13 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 3443

रिश्तेदारी से घर लौट रहे मां व पुत्र को ई रिक्शा ने मारी टक्कर गंभीर घायल

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के अलीगढ़ चौराहे के निकट बाइक सवार मां व पुत्र को ई रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए तथा बाइक बाढ़ के पानी में जा गिरी मौके से गुजर रहे राहगीरो ने घायलों को उठाया। मौके परेशानी ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पीआरवी 112 मौके पर पहुंची तथा घायलों को 108 एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भिजवाया। घायलों ने बताया कि वहां मामा के यहां मौजमपुर थाना मिर्जापुर गए थे जहां से घर हुसैनगंज थाना कमालगंज लौटते समय राजबाला पत्नी रमेश उम्र लगभग 48 वर्ष विशाल पुत्र रमेश उम्र लगभग 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रमित राजपूत के द्वारा प्राथमिक उपचार कर घायल मां पुत्र को जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया रेफर कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने ई रिक्शा पडक़र पुलिस के हवाले कर दिया तथा चालक मौके से भागने में सफल रहा।

बाढ़ पीडि़तों को राशन वितरण करने के लिए लेखपाल व प्रधान पुत्र लाया था राशन

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। बाढ़ के पानी से घिरे गांवो को राहत देने के प्रशासन के द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है जिसको लेकर राजेपुर थाना क्षेत्र गांव अंम्बरपुर में बदायूं मार्ग सडक़ किनारे बाढ़ राहत सामग्री वितरित हो रही थी।
दो पक्षों में राशन को लेकर कहासुनी व मारपीट होने लगी। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया। जिसमें मौके पर अशांति फैलाने वाले मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष ने स्वयं राशन वितरित कराया। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि बाढ़ राहत सामग्री को लेकर मारपीट व कहासुनी हुई थी।
प्रधान पुत्र राजवीर द्वारा बताया गया है कि गांव के ही कुछ दबंग लोग राजेश व मेघनाथ नामक आदि लोगों द्वारा हम पर हमला बोल कर दिया। यह लोग प्रधानी चुनाव में खड़े हुए थे इनको जनता ने वोट नहीं दिए। उसी को लेकर यह गुस्साए हुये थे। जिसमें हमारे गांव में बाढ़ का पानी आ गया था और शासन द्वारा बाढ़ राहत सामग्री भेजी गई थी। उसी का वितरण हो रहा था तभी गांव के कुछ दबंगों द्वारा मुझ पर मारपीट कर दी और मौके से भाग गए। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी। खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले आरोपियों पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।यह देखने की बात होगी। दबंग दिनदहाड़े आम जनमानस में भय फैलानें में बिल्कुल नहीं घबराते।

अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट हैक, एक्टर ने फैंस को किया अलर्ट

0
Arjun Rampal
Arjun Rampal

अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) हैक हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम (Instagram) पोस्ट के जरिए यह जानकारी प्रशंसकों को दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

जारी हुआ यूपी आईटीआई रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

साथ ही उन्होंने (Arjun Rampal)  प्रशंसकों को आगाह भी किया है कि वे किसी भी ट्वीट और मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें।

जारी हुआ यूपी आईटीआई रिजल्ट, ऐसे करें चेक

0
UP ITI result
UP ITI result

UP ITI में एडमिशन के लिए पहले चरण का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) लखनऊ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर सत्र 2024-25 (एक वर्षीय) और 2024-26 (दो वर्षीय) के लिए राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) एडमिशन के लिए रिजल्ट जारी किया। पहले चरण के नतीजों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 16 अगस्त तक होगी।

यहां चेक करें UP ITI का रिजल्ट

जो स्टूडेंट्स जुलाई में आयोजित हुए यूपी आईटीआई एंट्रेंस एग्जाम में बैठे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in या www.upvesd.gov.in/dte पर अपना रिजल्ट (UP ITI Result 2024) चेक कर सकते हैं।

UP ITI 2024 रिजल्ट ऐसे देखें-

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 3: चयन होने पर इनविटेशन लेटर वेबसाइट पर खुल जाएगा होगा, इसे चेक करें।
स्टेप 4: लेटर डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

16 अगस्त तक चलेंगे पहले चरण के एडमिशन

पहले चरण की एडमिशन प्रक्रिया 10 अगस्त से 16 अगस्त तक (अवकाश सहित) निर्धारित की गई है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बरः 0522-4150500, 7897992063 और अन्य जानकारी 0522-2336115, वॉट्सएप:9628372929 या ई-मेल: help@admissionscvtup.in पर ले सकते हैं।

एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

चयनित अभ्यर्थी को इनविटेशन लेटर की कॉपी, सभी ओरिजनल सर्टिफिकेट, मार्कशीट की प्रमाणित प्रतियों और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अपने चयनित संस्थान के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। एडमिशन के समय, स्टूडे्ंट्स को अपग्रेडेशन प्रक्रिया के अनुसार दो विकल्पों – FREEZE (स्थिर) और FLOAT (विस्थापित) – में से किसी एक का चयन करना होगा।

गाजा में इस्राइल की एयर स्ट्राइक, स्कूल पर हमले में 100 से ज्यादा की मौत

बता दें कि चयन की सूचना अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जा रही है। अगर किसी अभ्यर्थी का चयन नहीं हुआ है, तो उसकी रैंक की जानकारी भी वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी, और उसे अगले चरण का इंतजार करना होगा। अधिक जानकारी के लिए अपने पास की आईटीआई से भी संपर्क कर सकते हैं

गाजा में इस्राइल की एयर स्ट्राइक, स्कूल पर हमले में 100 से ज्यादा की मौत

0
Israel Strike
Israel Strike

गाजा। इजरायल द्वारा गाजा में लगातार बमबारी और एयर स्ट्राइक (Air Strike) की जा रही है। अब एक ताजा हवाई हमले में 100 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। फ़िलिस्तीनी समाचार एजेंसी WAFA के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि पूर्वी गाजा में विस्थापित लोगों के आवास वाले एक स्कूल को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले में 100 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय के अनुसार, हमला (Air Strike)  उस समय हुआ जब लोग नमाज़ अदा कर रहे थे। कार्यालय ने एक बयान में कहा, “इजराइली हमलों ने फ़ज्र (सुबह) की नमाज़ अदा करते समय विस्थापित लोगों को निशाना बनाया, जिसके कारण हताहतों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई।”

गौरतलब है कि बीते दिनों में इस्राइल ने गाजा और हमास नेताओं पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। कुछ दिनों पहले गोलन हाइट्स स्थित इस्राइल के कब्जे वाले इलाके में हिजबुल्ला के रॉकेट हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई थी। इस हमले के जवाब में इस्राइल ने हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर को बेरूत में ढेर कर दिया था।

40 हजार से अधिक की हो चुकी है मौत

10 महीने लंबे युद्ध में गाजा में 40,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। युद्ध से तबाह तटीय फिलिस्तीनी क्षेत्र में युद्ध विराम के लिए कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

जिले में कानून व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर: प्रशासन सतर्क, झूठे मुकदमों से बचेंगे निर्दोष

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। जिले में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अब शातिर अपराधियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले में कई सफेदपोश अपराधी अपने शातिराना अंदाज से कानून व्यवस्था को बिगाडऩे की कोशिश कर रहे थे। प्रशासन ने ऐसे शातिरों पर पैनी नजर रखते हुए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। कानपुर मंडल के तहत आने वाले सभी जिलों में प्रशासनिक स्तर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है, ताकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन का लाभ जनता तक पूरी तरह पहुंच सके।
जिले में पिछले छह महीनों के दौरान दर्ज किए गए मुकदमों का विश्लेषण किया गया, जिसमें से 30त्न से अधिक मुकदमे झूठे पाए गए। इन मुकदमों में निर्दोष लोगों को फंसाने की कोशिश की गई थी। प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी व्यक्तियों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि इन झूठे मुकदमों के पीछे सफेदपोश अपराधियों का हाथ था, जो कानून व्यवस्था को भ्रमित करने और प्रशासन का ध्यान भटकाने में लगे हुए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, अब फर्रुखाबाद में कानून का राज स्थापित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक कदम उठाए हैं। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन में अब तक 50 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन गिरफ्तारियों में विशेष रूप से उन अपराधियों को निशाना बनाया गया है, जो कानून व्यवस्था को बिगाडऩे और प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे।
जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए प्रशासन की इस पहल का जनता को सीधा फायदा मिलेगा। प्रशासन का दावा है कि अब झूठे मुकदमों के जरिए निर्दोष लोगों को फंसाने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई से जिले में अपराध दर में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले छह महीनों में जिले में अपराध दर में 25त्न की कमी आई है, जो प्रशासन की सख्त नीतियों का परिणाम है।
जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और किसी भी प्रकार की अपराध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा के लिए तैयार है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।