11 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 3431

जम्मू-कश्मीर में तीन और हरियाणा में एक चरण में मतदान, 4 अक्टूबर को नतीजे

0
Election Commission
Election Commission

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) ने शुक्रवार को दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) की घोषणा कर दी। जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। हरियाणा में एक चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों की मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू की उपस्थिति में शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दोनों राज्यों के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अगले माह विधानसभा का चुनाव (Elections) कराना है। उसके बीच में दूसरे चुनाव की घोषणा न करनी पड़े, इसलिए हमने साथ में हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव कराने का निश्चय किया। इस साल चार और अगले साल की शुरुआत में एक राज्य में चुनाव कराने हैं। सुरक्षा बलों की आवश्यकता और व्यवहारिता को ध्यान में रखते हुए हमने दो- दो राज्यों में एक साथ चुनाव कराने पर विचार किया है। महाराष्ट्र में अभी बारिश हो रही और फिर त्योहार आने हैं, इन सबको ध्यान में रखते हुए अभी वहां चुनाव कार्यक्रम नहीं तय किया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Elections Commission) ने कहा कि आम चुनावों से सीख लेते हुए इस बार विशेष तौर पर चुनाव कार्यक्रम को छोटा रखा गया है। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। पहले चरण में किश्तवाड़, अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम में मतदान होगा। दूसरे चरण में रियासी, राजौरी, पुंछ, बड़गांव, श्रीनगर, गांदरबल में मतदान होगा। तीसरे चरण में बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बारामूला, जम्मू, उधमपुर, सांबा और कठुआ में मतदान होगा।

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों और हरियाणा में एक चरण में मतदान, 4 अक्टूबर को नतीजे आयेंगे

जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में 90 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 74 सामान्य, 9 अनुसूचित जनजाति और 7 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के 87.09 लाख मतदाताओं के लिए 9,169 स्थानों पर 11,838 मतदान केन्द्र बनाए हैं। मतदाताओं में 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिलाएं हैं। 3.71 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। वहीं 20 से 29 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 20.7 लाख है।

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक साथ 1 अक्टूबर को मतदान होगा। इसका कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर के अंतिम चरण के अनुरूप होगा। इसके लिए 5 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 12 सितंबर तक नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन की जांच 13 सितंबर और नाम वापसी 16 सितंबर तक होगी।

हरियाणा में 22 जिलों में 90 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 73 सामान्य और 17 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त होने जा रहा है। इस बार 2.01 करोड़ मतदाताओं के लिए 10,495 स्थानों पर 20,629 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदाताओं में 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिला, 40.95 लाख 20 से 29 वर्ष की आयु के युवा मतदाता और 4.52 लाख पहली बार मतदान करने वाले मतदाता हैं।

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों और हरियाणा में एक चरण में मतदान, 4 अक्टूबर को नतीजे आयेंगे

जम्मू-कश्मीर के बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आम चुनाव 2024 में राज्य में 3 दशक में सबसे अधिक 58.58 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक प्रसन्नता युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाताओं की लंबी कतारों को देखकर हुई। कश्मीर घाटी में 51.06 प्रतिशत वोटिंग हुई । कश्मीरियों ने हिंसा को नकारते हुए जीत के लिए वोट किया। देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं की सुविधा के लिए हमने 26 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। सबसे खास बात यह रही कि जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण मतदान हुआ और कहीं भी दोबारा मतदान नहीं कराना पड़ा।

आईएमए की एक दिवसीय हड़ताल 17 अगस्त को

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चिकित्सक 17 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल 9 अगस्त को कोलकाता के आर जी कार अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में की जा रही है। इस घटना के बाद भी दोषियों को अभी तक पकड़ा नहीं गया है, जिससे चिकित्सकों में रोष व्याप्त है।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रशांत ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त की प्रात: 6:00 बजे से 18 अगस्त की प्रात: 6:00 बजे तक हड़ताल का आह्वान किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए।
हड़ताल के दौरान चिकित्सक अपने कार्य का बहिष्कार करेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस और महर्षि अरविंद जी की जयंती पर हुआ वृक्षारोपण

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने स्वतंत्रता दिवस और महर्षि अरविंद जी की जयंती के अवसर पर एक महत्वपूर्ण सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम फर्रुखाबाद की 195 भोजपुर विधान सभा की नगर पंचायत खिमसेपुर कार्यालय में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस के सम्मान में ध्वजारोहण से विधायक नागेंद्र सिंह द्वारा की गई, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह जी और अन्य स्थानीय अधिकारी शामिल हुए। इसके बाद महर्षि अरविंद जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी शिक्षाओं को याद किया गया।
मुख्य कार्यक्रम के रूप में, सभी उपस्थित जनों ने मिलकर खिमसेपुर कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस पहल के तहत हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। पौधारोपण में स्थानीय नागरिकों, विद्यालयों के छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, वृक्षारोपण केवल एक पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं बल्कि यह हमारे समाज की जिम्मेदारी भी है। इस आयोजन से हमें उम्मीद है कि हम अपने आसपास की हरियाली को बढ़ावा दे सकेंगे और आने वाली पीढिय़ों के लिए एक स्वस्थ और हरित वातावरण सुनिश्चित कर सकेंगे।
कार्यक्रम के अंत में, उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की शपथ ली और पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने न केवल स्वतंत्रता दिवस और महर्षि अरविंद जी की जयंती को श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि एक सकारात्मक और स्थायी पर्यावरण के निर्माण में भी योगदान दिया।

गंगा का जलस्तर बढऩे से दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा का गहराया

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर चेतवानी बिन्दु के ऊपर बहने लगा है। जिससे ग्रामीण भयभीत दिखाई दे रहे हैं।प्रशासन हर संभव मदद के लिए दिखाई दे रहा है। जगह-जगह गांवों में उप अधिकारी अतुल कुमार सिंह तहसीलदार कर्मवीर सिंह नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह के द्वारा नाव व ट्रैक्टर आदि पर सवार होकर निरीक्षण किया जा रहा है।
जगह-जगह स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैम्प लगाकर दवा वितरण की जा रही है गंगा नदी में नरौरा बांध से सुबह 115180 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा नदी का जलस्तर में 10 सेंटी मीटर बढक़र 136.95 मीटर पर पहुंच गया जिसके कारण फिर से दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। जिससे रामप्रसाद नगला, फखरपुर, मंझा करनपुर घाट खानपुर, आदि दो दर्जन से अधिक गांव में गंगा नदी के पानी ने दस्तक दे दी है जिससे ग्रामीणों के सर पर चिंता की लकीर हैं दिखाई दे रही है रामगंगा नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की गिरावट देखने को मिली। खो बैराज से 4074 हरेली से 165 रामनगर से 2757 टोटल 6996 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।जिससे करनपुर घाट में कटान शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने बताया की गंगा का जलस्तर बढ़ते ही गांव में कटान शुरू हो गया है प्रशासन अभी देखने तक नहीं पहुंचा। प्रशासन के द्वारा कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाया गया जिससे कटान रोका जा सके। तहसील क्षेत्र में स्थित चित्रकूट डिप के ऊपर 2 फीट से अधिक पानी चलने लगा है जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों की बाइकें बंद हो रही हैं साइलेंसर में पानी भर रहा है प्रशासन के द्वारा कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। जिसके कारण ग्रामीणों व राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है नगला हूसा स्कूल से आसमपुर की बगिया के छात्र पानी से घुसकर निकल रहे हैं। नाव कागजों में दौड़ रही है।

आजादी के लिये किये गये संघर्षों और बलिदानों को रखें याद : डीएम

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस के 78वें अवसर पर, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगों के साथ राष्ट्रगान का गायन किया। इसके बाद, उन्होंने कलेक्ट्रेट गेट के बाहर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने विभिन्न स्कूलों के बच्चों और बच्चियों को मिठाई और उपहार वितरित किए और कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गाँधी जी की फोटो पर माल्यार्पण से हुई। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और वीर नारियों को शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान, कलेक्ट्रेट कर्मियों और अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
अपने संबोधन में, जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए हमें अपनी आजादी के लिए किए गए बलिदानों और संघर्षों की याद दिलानी चाहिए।
इसके बाद, काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी बच्चों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार की धनराशि बच्चों के खातों में भेजी जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने केंद्रीय और जिला कारागार में बंदियों को फल वितरित किए और वृद्धाश्रम सिरौली में बुजुर्गों को फल और कपड़े प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, नगर मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर, ए आर रहमान-अरिजीत ने जीता नेशनल अवॉर्ड

0
70th National Award
70th National Award

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को 70वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स (National Award) अनाउंस कर दिए हैं। देश के सबसे प्रतिष्ठित सिनेमा अवॉर्ड्स कहे जाने वाले, नेशनल अवॉर्ड (National Award) किसी भी फिल्ममेकर के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होते हैं। इस बार ये अवॉर्ड उन फिल्मों के लिए दिए गए हैं जिन्हें फिल्म सेंसर बोर्ड ने 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेंसर सर्टिफिकेट दिया है।

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से आई, डायरेक्टर-एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ ने 2022 में माइथोलॉजी बेस्ड कहानी से सिनेमा फैन्स का दिल जीत लिया था। फिल्म देखने के बाद से ही लोग इसे नेशनल अवॉर्ड्स (National Award)  के लिए फेवरेट बता रहे थे।

इसके साथ ही मलयालम सिनेमा के लेजेंड एक्टर्स में गिने जाने वाले एक्टर मामूटी को भी उनकी दो बेहतरीन फिल्मों के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ कैटेगरी में मजबूत दावेदार माना जा रहा था। पेश है इस बार फीचर फिल्मों में इस बार के नेशनल अवॉर्ड विनर्स (National Award Winners) की लिस्ट:

बेस्ट फीचर फिल्म: आट्टम (मलयालम)
बेस्ट डेब्यू फिल्म बाय डायरेक्टर: प्रमोद कुमार (फौजा, हरियाणवी फिल्म)
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- कांतारा
बेस्ट फीचर फिल्म (राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरण मूल्यों को प्रमोट करने वाली): कच्छ एक्सप्रेस
बेस्ट फिल्म (AVGC- एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक): ब्रह्मास्त्र
बेस्ट डायरेक्शन: सूरज बड़जात्या (ऊंचाई)
बेस्ट एक्टर (लीड रोल): ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
बेस्ट एक्ट्रेस (लीड रोल): नित्या मेनन (तिरुचित्राम्बलम);
बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल): पवन राज मल्होत्रा (फौजा, हरियाणवी फिल्म)
बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल): नीना गुप्ता (ऊंचाई)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: श्रीपत (मल्लिकापुरम, मलयालम फिल्म)

बेस्ट सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह (ब्रह्मास्त्र)
बेस्ट सिंगर (फीमेल): बॉम्बे जयश्री, साउदी वेलक्का सीसी. 225/2009 (मलयालम फिल्म)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: रवि वर्मन (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1)
बेस्ट स्क्रीनप्ले (ऑरिजिनल): आनंद एकार्शी, आट्टम (मलयालम)
बेस्ट स्क्रीनप्ले (डायलॉग): अर्पिता मुखर्जी और राहुल वी चितेला (गुलमोहर)
बेस्ट साउंड डिजाईन: आनंद कृष्णमूर्ति (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1)
बेस्ट एडिटिंग: महेश भुवानंद, आट्टम (मलयालम)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाईन: अपराजितो (बंगाली फिल्म)
बेस्ट कॉस्टयूम डिजाईन: निक्की जोशी, कच्छ एक्सप्रेस (गुजराती फिल्म)

बेस्ट मेकअप: सोमनाथ कुंडू, अपराजितो (बंगाली फिल्म)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत): प्रीतम (ब्रह्मास्त्र)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर): ए. आर. रहमान (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1)
बेस्ट लिरिक्स: नौशाद सदर खान (फौजा, हरियाणवी फिल्म)
बेस्ट कोरियोग्राफी: जानी मास्टर और सतीश कृष्णन (तिरुचित्राम्बलम)
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन: अनबरिव (के. जी. एफ. चैप्टर 2)
स्पेशल मेंशन: मनोज बाजपेयी को ‘गुलमोहर’ के लिए, म्यूजिक डायरेक्टर संजय सलिल फिल्म ‘kadhikan’

बेस्ट फीचर फिल्म (हिंदी): गुलमोहर
बेस्ट फीचर फिल्म (तेलुगू): कार्तिकेय 2
बेस्ट फीचर फिल्म (तमिल): पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1
बेस्ट फीचर फिल्म (टीवा): सिकाइसल (Sikaisal)
बेस्ट फीचर फिल्म (मलयालम): साउदी वेलक्का सीसी. 225/2009
बेस्ट फीचर फिल्म (कन्नड़): के. जी. एफ. चैप्टर 2
बेस्ट फीचर फिल्म (मराठी): वाल्वी
बेस्ट फीचर फिल्म (पंजाबी): बागी दी धी
बेस्ट फीचर फिल्म (उड़िया): दमन
बेस्ट फीचर फिल्म (बंगाली): काबेरी अंतर्धान
बेस्ट फीचर फिल्म (असमिया): एमुथि पुथी