16 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 3436

संजय सिंह समेत 5 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- तुरंत करो गिरफ्तार

0
Sanjay Singh
Sanjay Singh

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट  ने आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) समेत 6 लोगों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू (NBW) जारी किया है। इसमें समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनूप संडा का नाम भी शामिल हैं। यह आदेश एमपी-एमएलए विशेष न्यायधीश शुभम वर्मा की कोर्ट ने जारी किया है। यह वारंट 23 साल पुराने मामले से जुड़ा हुआ है। कोर्ट ने पिछले सप्ताह मामले में सजा सुनाने के बाद शुक्रवार को सरेंडर करने का समय दिया था, लेकिन कोई सरेंडर करने नहीं पहुंचा। ऐसे में अब गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) , समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत 6 लोगों के खिलाफ सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट  ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। अब इस मामले में 20 अगस्त को सुनवाई होगी।

दरअसल, ये मामला है नगर कोतवाली इलाके के गभडिया ओवर ब्रिज के पास का है। जहां 23 साल पहले 19 जून 2001 को बिजली पानी सहित तमाम जनसमस्याओं को लेकर अनूप संडा, संजय सिंह सिंह सहित तमाम लोगों ने प्रदर्शन किया था।

सभी पर आरोप है कि इन लोगों ने सड़क पर जाम कर विरोध जताया था। इसके बाद तत्कालीन नगर कोतवाली के उपनिरीक्षक ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। मामला दीवानी स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट  में चल रहा था। जिसमें सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) , सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित 6 लोगों को तीन माह की सजा और डेढ़-डेढ़ हजार जुर्माने का आदेश दिया था।

इन लोगों ने स्पेशल सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर 9 अगस्त को सरेंडर करने का आदेश दिया था। 9 अगस्त को कोर्ट के पीठासीन अधिकारी छुट्टी पर नहीं थे, लेकिन अब तक इन सब सभी लोगों ने सरेंडर नहीं किया बल्कि मौका मांग रहे थे। मंगलवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सख्ती दिखाई और मौका देने से इंकार कर दिया। साथ ही इन सभी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

55 दिन पूर्व हुई निर्मम हत्या पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं, पीडि़त परिवार भयभीत

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। जनपद के जहानगंज थाना अंतर्गत ग्राम बंथल शाहपुर में लगभग 55 दिन पहले समाज के दो युवा, गुलाब सिंह लोधी और अजीत सिंह लोधी, पुत्र छबिनाथ सिंह लोधी की निर्मम हत्या हुई थी। इस जघन्य अपराध के बावजूद, पुलिस ने अब तक किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
इस गंभीर मामले की जानकारी मिलने पर आज लोधी जागृति मंच की टीम के साथ मृतकों के परिवार से मिलने पहुंचे। मृतक के पिता छबिनाथ सिंह ने बताया कि 17 जुलाई 2024 की सुबह, जब उनके बेटे मक्का के खेत पर गए थे, तो उन्होंने देखा कि जदीद और कदीद के पुत्र उनके खेत में जानवरों से फसल चरवा रहे थे। इसका विरोध करने पर इन लोगों ने उनके बेटों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
बाद में, उनके दोनों बेटे शाम करीब चार बजे मक्का की फसल काटने गए, लेकिन जब वे शाम ढलने तक घर नहीं लौटे, तो परिवार के लोग चिंतित होकर खेत पर गए। काफी खोजबीन के बाद, दोनों के मृत शरीर एक कुएं में चोटिल अवस्था में मिले। इस घटना के बाद भी पुलिस प्रशासन ने अभियुक्तों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, और अब भी ये आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीडि़त परिवार को समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और पूरे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।

छात्र संसद के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। श्यामनगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्र संसद, कन्या भारती, और शिशु भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय अधिवक्ता श्री कृष्णकांत पाण्डेय, विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती सरिता दुबे, प्रधानाचार्य रामकृष्ण बाजपेई, और श्रीनारायण मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि कृष्णकांत पाण्डेय जी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उनके दायित्वों को निभाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि छात्र संसद के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो भविष्य में राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षा सरिता दुबे ने विद्या भारती के विद्यालयों की विशेष छवि पर प्रकाश डाला और कहा कि इन विद्यालयों के विद्यार्थी समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्य रामकृष्ण बाजपेई ने छात्र संसद के गठन के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि इससे छात्रों में सहयोग, सहकारिता, और अपनत्व की भावना का विकास होता है, जो उनकी शिक्षणेत्तर गतिविधियों में रुचि बढ़ाता है। इस अवसर पर शिशु भारती से काव्या राजपूत (अध्यक्ष), हिमालया सिंह (उपाध्यक्ष), अनन्या सिंह (मंत्री), कृष्णा बाबू (उप मंत्री), कार्तिकेय और कुश यादव (सेनापति), प्रांशु (उप-सेनापति), आयुष्मान और माधव ने शपथ ली। कन्या भारती से अनिका (प्रधानमंत्री), निहारिका (उप प्रधानमंत्री), लक्ष्मी (संसदीय मंत्री) और छात्र संसद से रिंकल कुमार (प्रधानमंत्री), प्रेम शंखवार (उपप्रधानमंत्री), और पार्थ दीक्षित (संसदीय मंत्री) ने शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य चंदन लाल मिश्रा ने किया, और प्रधानाचार्य श्रीनारायण मिश्र ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुशील कुमार शुक्ल, जितेन्द्र सिंह, और आलोक दीक्षित सहित कई आचार्य उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा अभियान में निकाली गई बाइक रैली

0

यूथ इंडिया संवाददाता
मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर की मौजूदगी में मंडल अध्यक्ष सुग्रीव सिंह ने निकाली तिरंगा बाइक यात्रा।
एनसीएस पब्लिक स्कूल में भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने छात्र छात्राओ को तिरंगा झंडा बाट कर बच्चो को पढ़ाई और देश प्रेम के लिए प्रेरित किया और कहा देश के भविष्य आप लोगो में ही है आपकी लगन और मेहनत देश आगे लेके जाएगा और देश को मजबूत बनाएगा।
वही स्कूल के संस्थापक देवेश सिंह मौजूद रहे उसके बाद एनएससी पब्लिक स्कूल से मंडल अध्यक्ष सुग्रीव सिंह की मौजूदगी में यात्रा को शुरू करवाई। जिसे ग्राम कार्थिया से प्रारंभ होकर जैतपुर, नवादा, अतनपुर, हरकमपुर, तकीपुर होते हुए कस्बा मोहम्मदाबाद में समाप्त हो गई।
इस रैली में युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

‘खटाखट करने वाले गायब हो गए हैं, सीजन आएगा…’, योगी ने कांग्रेस-सपा पर कसा तंज

0
CM Yogi
CM Yogi

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पूरी निष्पक्षता से चयन किया है। अब बिना किसी सिफारिश के नियुक्ति पत्र मिल रहा है। यह वही प्रदेश है जहां पहले दंगे होते थे। यहां पहले न बेटी सुरक्षित थी और न व्यापारी। पहले युवाओं के सामने पहचान का संकट था। यह संकट वही लोग पैदा करते थे जो आज फिर आपको बहकाने के लिए आए थे। उन्होंने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यही खटाखट है। अब वो गायब हो गए हैं जबकि सीजन आएगा तो फिर लौटेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज मैं दावे से कह रहा हूं कि उत्तर प्रदेश आज सबसे अच्छे ग्रोथ वाला राज्य है। अब युवाओं के सामने पहचान का संकट नहीं है। आप कहीं जाते हैं तो शक की निगाह से नहीं सम्मान की निगाह से देखा जाता है। इसके लिए जनता को भी बधाई। 2017 से पहले कहीं जाने पर कमरा नहीं मिलता था। अब यूपी का नाम बोलने पर सम्मान मिलता है।

ऐसे में नव चयनितों की भी जिम्मेदारी बढ़ गई है। 1036 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। इसमें आरक्षण नियमों का पालन हुआ। पहले चाचा भतीजे में लूटने की होड़ लग जाती थी तभी हर नियुक्ति में न्यायालय का हस्तक्षेप होता था। अब बेरोजगारी न्यूनतम स्तर पर है। जब विभिन्न राज्यों के सीएम मिलते हैं तो कहते हैं कि अब यूपी के लोग लौट रहे हैं इसलिए कंपनियों में संकट हो रहा है। हमने सुरक्षा का संकल्प लिया था, जो कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। लोगों के मन में अन्याय होने का भय पैदा कर रहे हैं।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल की तुलना में नौकरियों में 38 फीसदी अधिक ओबीसी का चयन हुआ है। आरक्षण का पूरी तरह से पालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब चयन निष्पक्ष हुआ है तो काम भी निष्पक्ष रूप में करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरी करने के लिए आगे आएं। स्वास्थ्य विभाग में सांख्यिकी अधिकारी नियुक्त हो रहे हैं। डाटा एंट्री व्यवस्थित करें ताकि प्रगति तेज हो।

सडक़ पर बिक रहे फास्ट फूड से पेट की बीमारियों में हो रही वृद्धि

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। सडक़ किनारे फास्ट फूड के ठेले पर बिक रही खाद्य सामग्री खासकर पेट के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार, हाल के दिनों में पेट की बीमारियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसमें 12 से 25 साल के युवाओं और बच्चों की संख्या अधिक है।
सडक़ किनारे फास्ट फूड के ठेले पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों में अक्सर पुराने तेल और मैदा का उपयोग किया जाता है। यह आंतों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
चिकित्सकों के क्लीनिकों में रोजाना पेट की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिनमें अधिकांश युवाओं और बच्चों की शिकायतें होती हैं।
फास्ट फूड के सेवन से पेट में सूजन और आंतों में समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। मरीजों को पेट में दर्द, भूख की कमी और नित्य क्रिया में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बच्चों में मोटापा, तनाव और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियाँ भी बढ़ रही हैं। इन समस्याओं का सीधा संबंध फास्ट फूड के नियमित सेवन से है।
फास्ट फूड में प्रयोग होने वाले वसा और तेल के कारण आंतों में सूजन और इन्फ्लेमेटरी बॉउल डिजीज का खतरा बढ़ गया है।
आईबीडी पाचन तंत्र की सूजन की एक गंभीर स्थिति है, जिसमें पेट में ऐंठन और दर्द जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
रोजाना लगभग 20 से 25 युवा और बच्चे पेट की बीमारियों के इलाज के लिए चिकित्सकों के पास आ रहे हैं। अधिकांश की समस्याएँ बर्गर, चाउमीन और अन्य फास्ट फूड से संबंधित हैं।
चिकित्सकों ने सुझाव दिया है कि इन खाद्य पदार्थों का सेवन कम करने और स्वस्थ आहार की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को वसा युक्त और तेल में बार-बार तले गए खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए।
खानपान की आदतों में सुधार और स्वच्छता का ध्यान रखने से पेट और आंतों की समस्याओं को कम किया जा सकता है।
फास्ट फूड के बढ़ते सेवन और इसके दुष्प्रभावों को देखते हुए, लोगों को इसके स्वास्थ्य पर पडऩे वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक होना आवश्यक है। सुरक्षित और स्वस्थ आहार अपनाकर इन स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।