15 C
Lucknow
Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 3447

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक; 4 की मौत

0
road accident on National Highway 34
road accident on National Highway 34

कन्नौज। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 34 पर शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। हाईवे पर खड़े एक ट्रक से दूसरे ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। मरने वालों में 3 अमेठी के जबकि एक जौनपुर का था।

नेशनल हाईवे 34 पर गुरसहायगंज कोतवाली इलाके के जुनेदपुर कट के पास सुबह करीब 6 बजे एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान तेजी से आए दूसरे ट्रक की इस वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। हादसे (Road Accident) में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक शख्स घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे (Road Accident) के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद आवागमन सुचारू हो पाया। पुलिस के अनुसार मृतकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर शवों की शिनाख्त की गई।

लखनऊ में CMS की वैन पलटी, 6 स्टूडेंट घायल; 2 बच्चों की हालत गंभीर

मरने वालों में जौनपुर मछलीशहर निवासी विपिन कुमार, अमेठी के रमई निवासी सोनू शर्मा, शाहगढ़ अमेठी निवासी प्रशांत सिंह, अमेठी के ही जगदीशपुर निवासी संतोष कुमार शामिल हैं। वहीं हादसे में दूसरे ट्रक पर सवार जौनपुर का पवन कुमार घायल है। हादसा कैसे और किन हालात में हुआ पुलिस इसकी जानकारी कर रही है।

दिल्ली शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को दी जमानत, आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

0

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उन्हें दिल्ली शराब घोटाले के मामले में जमानत दे दी है, जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले 6 अगस्त को मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा था। इस मामले में सिसोदिया पर आरोप थे कि उन्होंने शराब नीति में गड़बड़ियों के जरिए सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया और निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया।
सिसोदिया पर आरोप था कि उन्होंने दिल्ली की नई शराब नीति में अनियमितताओं के माध्यम से कंपनियों को लाभ पहुंचाया और सरकारी खजाने को नुकसान पहुँचाया।सीबीआई और ईडी ने इस मामले में सिसोदिया समेत कई अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच की थी।सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को इस मामले में जमानत दे दी है, जिससे अब वह जेल से बाहर आ सकते हैं।

मनीष सिसोदिया की जमानत के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इसे सत्य की जीत बताया है। पार्टी के प्रमुख नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्याय की जीत करार दिया।

मनीष सिसोदिया की जमानत ने दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर हलचल मचा दी है, और अब देखना होगा कि इस फैसले का आने वाले चुनावों और आप पार्टी की राजनीतिक स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ता है।

मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली

0
Muhammad Yunus
Muhammad Yunus

ढाका। बांग्लादेश में अराजकता और अशांति के माहौल के बीच गुरुवार को देश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) ने शपथ ली। यूनुस (84) को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने राष्ट्रपति भवन बंगभवन में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ दिलाई।

देशभर में आरक्षण के विरोध में जारी हिसात्मक विरोध-प्रदर्शन और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद देश से पलायन के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने संसद भंग करने के बाद मोहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) को मंगलवार को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया था।

इससे पहले नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus)  ने गुरुवार को कहा कि सरकार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने बांग्लादेश के पुनर्निर्माण में उनकी मदद करने का भी आग्रह किया। साथ ही शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने को देश के लिए दूसरी स्वतंत्रता करार दिया।

ओलंपिक खेलों के लिए पेरिस गए यूनुस गुरुवार को दुबई से होते हुए अमीरात की उड़ान से स्वदेश लौटे। सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां, वरिष्ठ अधिकारियों, छात्र नेताओं और नागरिक संस्थाओं के सदस्यों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। अपने आगमन के बाद ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाता सम्मेलन में यूनुस ने बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन को दूसरी आजादी बताया। उन्होंने कहा, आज हमारे लिए गर्व का दिन है। हमें दूसरी बार स्वतंत्रता मिली है। हमें इस स्वतंत्रता की रक्षा करनी होगी। यूनुस ने उन युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने हसीना के खिलाफ आंदोलन को सफल बनाया।

लखनऊ में CMS की वैन पलटी, 6 स्टूडेंट घायल; 2 बच्चों की हालत गंभीर

प्रधानमंत्री पद के समकक्ष पद मुख्य सलाहकार की शपथ लेने के लिए तैयार यूनुस (Muhammad Yunus) ने कहा कि उनका पहला कार्य अराजक गतिविधियों और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों को नियंत्रित करते हुए कानून-व्यवस्था को बहाल करना होगा। उन्होंने इन घटनाओं को एक साजिश का हिस्सा बताया। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से उनकी बात सुनने का आग्रह किया और छात्रों तथा युवाओं की मांग पर अंतरिम सरकार की कमान संभालने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा, हमें ऐसी सरकार बनानी है जो अपने नागरिकों को सुरक्षा का आश्वासन दे। उन्होंने नागरिकों से देश को विरोध प्रदर्शनों के दौरान पैदा हुई अराजकता से बचाने के लिए कहा।

यूनुस (Muhammad Yunus) ने कहा, अगर आपको मुझ पर भरोसा है, तो आप सुनिश्चित करें कि देश में कहीं भी किसी पर कोई हमला न हो। यह हमारी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, यदि मैं ऐसा नहीं कर सकता और आप मेरी बात नहीं सुनते, तो यहां मेरी कोई उपयोगिता नहीं है। यूनुस ने कहा कि देश अब युवाओं के हाथ में है। उन्होंने कहा, देश अब आपके हाथों में है। अब आपको अपनी आकांक्षाओं के अनुसार इसका पुनर्निर्माण करना है। आपको देश के निर्माण के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करना होगा। आपने देश के लिए आजादी हासिल की है।

लखनऊ में CMS की वैन पलटी, 6 स्टूडेंट घायल; 2 बच्चों की हालत गंभीर

0
CMS school van overturns
CMS school van overturns

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शहीद पथ पर शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर CMS स्कूल जा रही वैन का टायर फट गया। वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। वहीं, पीछे से आ रही थार के चालक का आगे चल रही वैन के अचानक पलटने से नियंत्रण बिगड़ गया और डिवाइडर पर कूद गई। वैन सवार 6 बच्चे घायल हो गये जबकि थार चालक बाल बाल बच गया।

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया। दो की हालत गंभीर देख मेदांता में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

उधर, पुलिस ने जेसीबी की मदद से वैन और थार को रोड से हटवाकर आवागमन चालू कराया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक शुक्रवार सुबह CMS स्कूल की वैन खुर्दही बाजार इलाके से करीब दस बच्चे लेकर स्कूल जा रही थी। प्लासियो के सामने करीब आठ वैन का टायर फट गया और वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इसी बीच पीछे से आ रही थार भी बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में वैन सवार 6 बच्चे घायल हो गये।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ही कुछ दूरी पर स्थित लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां पर मौजूद डाक्टरों ने आराध्या व माही मौर्या की हालत नाजुक देख रेफर कर दिया। जिसके बाद दोनों छात्राओं को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि हादसे में घायल अन्य छात्र-छात्राओं नंदिनी (9), अर्थ कनौजिया (6) सार्थक शुक्ला व आशुतोष गुप्ता (15) का इलाज चल रहा है। सभी बच्चे CMS गोमती नगर विस्तार ब्रांच के हैं।

घटना के बाद भीड़ लग गई। दो बच्चों की हालत गंभीर है। वाहन में CMS गोमती नगर के भी बच्चे थे।

वर्ष में एक बार ही होती है ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग नागेश्वर मंदिर की पूजा

0
Nag Panchami
Nag Panchami

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर की तरह ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर स्थित नागेश्वर देव की मूर्ति का साल भर में केवल एक बार पूजन नागपंचमी ( Nag Panchami) पर होता है। यहां पूजन व आरती राज परिवार द्वारा की जाती है। इसी परंपरा का निर्वाहन शुक्रवार को नागपंचमी पर होगा।

– ओंकारेश्वर मंदिर में गर्भगृह के मुख्य प्रवेश द्वार के निकट भगवान नागेश्वर देव विराजमान है।
– जमीन में नीचे बनी नाग देवता की आकृति की पूजा सालभर में सिर्फ नागपंचमी (Nag Panchami) के दिन होता है।
– पंडितों से मिली जानकारी के अनुसार चांदी दरवाजे के समक्ष इसे फर्श से ढंककर रखा जाता है।
– नागपंचमी ( Nag Panchami) पर्व के अवसर पर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे यहां पूजा-अर्चना की जाएगी।

नागपंचमी पर होती है इन नागों की पूजा, जानें पौराणिक कहानी

परंपरा अनुसार ओंकारेश्वर राज परिवार के सदस्यों द्वारा ही पंचमी (Nag Panchami) पर पूजन की परंपरा है। शुक्रवार को भगवान ओंकारेश्वर की भोग आरती की जाएगी। इसमें राज परिवार के सदस्य और मुख्य ट्रस्टी राव देवेंद्र सिंह सहित अन्य स्वजन शामिल होंगे। नागपंचमी पर भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शनार्थ भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेगे।

सिक्किम के सोरेंग में भूकंप के झटके, इतनी दर्ज हुई तीव्रता

0
Earthquake
Earthquake

नई दिल्‍ली। शुक्रवार सुबह सिक्किम में भूकंप (Earthquake)के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सिक्किम के सोरेंग में आज सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 दर्ज हुई।

जानकारी के अनुसार, भूकंप (Earthquake)के कारण घरों में रखी चीजें हिलने लगी, जिसके बाद सभी लोग घरों के बाहर भागे। राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

कैसे मापी जाती है रिक्टर स्केल पर तीव्रता

रिक्टर स्केल एक सामान्य दस लॉग रिदमिक स्केल है। सरल भाषा में समझें, तो यदि स्केल पर भूकंप (Earthquake)की तीव्रता दो मापी गई है। तब वह एक की तुलना में दस गुना अधिक गहन होगा। रिक्टर स्केल में तीव्रता का हर स्तर पिछले स्तर से दस गुना अधिक होता है।

कितना नुकसान होता है?

0-1.9 : इसका पता सीस्मोग्राफ के जरिए लगाया जाता है।
2-2.9 : लोगों को लटकी हुई चीजें झूलती नजर आती है।
3-3.9 : इस दौरान लोगों को झटके महसूस होने लगते हैं।
4-4.9 : छोटी चीजों की टूटने की आशंका बनी रहती है।
5-5.9 : हालात बिगड़ सकते हैं। प्लास्टर गिर सकता है।
6. 6.69 : इस तीव्रता में इमारतों को नुकसान हो सकता है।
7-7.9 : तबाही की शुरुआत होती है। जनहानि हो सकती है।
8-8.9 : बड़े स्तर पर तबाही हो सकती है। जान जा सकती है।
9 या इससे अधिक: इस दौरान जमीन लहराती नजर आती है।