24 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026
Home Blog Page 3466

योगी जी मेरे साथ भी इंसाफ करें, दबाव में काम कर रही है पुलिस: भानवी सिंह

0
RAJA BHAIYA-BHANVI SINGH
RAJA BHAIYA-BHANVI SINGH

प्रतापगढ़। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा उर्फ भैया (Raghuraj Pratap Singh Raja alias Bhaiya) की पत्नी भानवी सिंह (Bhanvi Singh) ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से इंसाफ मांगा है।

उन्होंने (Bhanvi Singh) लिखा है कि मुख्यमंत्री जी विधानसभा में आपका महिला सुरक्षा पर दिया गया भरोसा अच्छा लगा। आप अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन मैं भी एक महिला हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरी उस फरियाद पर भी आप ध्यान देंगे, जिसे मैंने बार-बार यूपी सरकार और यूपी पुलिस के सामने रखा है।

भानवी सिंह (Bhanvi Singh)  ने लिखा कि मेरा आपसे अनुरोध है कि हजरतगंज कोतवाली में मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमे पर एक्शन लीजिए। जिसमें मुझे गिरफ्तार करने की धमकी दी थी। मेरी मानसिक प्रताड़ना और मुझे तोड़ने के लिए एक कोतवाली और वहां के चंद पुलिस अफसरों का इस्तेमाल बंद करवाइए।

‘… प्रतिष्‍ठा तो मुझे मठ में भी मिल जाती है’, विधानसभा में बोले CM योगी

उन्होंने (Bhanvi Singh) कहा कि मेरी शिकायत पर भी केस दर्ज करने का आदेश दें। सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिसकर्मी किसके दबाव में काम कर रहे है? इसकी जांच करवाइए। मुझे उम्मीद है कि आप पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का आदेश देकर न्याय करेंगे।

नीट यूजी परीक्षा पर SC का फैसला, कहा- पेपर लीक सिस्टमैटिक फेलियर नहीं

0
NEET PG

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट यूजी (NEET UG) मामले पर फैसला सुना दिया है। 5 मई को हुई नीट यूजी परीक्षा (NEET UG Exam) विवादों के साये में है। नीट यूजी पेपर लीक (NEET UG Paper Leak) से शुरू हुआ मामला नकल और रिजल्ट में हेरा-फेरी जैसे आरोपों से भी घिर गया था। SC ने पेपर लीक, गलत प्रश्नपत्र के वितरण और भौतिकी के एक प्रश्न के गलत विकल्प के लिए अंक देने के मामले में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency) की ढुलमुल नीति की आलोचना की।

सरकार द्वारा गठित समिति के कार्यक्षेत्र पर सीजेआई ने कहा है कि इसमें मूल्यांकन समिति शामिल होगी। ⁠मानक संचालन प्रक्रिया में बदलवा किया जाएगा। ⁠परीक्षा केंद्र आवंटित करने की प्रक्रिया की समीक्षा करना अनिवार्य होगा। ⁠पहचान जांच बढ़ाने की प्रक्रिया पर जोर देना चाहिए। ⁠परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी (CCTV) निगरानी सुनिश्चित करनी होगी। नीट यूजी प्रश्नपत्रों में हेराफेरी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए लॉजिस्टिक को सुरक्षित करना होगा।

कमेटी एक मजबूत शिकायत निवारण तंत्र की सिफारिश करेगी : CJI 

सीजेआई (CJI) ने कहा कि कमेटी डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल की सिफारिश करेगी ताकि सभी संवेदनशील जानकारी सुरक्षित रहे और लीक से भी बचा जा सके। इलेक्ट्रॉनिक फिंगरप्रिंट रिकॉर्ड किए जाएंगे। साइबर सुरक्षा को ऑडिट करना भी जरूरी है। साइबर सुरक्षा उपायों के नवीनतम रुझानों का पालन किया जाना चाहिए। नीति और हितधारक जुड़ाव का ध्यान रखा जाना चाहिए ताकि जो भी परेशानियां हों, उन्हें संभालने में NTA सक्षम हो। दिव्यांगों के लिए प्रवेश में बाधा कम करने के लिए उपायों की सिफारिश करें ताकि समानता हो।

NEET UG पेपर को भेजने के लिए हो नई व्यवस्था

सीजेआई (CJI)  ने नीट यूजी पर फैसला सुनाते हुए कहा कि पेपर को खुले ई-रिक्शा के बजाय रियल टाइम इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम (Real Time Electronic Lock System) के साथ बंद वाहन में भेजे जाने की व्यवस्था पर विचार किया जाना चाहिए। कमेटी छात्रों की मेंटल हेल्थ से जुड़े कार्यक्रमों के लिए योजनाओं की सिफारिश करेगी। एनटीए (NTA) सदस्यों, परीक्षकों, कर्मचारियों आदि के प्रशिक्षण की व्यवहार्यता पर विचार करेगी ताकि सभी परीक्षा की अखंडता को अच्छी तरह से संभालने के लिए सुसज्जित हों।

सुप्रीम कोर्ट ने NEET UG 2024 पर क्या फैसला सुनाया?

1- एग्जाम देने वाले कैंडिडेट की पहचान सुनिश्चित करना।

2- नीट यूजी पेपर लीक को रोकने के लिए स्टोरेज के लिए SOP तैयार करना।

3- अगर किसी की शिकायत का निवारण SC के फैसले से हुआ है तो वो HC जा सकता है।

4- हमारा निष्कर्ष है कि पेपर लीक systematic नहीं है।

5- पेपर लीक व्यापक स्तर पर नहीं हुआ है।

6- NTA को आगे के लिए ध्यान रखते हुए इस इस तरह की लापरवाही से बचना चाहिए।

7- हम NEET यूजी री एग्जाम की मांग को खारिज कर रहे हैं।

‘… प्रतिष्‍ठा तो मुझे मठ में भी मिल जाती है’, विधानसभा में बोले CM योगी

0
CM Yogi
CM Yogi

लखनऊ। योगी जी (CM Yogi)  एक बार फिर अपने चिरपरिचित वाले अंदाज में नजर आए हैं। उनका यह आक्रामक अंदाज लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार यूपी विधानसभा में नजर आया है। दरअसल, अनुपूरक बजट पर बोलते हुए सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने एक साथ सपा और पार्टी के भीतर के विरोधियों को सीधा संदेश दिया।

अपने भाषण के दौरान योगी (CM Yogi)  ने कहा कि मैं यहां पर कोई नौकरी करने नहीं आया हूं और न ही प्रतिष्ठा पाने आया हूं। यह सब मुझे मठ में ही मिल जाता। उन्होंने आगे कहा कि मेरे शासन में जो करेगा, वो भुगतेगा। उन्‍होंने लखनऊ के गोमती नगर वाली घटना को लेकर भी बयान दिया और कहा कि जो भी आरोपी हैं, उन पर अब बुलेट ट्रेन की रफ्तार से कार्रवाई होगी।

 मेरे शासन में जो करेगा, वो भुगतेगा

अपने भाषण के दौरान योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि मैं यहां पर कोई नौकरी करने नहीं आया हूं और न ही प्रतिष्ठा पाने आया हूं। यह सब मुझे मठ में ही मिल जाता। उन्होंने आगे कहा कि मेरे शासन में जो करेगा, वो भुगतेगा। लॉ एंड ऑर्डर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेखी। हमारी सरकार में बुलेट ट्रेन की रफ्तार से कार्रवाई होगी। योगी ने अपने भाषण में गोमती नगर में छेड़छाड़ और अयोध्या रेप केस की घटना का जिक्र किया।

दोनों पर कार्रवाई होगी

गोमती नगर में राहगीरों पर बारिश का पानी उछालने वाली घटना पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तक जो दो अपराधी पकड़े गए हैं, उन पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से कार्रवाई होगी। बता दें कि गोमती नगर वाली घटना में आरोपी पवन यादव, अरबाज खान समेत 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

‘चिंता मत करो, इनके लिए तैयारी की जा रही है…’, गोमतीनगर की घटना पर बोले सीएम योगी

बता दें कि लखनऊ के गोमती नगर में बुधवार को बारिश के दौरान एक महिला के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की थी। इसका वीडियो आने के बाद से ही सरकार निशाने पर थी। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरे मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अयोध्‍या रेप केस का जिक्र

सीएम योगी ने आगे कहा कि अयोध्या रेप केस का भी जिक्र जरूरी है। अयोध्या में एक मोमीन खान नामक व्यक्ति ने 12 वर्षीय नाबालिग से रेप किया। आरोपी समाजवादी पार्टी का सदस्य है और सांसद की टीम में काम करता है। सपा उस आरोपी पर अब तक कार्रवाई नहीं की है। विधानसभा में योगी ने कहा कि मैं किसी की नौकरी करने नहीं आया हू्ं और न ही मुझे प्रतिष्ठा चाहिए। प्रतिष्ठा मुझे मठ से भी मिल जाती है, लेकिन मैं मुख्यमंत्री बना हूं और जो गलत करेगा, वो भुगतेगा।

‘चिंता मत करो, इनके लिए तैयारी की जा रही है…’, गोमतीनगर की घटना पर बोले सीएम योगी

0
CM Yogi
CM Yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बुधवार को वायरल हुए एक वीडियो पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सदन में इस घटना का जिक्र करते हुए आरोपियों ने नाम की लिस्ट पढ़ी। सीएम योगी ने कहा कि इस मामले में ठोस कार्रवाई की जा रही है। महिला सुरक्षा हमारे लिए अहम है।

बताते चलें कि गोमतीनगर में बुधवार की दोपहर में बारिश के बाद मरीन ड्राइव के पास पुल के नीचे पानी भर गया था। यहां कुछ असमाजिक तत्व हुड़दंग मचा रहे थे। इस दौरान उन्होंने सड़क से गुजरने वाले वाहनों को पानी में गिराया। इतना ही नहीं, कई लोगों पर गंदा पानी और कीचड़ भी फेंका। मनचलों ने महिलाओं, बुजुर्गों और यहां तक बच्चों को भी नहीं छोड़ा।

यह तमाशा काफी देर तक चलता रहा। इसी दौरान बाइक पर एक महिला परिवार के साथ जा रही थी। मनचलों ने उनकी बाइक को खींच लिया, जिससे महिला पानी में गिर गई। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जब हुड़दंग की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गया, तो गोमतीनगर पुलिस घंटों बाद मौके पर पहुंची। जबकि जहां यह तमाशा हो रहा था, उसी अंडरपास के ऊपर एसीपी का कार्यालय है।

इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

मामले के तूल पकड़ने पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और अन्य पुलिसकर्मियों पर शासन ने कार्रवाई की। तत्काल प्रभाव से डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह को हटाकर उनकी जगह एडीसीपी साउथ शशांक सिंह को डीसीपी पूर्वी की जिम्मेदारी दी गई है।

‘सीएम आवास में ऐसे गुंडे को जगह…’, बिभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट की लताड़

एडीसीपी अमित कुमावत को हटाकर उनकी जगह एसीपी कैंट पंकज कुमार सिंह को एडीसीपी पूर्वी बनाया गया है। इसी तरह एसीपी को हटाकर एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल को एसीपी गोमतीनगर बनाया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर दीपक पांडेय और चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

इस मामले में गोमती नगर थाना पुलिस ने हुड़दंगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार अलग-अलग टीम बनाई गई थीं। क्राइम टीम ने वीडियो के आधार पर चार अराजक तत्वों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धारा 191(2), 3(5), 272, 285 और 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना/ लज्जाभंग संबंधी) धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

‘सीएम आवास में ऐसे गुंडे को जगह…’, बिभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट की लताड़

0
Bhibhav Kumar
Bhibhav Kumar

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में उच्चतम न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार (Bibhav Kumar) को जमकर फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ‘उन्होंने (बिभव कुमार) इस तरह आचरण किया जैसे कोई गुंडा मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में घुस गया हो।’ सुप्रीम कोर्ट ने बिभव कुमार (Bibhav Kumar) के वकील से पूछा कि ‘क्या मुख्यमंत्री आवास निजी बंगला है? क्या इस तरह के गुंडे को मुख्यमंत्री आवास में काम करना चाहिए?’

अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल

केजरीवाल के पीए बिभव कुमार (Bibhav Kumar) ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उनकी जमानत खारिज करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। बिभव कुमार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस उज्जल भुयन ने मामले की सुनवाई अगले बुधवार तक टाल दी है। सुनवाई के दौरान बिभव के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ‘बिभव कुमार बीते 75 दिनों से हिरासत में हैं।

सिंघवी ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि स्वाति मालीवाल ने घटना के तीन दिन बाद क्यों एफआईआर दर्ज कराई? लेकिन वहीं बिभव की शिकायत उसी दिन दर्ज नहीं की गई। सिंघवी ने कहा कि मालीवाल की चोटें गंभीर नहीं थीं और सामान्य चोटें थी। वह घटना वाले दिन ही वह पुलिस स्टेशन गईं थी, लेकिन बिना शिकायत के वापस क्यों लौट आईं?’

सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हत्यारों और लुटेरों को जमानत मिल सकती है, लेकिन मालीवाल के मामले में बिभव कुमार पर जो आरोप हैं, हम उन्हें खुले में भी नहीं पढ़ना चाहते। जब मालीवाल ने बिभव को शारीरिक समस्या की वजह से मारपीट न करने की अपील की थी, तब भी ये व्यक्ति नहीं रुका! वह क्या सोच रहा था, सत्ता इसके सिर चढ़ गई थी?

स्वाति मालीवाल से मारपीट का है आरोप

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार (Bibhav Kumar) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मालीवाल ने शिकायत में कहा था कि जब वह 13 मई को सीएम आवास मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलने पहुंचीं थी तो बिभव ने उनके साथ मारपीट की। मालीवाल की शिकायत पर पुलिस ने बिभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया था।

Paris Olympics: शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने रचा इतिहास, भारत के खाते झोली में तीसरा मेडल

पुलिस का कहना है कि बिभव कुमार जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। बिभव (Bibhav Kumar) ने जमानत के लिए 27 मई को ट्रायल कोर्ट का रुख किया था, लेकिन वहां से जमानत खारिज होने के बाद सत्र न्यायालय में अपील की। वहां से भी निराशा के बाद बिभव ने हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन हाईकोर्ट ने भी बिभव को राहत देने से इनकार कर दिया। अब हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ बिभव ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

Paris Olympics: शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने रचा इतिहास, भारत के खाते झोली में तीसरा मेडल

0
Paris Olympics
Paris Olympics: Swapnil Kusale won the bronze medal

Paris Olympics 2024 में भारत के खाते में एक और मेडल आ गया है। ओलंपिक खेलों के छठे दिन स्वप्निल कुसाले (Swapnil Kusale ) ने इतिहास रचते हुए शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ब्रॉन्ज मे़डल हासिल किया है। भारत ने अब तक तीनों मेडल शूटिंग के अलग-अलग इवेंट्स में अपने नाम किए हैं।

पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics)  के छठे दिन शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में भारत के स्टार शूटर स्वप्निल कुसाले (Swapnil Kusale ) ने तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Paris Olympics 2024: चिराग-सात्विक पहुंचे क्वार्टरफाइनल

स्वप्निल ने कुल 451.4 अंक हासिल किए। वहीं, लियू युकुन ने कुल 463.6 अंक हासिल कर गोल्ड पर कब्जा किया, जबकि यूक्रेन के सेरही कुलीश ने कुल 461.3 अंक स्कोर करके सिल्वर मेडल जीता।

पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics)  में भारत के मेडल

10 मीटर एयर पिस्टल महिला (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मे़डल (मनु भाकर)

10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मे़डल (मनु भाकर, सरबजोत सिंह)

मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मे़डल (स्वप्निल कुसाले)