12 C
Lucknow
Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 3456

बांग्लादेश में बवाल, 98 की मौत, बेमियादी कर्फ्यू लगाया गया

0
Bangladesh Violence
Bangladesh Violence

ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) के अमन पसंद नागरिकों की सोमवार सुबह नींद कर्फ्यू (Curfew) के साये में टूटी। सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद करा दी है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना (PM Shekh Haseena) के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ आवामी लीग के समर्थकों के बीच कल हुई भीषण झड़पों में जमकर खून बहा।

बांग्लादेश (Bangladesh) के प्रमुख समाचार पत्र ‘प्रोथोम अलो’ ने आज (सोमवार) सुबह अपनी वेबसाइट पर अपडेट की गई खबर में असहयोग कार्यक्रम के दौरान देशभर में हुई झड़पों, गोलीबारी और जवाबी हमलों में 98 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

बांग्लादेश (Bangladesh) में सरकारी नौकरी में आरक्षण व्यवस्था के मुद्दे पर हुए बवाल हो रहा है। बवाल की शुरुआत कल दिन में स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन के बैनर तले आहूत असहयोग कार्यक्रम के दौरान हुई।

करंट के संपर्क में आने से नौ कांवड़ियों की मौत

अवामी लीग, छात्र लीग और जुबो लीग के कार्यकर्ताओं ने असहयोग कार्यक्रम में शामिल प्रदर्शनकारियों का विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई। खूनखराबा होने के बाद सरकार ने शाम को सारे देश में बेमियादी कर्फ्यू लगा दिया।

उफान पर गंगा नदी, दर्जनों गांवों में आफत

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। गंगा नदी के उफान से दर्जनों गांवों में आफत का माहौल बना हुआ है। कई गांवों के आस-पास पानी भरने से लोग मुश्किल में फंसे हुए हैं।
गंगा नदी में नरौरा बांध से 1,28,000 क्यूसेक, बिजनौर बैराज से 47,000 क्यूसेक, और हरिद्वार बांध से 72,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर गंगा का जलस्तर 136.70 मीटर पर पहुंच गया है।
इसके साथ ही, रामगंगा में भी आज 5,324 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे रामगंगा का जलस्तर 134.55 मीटर पर पहुंच गया है।
बढ़ते पानी से तराई, गंगापार, और कंपिल की कटरी इलाकों में लोगों में दहशत बनी हुई है। गंगा नदी में नरौरा, हरिद्वार, और बिजनौर बांधों से छोड़े गए पानी की मात्रा अधिक होने से जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है।
गंगा और रामगंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर और खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है, जिससे स्थानीय निवासियों में चिंता बढ़ गई है।

करंट के संपर्क में आने से नौ कांवड़ियों की मौत

0
Kawariyas
Kawariyas

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में रविवार की देर रात करीब 11:45 बजे दर्दनाक हादसा हुआ है। म्यूजिक सिस्टम लगी (डीजे) ट्राली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 8 कांवड़ियों (Kawariyas)  की मौके पर मौत हो गई, जबकि हादसे में घायल एक कांवड़िया की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह सभी पहलेजा स्थित गंगा नदी से जल लेकर आ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत कांवरिए जेठुई गांव के रहने वाले थे, जो पहलेजा घाट से गंगाजल भरने और बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक करने के लिए निकले थे। कांवरियों (Kawariyas)  का जुलूस गांव से करीब 500 मीटर दूर बढ़ा होगा कि गांव की सड़क ऊबड़-खाबड़ होने की वजह से म्यूजिक सिस्टम लगी (डीजे) ट्राली पर 11 हजार वोल्ट के तार से चिपक गए और पूरी ट्रॉली में 11 हजार वोल्ट का करंट फैल गया। करंट की चपेट में आकर 8 कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में छह अन्य लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज कराया जा रहा है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस घटना के लिए गांव वालों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और जब एसडीएम और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने हाजीपुर-जंदाहा मार्ग को जामकर कर दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि जैसे ही तार में डीजे चिपक गया और करंट लगा, बिजली विभाग को फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया। अगर समय पर फोन उठ जाते तो करंट की चपेट में आने वाले युवकों को बचाया जा सकता था। वहीं, रात करीब पौने दो बजे पुलिस अफसरों के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण माने, फिर सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।

विश्व की समस्याओं का समाधान हिन्दू चिंतन में ही संभव, षष्ठीपूर्ति पर होंगे व्यापक कार्यक्रम : मिलिंद परांडे

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कानपुर/फर्रुखाबाद। विश्व हिन्दू परिषद् कानपुर प्रान्त की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक का गोविन्द नगर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर, मुनि हिन्दू इण्टर कॉलेज में शुभारंभ हुआ। बैठक का उद्घाटन विश्व हिन्दू परिषद् के केन्द्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे , क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र , प्रान्त अध्यक्ष राजीव महाना, विहिप प्रान्त कार्याध्यक्ष डा0 उमेश पालीवाल, प्रान्त उपाध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय तथा बालिस्टर सिंह, प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल ने श्रीरामजानकी दरबार का पूजन अर्चन कर किया।
मिलिंद परांडे ने बैठक में कानपुर प्रान्त के 21 जिलों के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हुई थी। वर्ष 2024 में संगठन की स्थापना के 60 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस षष्ठीपूर्ति वर्ष समापन कार्यक्रम हेतु बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रान्तभर में हजारों स्थानों पर व्यापक जनजागरण कार्यक्रम होंगे। 24 अगस्त से 1 सितंबर के बीच आयोजित होने वाले इन स्थापना दिवस महोत्सव कार्यक्रमों के अन्तर्गत विहिप की 60 वर्षों की उपलब्धियां, वर्तमान में राष्ट्र, धर्म व हिन्दू समाज के समक्ष चुनौतियाँ तथा उनके निराकरण के सम्बन्ध में चर्चाएं, संगोष्ठियाँ व सार्वजनिक कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हम विहिप के कार्यों व हिन्दू जीवन मूल्यों को जन जन तक पहुंचाएंगे।
गजेन्द्र ने बैठक में हिन्दू मान्यताओं व परम्पराओं की सात्विकता व पवित्रता सुनिश्चित करने के साथ, मन्दिरों को जागरण, धर्म प्रचार, सेवा व समरसता के केन्द्र बनाने का संकल्प दिलाया।
पोरवाल ने संगठनात्मक वृत्त प्रस्तुत करते हुए कहा कि कानपुर प्रान्त के 21 जिलों के 199 प्रखंडों में अभी 2759 समितियां गठित हैं, जिनके अंतर्गत विहिप, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी, धर्मप्रसार आदि के व्यापक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
बैठक में क्षेत्र विशेष संपर्क प्रमुख अनिल दीक्षित , क्षेत्र दुर्गावाहिनी संयोजिका कल्पना दीदी, वासुदेव पटेल केन्द्रीय गौरक्षा प्रमुख, प्रान्त सह मंत्री अभिनव दीक्षित एवम अवधेश भदौरिया , मातृशक्ति प्रांत संयोजिका सीमा दीदी, सह संयोजिका दुर्गेश दीदी तथा संगीता दीदी, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका अवनी दीदी, प्रान्त कार्यालय प्रमुख विनोद तोमर , कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा , सह कोषाध्यक्ष गौरांग , बजरंग दल प्रांत संयोजक आचार्य अजीतराज , सह संयोजक अमरनाथ , शुभम कौशिक तथा अवधेश शर्मा समेत सम्पूर्ण प्रान्त टोली तथा जिलों से आए हुए कार्यकर्ता भगिनी बन्धु उपस्थित रहे। समापन सत्र में प्रांत के कई जिलों के कार्यकर्ताओं को नवीन जिम्मेदारियां दी गईं।
इसी क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में जिला मंत्री दायित्व पर रहे श्सुशील चौहान को प्रांत का सह प्रचार प्रसार प्रमुख, अनिल प्रताप सिंह को जिला कार्याध्यक्ष, शिवाकांत कटियार को जिला उपाध्यक्ष एवं श्रीमान अखिलेश मिश्रा को जिला मंत्री की नवीन जिम्मेदारियां दी गईं।

सावन के तीसरे सोमवार पर अपरा काशी में विशेष पूजा अर्चना

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। सावन मास के तीसरे सोमवार को अपरा काशी (फर्रुखाबाद) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कांवडिय़ों और भक्तों ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। पूरे शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।सावन का महीना हिन्दू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है, और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और शिवालयों में जाकर जलाभिषेक करते हैं। सावन के सोमवार को शिवभक्त विशेष रूप से पूजा-अर्चना करते हैं और मंदिरों में भीड़ उमड़ती है।फर्रुखाबाद स्थित अपरा काशी शिवालय अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कारण प्रसिद्ध है। यहां आने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव की आराधना करते हैं। इस पवित्र स्थल पर सावन मास में खास आयोजन किए जाते हैं, जिसमें कांवड़ यात्रा, जलाभिषेक और भंडारे का आयोजन शामिल है।इस सोमवार को अपरा काशी में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनियों और फूलों से सजाया गया था। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण और हवन के साथ विशेष पूजा संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने पवित्र जल और बेलपत्र से भगवान शिव का अभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमडऩी शुरू हो गई थी। कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक करते दिखे। भक्तों ने लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान शिव के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की थी, जिसमें पेयजल, सुरक्षा और साफ-सफाई का खास ख्याल रखा गया।सावन मास के तीसरे सोमवार को अपरा काशी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया और भक्ति संगीत प्रस्तुत किया। इन कार्यक्रमों ने भक्तों की आस्था को और भी प्रगाढ़ किया।दिन भर चलने वाली पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। सावन मास के इस पावन अवसर पर अपरा काशी में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना ने श्रद्धालुओं को एक अलौकिक अनुभव प्रदान किया। भक्तों ने पूरे मनोयोग से भगवान शिव की आराधना की और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।

विधायक डॉक्टर सुरभि को मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन, फर्रुखाबाद में ही रहेंगे गांव

0

यूथ इंडिया संवाददाता
शमशाबाद, फर्रुखाबाद। कायमगंज तहसील के पांच गांव जो शाहजहांपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष की पहल पर शाहजहांपुर जिले में मिलाए जाने का प्रस्तावित था, अब फर्रुखाबाद जनपद में ही रहेंगे। क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सुरभि ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनका समर्थन प्राप्त किया।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इन गांवों को किसी अन्य जनपद में नहीं लाया जाएगा। प्रस्तावित पांच गांवों में ग्राम पंचायत गूटी नईदुन, भगवानपुर, नसोला, बांसखेड़ा, एवं शेरपुर शामिल हैं। शाहजहांपुर जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रस्ताव था कि ये गांव शाहजहांपुर जिले में शामिल किए जाएं, लेकिन फर्रुखाबाद के विधायक डॉक्टर सुरभि और स्थानीय निवासियों के विरोध के चलते यह प्रस्ताव रद्द कर दिया गया।
ग्राम पंचायत के निवासी इस निर्णय से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि वे अपने गांव को फर्रुखाबाद जनपद में ही रखना चाहते हैं क्योंकि यह उनकी पहचान और संस्कृति का हिस्सा है।
विधायक डॉक्टर सुरभि ने कहा, मुख्यमंत्री ने हमें इस बात का भरोसा दिलाया है कि इन गांवों को फर्रुखाबाद जनपद में ही रखा जाएगा। हम हमेशा से ही स्थानीय जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और आगे भी रहेंगे। विधायक ने कहा कि अब हमारा ध्यान इन गांवों के विकास पर होगा। हमें उम्मीद है कि जिला प्रशासन और सरकार के सहयोग से यहां की समस्याओं का समाधान जल्द होगा।