपक्ष बनाए जाने के बाद माता प्रसाद पांडे ने सीएम योगी (CM Yogi)  से महिला अपराधों को लेकर सवाल पूछा था, जिस पर बोलते हुए सीएम योगी ने पहले उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चाचा हर बार गच्चा खा जाते हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा, “आपके चयन के लिए मैं आपको बधाई देता हूं। वो अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया। चाचा बेचारा हमेशा ही ऐसे ही बार मार खा जाता है। उनकी नियति ही ऐसी है क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है, लेकिन आप सदन के वरिष्ठ सदस्य हैं। आपका मैं सम्मान करता हूं।”

सीएम (CM Yogi) ने गिनाए महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े

नेता विपक्ष के सवाल के जवाब पर सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा, “महिला बाल सुरक्षा के मुद्दे केवल बाहरी ही नहीं, घर के अंदर और घर के बाहर दोनों होते हैं। सरकार ने इसको रोकने के लिए जो प्रयास किए उसकी तुलना करें तो 2016 की तुलना में दहेज की घटनाओं में 23-24 में 17.5% की कमी आई है। बलात्कार में 2016-17 से 2023-24 की तुलना में 25.30% की कमी आई है।

रेल हादसों पर रिकॉर्ड बनाना चाहती है ये सरकार: अखिलेश यादव

2017 से 2024 के बीच महिला और नाबालिग बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामलो में सरकार के प्रॉसिक्यूशन तेज करने के परिणाम सामने आए हैं। 24,402 मामलों में दोषियों को सजा दिलाई गई है। 2017 से 2024 तक पॉस्को अधिनियम अंतर्गत 9,875 मामलों में सजा दिलाई गई है।

रेल हादसों पर रिकॉर्ड बनाना चाहती है ये सरकार: अखिलेश यादव

0
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav spoke on Jharkhand train accident

नई दिल्ली। झारखंड में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन (Mumbai-Howrah Mail) के 18 कोच पटरी से उतर गए। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हैं। इस घटना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि ये सरकार पेपर लीक की तरह ही रेल हादसों पर रिकॉर्ड बनाना चाहती है।

सपा मुखिया (Akhilesh Yadav) ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, “ये सरकार रिकॉर्ड बनाना चाहती है रेल हादसों पर… पेपर लीक में रिकॉर्ड बनाया सरकार ने और अब रेल हादसे… सरकार सिर्फ बड़े दावा करती है। लोगों की जान जा रही है। ऐसे हादसे भविष्य में न हों सरकार कुछ करे इसके ऊपर।”

वहीं कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने इस हादसे को लेकर कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

शिवसेना (UBT) नेता ने क्या कहा?

झारखंड ट्रेन एक्सीडेंट को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “यह बहुत ही शर्मनाक है कि इस तरह ट्रेन के पटरी से उतरने की दुर्घटनाएं हो रही हैं। रेल हादसों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। रेल मंत्री प्रचार में व्यस्त हैं। दुर्भाग्य से रेल मंत्री की कोई जवाबदेही नहीं है। वे संसद में कोई चर्चा नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने जनता को कोई सुविधा नहीं दी है।”

ट्रेन के 18 कोच पटरी से उतरे

बता दें कि झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के बाराबम्बो रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा-मुंबई मेल के 18 कोच पटरी से उतर गए। इसमें दो यात्रियों की जान चली गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।

चक्रधरपुर में हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत 20 घायल

इस घटना में रेलवे कर्मचारी घायलों का रेस्क्यू कर रहे हैं। अबतक करीब 80 फीसदी यात्रियों को घटनास्थल से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा दिया गया है।

वायनाड में लैंडस्लाइड में 43 मौतें, 100 लोग दबे; रेस्क्यू जारी

0

तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले में बारिश से भारी तबाही हुई है। आज तड़के हुए भूस्खलन (Landslide)  में 100 से ज्यादा लोगों के फंसे है। लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड (Landslide)  मंगलवार की सुबह तड़के करीब 2 बजे हुई। इसके बाद सुबह करीब 4।10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुई। लैंडस्लाइड के चलते करीब 100 से ज्यादा लोग मलबे में फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति के साथ मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

केरल के मुख्य सचिव वी वेणु ने बताया कि लैंडस्लाइड (Landslide)  करीब 2-3 बार हुई। लैंडस्लाइड से घायल होने वाले 16 लोगों को वायनाड के मेप्पाडी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा है कि वायनाड में भूस्खलन (Landslide)  के बाद सभी संभावित बचाव कार्यों का समन्वय किया जाएगा।घटना के बारे में पता चलते ही सरकारी तंत्र बचाव अभियान में जुट गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में राज्य की सभी सरकारी एजेंसियां लगी हुई हैं। आज राज्य के मंत्री घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं।

सेना की टुकड़ी तैनात

हादसे की भयावहता को देखते हुए सेना से रेस्क्यू ऑपरेशन का अनुरोध किया गया था, जिसके बाद सेना ने 4 टुकड़ियां जुटाई गई हैं। इनमें 122 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) की दो टुकड़ियां और कन्नूर के DSC सेंटर की 2 टुकड़ियां शामिल हैं। बचाव अभियान के लिए अब तक तैनात सेना की कुल संख्या लगभग 225 है, जिसमें चिकित्साकर्मी भी शामिल हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

वायनाड के सीएमओ के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक नियंत्रण कक्ष खोला है। आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए हैं।

चक्रधरपुर में हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत 20 घायल

राज्य के एक अधिकारी के अनुसार, वायनाड जिले में मेप्पडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आज तड़के भारी भूस्खलन (Landslide) हुआ है। इलाके में सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की फेसबुक पोस्ट के अनुसार, कन्नूर रक्षा सुरक्षा कोर की दो टीमों को भी बचाव प्रयासों में सहायता के लिए वायनाड जाने का निर्देश दिया गया है। भारी बारिश के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है।

चक्रधरपुर में हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत 20 घायल

0
Mumbai-Howrah Mail
Mumbai-Howrah Mail derailed

देश में रेल हादसे थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। अभी गोंडा में हुए चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन हादसे का मामला पूरी तरह ठंडा नहीं हुआ कि एक और रेल दुर्घटना झारखंड से सामने आयी है। यहां पर चक्रधरपुर रेल मंडल के बाराबम्बो रेलवे स्टेशन के पास मुंबई हावड़ा मेल एक्सप्रेस ( Mumbai-Howrah Mail) (गाड़ी संख्या 12810) के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। वहीं, इस हादसे में अब तक दो यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, हावड़ा से चलकर मुंबई जाने वाली मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस ( Mumbai-Howrah Mail) सोमवार रात 11 बजकर दो मिनट पर मुंबई के लिए चली थी। दो बजकर 37 मिनट पर ट्रेन टाटानगर पहुंची और दो मिनट के ठहराव के बाद यह अगले स्टेशन चक्रधरपुर के लिए रवाना हो गई।

मुंबई मेल एक्सप्रेस ( Mumbai-Howrah Mail) डाउन लाइन से आ रही मालगाड़ी के साथ मेल एक्सप्रेस सट (साइड क्लोजन) गई। बताया जा रहा है कि पहले से एक मालगाड़ी ट्रैक के पास डिरेल थी। मुंबई-हावड़ा मेल पटरी पर गिरे मालगाड़ी के कोच से टकराई और डिरेल हो गई। ट्रेन के 18 डब्बे पटरी से उतर गए।

इस हादसे के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए तत्काल घायलों के इलाज की व्यवस्था करने निर्देश दिये हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल यात्रियों को बाराबम्बो में प्राथमिक उपचार दिया गया है। अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है।