13 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 3444

आसमानी बिजली से स्कूल बिल्डिंग की छत में छेद, बाल-बाल बचे प्रिंसिपल

0
Lightning fell on the school
Lightning fell on the school

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में आसमानी बिजली (Lightning) एक स्कूल की छत पर गिरी। इससे छत में छेद हो गया और मलबा कमरे में बिखर गया। घटना के समय स्कूल के प्रिंसिपल स्कूल के ऑफिस में मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, यह घटना नवगछिया अनुमंडल में इस्माइलपुर प्रखंड के राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय कमलाकुंड की है। यहां प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार अपने ऑफिस में थे। उसी दौरान बारिश होने लगी।

बादलों की गरज के साथ आकाशीय बिजली (Lightning) गिरी तो स्कूल की छत में छेद हो गया, जिससे प्रधानाध्यापक बाल-बाल बच गए। छत में छेद होने के साथ बारिश का पानी कमरे में भर गया और छत का मलबा बिखर गया।

प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार ने बताया कि वे कुर्सी पर बैठकर काम कर रहे थे, पास में एक अन्य कर्मचारी बैठा था, तभी जोरदार आवाज हुई और पूरा कमरा धुएं से भर गया। जब तक वह कुछ समझ पाते तो देखा कि छत में छेद हो गया है और बारिश का पानी कमरे में गिर रहा है।

गंगा नदी में आई बाढ़, बेजुबानों के लिए बनी मुसीबत, हरे चारे की किल्लत

इस घटना के बाद स्कूल के सभी कर्मचारी डरे सहमे हुए थे। बिजली गिरने से कमरे में दरार आ गई। सारे बिजली उपकरण और वायरिंग जलकर ध्वस्त हो गई।

प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार ने कहा कि जिस समय घटना हुई, उस वक्त कक्षाएं चल रही थीं। शिक्षक भी नीचे कमरे में थे। उसी वक्त तेज आवाज के साथ मेरे कुर्सी के ऊपर मलबा गिरा। मैं बगल की कुर्सी पर था। बिजली गिरी (Lightning)  तो पूरे कमरे में अंधेरा हो गया।

गंगा नदी में आई बाढ़, बेजुबानों के लिए बनी मुसीबत, हरे चारे की किल्लत

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। गंगा नदी का जलस्तर अब चेतावनी बिंदु से भी नीचे आ गया है फिर भी ग्रामीणों की समस्याएं बनी हुई हैं। प्रशासन लगातार ग्रामीणों की मदद के लिए तैयार खड़ा है। फिर भी गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण फसले उजड़ गई। साथ साथ आम जनमानस पर संकट तो गहराया बेजुबानों के लिए भी हरे चारे की किल्लत हो गई। ग्रामीण अपने जानवरों के लिए 5 से 6 किलोमीटर की दूरी तय करके हरा चारा ले जा रहे हैं ग्रामीणों का बताना है कि सुबह वह 5:00 बजे घर से निकलते हैं 6 से 7 किलोमीटर डबरी जैनापुर महेशपुर हुल्लापुर आदि गांव के खेतों से हरा चारा लेकर अपने गांव अंबरपुर पहुंचते हैं ग्रामीण मूलचंद सुदेश भैया लाल राम प्रकाश ने बताया कि पूरे गांव में 250 से अधिक जानवर हैं। चारे का संकट गहराता जा रहा है। वही आज गंगा नदी में नरौरा बांध से 77233 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे गंगा नदी 136.55 मीटर पर बह रही है तथा रामगंगा नदी में खो बांध से 2760 हरेली बांध से 228 रामनगर बांध से 2888 टोटल 5876 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिससे रामगंगा के जलस्तर में 10त्न की गिरावट नजर आई तथा 134.80 पर रामगंगा नदी बह रही हैं। बीते दिन जिला अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को चारे व दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे लेकिन अब वह धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा। जिससे ग्रामीणों पर संकट गहराता नजर आ रहा है।

YouTube की पूर्व CEO सुसान वोज्स्की का कैंसर से निधन

0
Susan Wojcicki
Susan Wojcicki

यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुसान वोज्स्की (Susan Wojcicki )  का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद शनिवार को निधन हो गया। सुसान वोज्स्की के पति डेनिस ट्रॉपर ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए उनके निधन की खबर दी। उन्होंने लिखा, ‘अत्यंत दुख के साथ मैं सुसान वोज्स्की के निधन की खबर साझा कर रहा हूं। 26 साल से मेरी पत्नी और हमारे पांच बच्चों की मां, 2 साल तक नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर से पीड़ित रहने के बाद आज हमें छोड़कर चली गई। सुसान न केवल मेरी सबसे अच्छी दोस्त और जीवन साथी थी, बल्कि एक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व, एक प्यारी मां और कई लोगों की प्रिय मित्र थी। हमारे परिवार और दुनिया पर उनका प्रभाव अतुलनीय था। हम दुखी हैं, लेकिन उनके साथ बिताए समय के लिए आभारी हैं। कृपया हमारे परिवार को अपनी दुआओं में रखें, क्योंकि हम कठिन समय से गुजर रहे हैं।’

सुसान वोज्स्की (Susan Wojcicki )  ने 2014 से 2023 की शुरुआत तक अल्फाबेट की सहायक कंपनी YouTube का नेतृत्व किया। उन्होंने Google और इसकी मूल कंपनी, अल्फाबेट के सलाहकार के रूप में भी काम किया।

उड़ान भरने के बाद विमान हुआ दुर्घटना का शिकार, सवार सभी 62 लोगों की मौत

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, साल 1998 में Google के जन्म से ही कंपनी के साथ सुसान (Susan Wojcicki ) का गहरा संबंध था। यह सुसान का ही गैराज था, जिसे सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज ने Google सर्च इंजन को विकसित करने के लिए किराए पर लिया था।

वह 1999 में कंपनी की 16वीं कर्मचारी के रूप में Google में शामिल हुईं। वह सुसान (Susan Wojcicki ) ही थीं, जिन्होंने $1.65 बिलियन में Google द्वारा YouTube के अधिग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बाद में इस वीडियो प्लेटफॉर्म के व्यूअर बेस को 2.5 बिलियन मंथली तक बढ़ा दिया।

उड़ान भरने के बाद विमान हुआ दुर्घटना का शिकार, सवार सभी 62 लोगों की मौत

0
Brazil Plane Crash
Brazil Plane Crash

ब्राजील में साओ पाउलो के पास एक विमान उड़ान भरने के बाद दुर्घटना (Plane Crash)  का शिकार हो गया, इस हादसे में विमान में सवार सभी 62 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, इस विमान हादसे (Plane Crash)  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विमान आसमान में अनियंत्रित होकर गोल-गोल घूमकर गिरता हुए नजर आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को ब्राजील में दुर्घटना (Plane Crash)  का शिकार हुआ विमान एक टर्बोप्रॉप प्‍लेन था। विमान को फ्लाइट ट्रैकर FlightRadar24 द्वारा ATR 72-500 टर्बोप्रॉप के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। एटीआर निर्मित यह विमान अनियंत्रित होकर और घरों के पास पेड़ों के एक समूह के पीछे गिर गया, जिसके बाद काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठते हुए दिखाई पड़ा।

विन्हेडो के पास वेलिनहोस शहर के अधिकारियों ने बताया कि कोई भी जीवित नहीं बचा है और स्थानीय कॉन्डोमिनियम परिसर में केवल एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि किसी भी निवासी को चोट नहीं आई है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के लिए एक मिनट का मौन रखने को कहा।

समाजवादी पार्टी ने किया छात्र नौजवान एवं पीडीए जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जनपद फर्रुखाबाद में छात्र नौजवान एवं पीडीए जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जनपद के प्रभारी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव सुमित यादव कन्हैया ने समाजवादी पार्टी के कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम कक्षा 12 के बाद पास हुए छात्रों को जागरूक करने और राजनीति की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए आयोजित किया गया है।
सुमित यादव ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा महाविद्यालयों से छात्र संघ को समाप्त किए जाने का हवाला देते हुए समाजवादी पार्टी की मांग की कि इसे पुन: चालू किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवाओं के रोजगार के अवसर घटते जा रहे हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है, जिसे भारतीय जनता पार्टी पीडीए को मुख्य धारा से बाहर करके बढ़ावा दे रही है।
सुमित यादव ने यह भी कहा कि पीडीए के जननायक अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए मुद्दे से भाजपा चिंतित है और समाज को विभाजित करने की कोशिश कर रही है। नॉट सूटेबल जैसे शब्द नौकरियों में पीडीए के लोगों को मौका न देने के लिए बनाए गए हैं।
यह कार्यक्रम 9 अगस्त से 10 सितंबर तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर फ्रंटल संगठनों के जिला अध्यक्षों द्वारा आयोजित किया जाएगा और इसमें सभी की भागीदारी अनिवार्य होगी। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वे केवल धर्म की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव जैसे शिक्षित नेता ही देश को आगे ले जा सकते हैं और प्रधानमंत्री के लिए एक बेहतरीन उम्मीदवार हैं।
चंद्रपाल सिंह ने फ्रंटल संगठनों के प्रभारी पुष्पेंद्र यादव को इस कार्यक्रम का जनपद प्रभारी नियुक्त किया। पुष्पेंद्र यादव को रोजाना कार्यक्रमों की योजना बनाने और संचालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने भी सभी कार्यकर्ताओं को सूचना देने और मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की योजना बनाई है।
कार्यक्रम में जिला महासचिव इलियास मंसूरी, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग यादव, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष इजहार खान, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष हर्ष गंगवार, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष शिवम यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के के यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य बेंचे लाल यादव, मीडिया सह प्रभारी रवी यादव, अश्वनी यादव सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने किया।

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय ने आज रामकृष्ण महाविद्यालय, रानूखेड़ा, कमालगंज, फर्रूखाबाद में आयोजित काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन और क्रांतिकारी अमर शहीदों की फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने मंत्री का बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
महोत्सव के दौरान मंत्री ने फर्रूखाबाद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने परिजनों को माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर, और मिठाई भेंट कर उनका मान बढ़ाया। इसके बाद संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने माहौल को और भी देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
अपने संबोधन में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने काकोरी कांड पर प्रकाश डालते हुए कहा, “देश को आजाद कराने के लिए जिन शहीदों ने अपनी शहादत दी, आज पूरा देश उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। 09 अगस्त का दिन वह ऐतिहासिक दिन है, जब क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी।” उन्होंने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश के हर जिले में शहीदों के सम्मान में मेले लगाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के पश्चात, मंत्री ने रानूखेड़ा ग्राम पंचायत के अमृतसरोवर पर वृक्षारोपण किया, जो पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेन्द्र राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।