24 C
Lucknow
Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 3234

एक्सप्रेसवे पर डिप्टी सीएम के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, 5 घायल!

0
Deputy CM
Deputy CM

मंड्या: कर्नाटक के मंड्या से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि, यहां के डिप्टी सीएम (Deputy CM) डीके शिवकुमार के काफिले की गाड़ी का बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे (expressway) पर गौड़ाहल्ली के पास हादसा (accident) हो गया है। डीके शिवकुमार का एस्कॉर्ट वाहन पलट गया, जिसमे चालक सहित पाँच एस्कॉर्ट कर्मी घायल हो गए और डिप्टी सीएम बिल्कुल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब डीसीएम मैसूर से बेंगलुरु लौट रहा था।

जानकारी के मुताबिक, मंड्या में गौडाहल्ली, टीएम होसुर के पास एक्सप्रेसवे पर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार मैसूर से बेंगलुरु लौट रहे थे तभी एस्कॉर्ट वाहन डिवाइडर से टकराकर बगल वाली सड़क पर पलट कर जा गिरी। घटना की खबर लगते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची। इस हादसे में नागराजू, महेश और कार्तिक सहित पांच एस्कॉर्ट कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का मैसूर अस्पताल में भेज दिया जहां सबका इलाज चल रहा है। डीके शिवकुमार ने हादसे में घायल लोगों के उचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। एसपी मल्लिकार्जुन बालादंडी ने अस्पताल का दौरा किया।

रिपोर्ट के अनुसार, श्रीरंगपटना तालुका में यह घटना उस समय हुई जब शिवकुमार मैसूर में साधना समावेश कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बेंगलुरु लौट रहे थे। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, एस्कॉर्ट वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया और उप-मुख्यमंत्री की कार के पीछे हाईवे पर पलट गई। घायलों की पहचान महेश, दिनेश, जयलिंगु और कार्तिक के रूप में हुई है। श्रीरंगपटना ग्रामीण थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

मिर्जापुर: रेलवे स्टेशन पर CRPF जवान को पीटने वाले 7 कांवड़िए गिरफ्तार

0
arrested
arrested

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में सावन के महीने में कांवड़ यात्रा चल रही है। इस दौरान कांवड़ियों द्वारा उत्पात मचाने की खबरे तो मानो आम हो गई। इधर चौंकाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो यूपी के मिर्जापुर (Mirzapur) से सामने आया है। वायरल वीडियो में कांवड़िए (Kanwariyas) एक वर्दीधारी CRPF जवान को पीटते हुए दिखाई रहे हैं। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की करते हुए सात लोगो को गिरफ्तार किया है।

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन पकड़ने पहुंचे एक CRPF जवान की कांवड़ियों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि टिकट को लेकर बहस के बाद कांवड़िए बेकाबू हो गए और CRPF जवान को जमीन पर गिराकर पीटने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस ने पहुंचकर हालात संभाले और 7 कांवड़ियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कांवड़ियों के एक समूह से वर्दीधारी जवान की कहासुनी हो गई। इसके बाद कांवड़ियों ने जवान की जमकर पिटाई कर दी। कांवड़ियों ने जमीन पर गिराकर लातों से वर्दीधारी जवान को पीटा। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी उसे बचा नहीं पाया। CRPF के जवान के साथ की गई मारपीट के संबंध में आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर पर उक्त कांवड़ियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 411/25, 412/25, 413/25 धारा 145, 147 रेलवे एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है।

 

नेहा त्रिपाठी के रिश्तेदारों माफिया अनुपम दुबे की कुर्क की गई करोड़ों की जमीन

0
Neha Tripathi
Neha Tripathi

राधारानी रिसॉर्ट की जमीन पर भी नंबर,साथी रिश्तेदार दिलीप त्रिपाठी ने खुद अनुपम को बताया भू-माफिया

कन्नौज: भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष नेहा त्रिपाठी (Neha Tripathi) चपुन्ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला उनकी रिश्तेदारी में जुड़े डॉ. अनुपम दुबे (Anupam Dubey) और उनके परिवार की वेशकीमती जमीन से जुड़ा है। शासन द्वारा अनुपम दुबे की माता कुसुमलता के नाम पर दर्ज बहुमूल्य जमीन को कुर्क कर लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार यह ज़मीन कन्नौज शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित है और इसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। कुर्की के दौरान प्रशासन ने बताया कि यह संपत्ति माफिया सूची में दर्ज अनुपम दुबे के माध्यम से अवैध रूप से अर्जित की गई थी। यही नहीं, अब भी लगभग 30 बीघा जमीन और है, जो दिलीप त्रिपाठी उर्फ धर्मेंद्र त्रिपाठी (नेहा त्रिपाठी के ससुर और अनुपम दुबे के रिश्तेदार) के अवैध कब्जे में बताई जा रही है।

इस जमीन पर निर्मित “राधा रानी रिसॉर्ट” भी जांच के घेरे में आ गया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि कुर्की की कार्रवाई के दौरान दिलीप त्रिपाठी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे स्वयं अनुपम दुबे को ‘भू-माफिया’ कहते दिखाई दे रहे हैं। इससे मामला और भी गंभीर होता जा रहा है।

नेहा त्रिपाठी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं और पार्टी में एक सक्रिय चेहरा मानी जाती रही हैं। अब उनके ससुर और रिश्तेदारों का नाम एक भू-माफिया से जुड़ने से राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अब शेष 30 बीघा जमीन को भी जांच के दायरे में लाया जा रहा है। यदि दस्तावेज़ और स्वामित्व में अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो जल्द ही उस पर भी अवैध कब्जा हटाकर सरकार कुर्की की कार्रवाई करेगी।

शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत के बाद गुस्से में मां ने HOD को जड़ा थप्पड़

0
Sharda University
Sharda University

नोएडा: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की शारदा यूनिवर्सिटी (Sharda University) में बीते शुक्रवार को छात्रा की मौत के बाद गुस्से में मां ने हेड ऑफ डिपार्टमेंट को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD) को मृतका की मां से अलग करते हुए गुस्साई भीड़ से बचाया। वहां मौजूद किसी ने छात्रा की मां द्वारा मारे गए थप्पड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

खबरों के मुताबिक, गुरुग्राम की रहने वाली छात्रा ज्योति ने बीते शुक्रवार को हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर लिया था, जिसके बाद छात्रा की मां और लोग शारदा यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने के लिए हेड ऑफ डिपार्टमेंट पहुंचे। इस दौरान उनसे मारपीट हुई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भीड़ से बचाने की कोशिश की।

इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगों की हेड ऑफ डिपार्टमेंट के साथ हुई हाथापाई। इस मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा की मां और उसके प्रदर्शन कर रहे लोग हेड ऑफ डिपार्टमेंट बहस कर रहे हैं, मां कह रही है कि मेरी बेटी लाकर दो।

आपको बता दें कि, गुरुग्राम के अशोक विहार की रहने वाली मृतक छात्रा ज्योति शारदा यूनिवर्सिटी में बीडीएस का कोर्स कर रही थी। वो सेकंड ईयर की छात्रा थी, उसने बीते दिन हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि उसकी मौत के जिम्मेदार उसके डिपार्टमेंट के दो प्रोफेसर हैं। सुसाइड नोट मिलने के बाद दोनों प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया और पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

 

नजर डालिए प्रधानमंत्री जी! पीएम श्री स्कूल में पढ़ाई के दौरान छत का प्लास्टर छात्रा के ऊपर गिरा

0
PM Shri school
PM Shri school

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पीएम श्री स्कूल (PM Shri school) में पढ़ाई (studying) करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा क्षेत्र स्थित शासकीय पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल में चलती क्लास में छत का प्लास्टर अचानक टूटकर गिर गया। इस हादसे में पहली बेंच पर बैठी एक छात्रा घायल हो गई, जिसे सिर में चार टांके आए हैं।

हादसे में उनके साथ खड़ी शिक्षिका और कुछ अन्य छात्राएं भी मामूली रूप से घायल हुई हैं। इस घटना का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। एक हफ्ते पहले भी प्लास्टर गिरा था। पीएमश्री योजना में देश के 14500 स्कूल लिए गए हैं। जिनके डेवलपमेंट पर अगले 5 वर्षों में 27360 करोड़ रुपए खर्च होने हैं।

जानकारी के मुताबिक, बरखेड़ा पठानी में शासकीय PM श्री स्कूल संचालित किया जाता है। यहां आज शनिवार को कक्षा चल रही थी, तभी क्लास में मैडम बच्चों से कुछ सवाल पूछ रही थी। इसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर पहली बेंच पर बैठी एक छात्रा के ऊपर गिर गया. जिसके बाद टीचर समेत बच्चियां चीला उठे और खौफ बन गया। इससे पहले भी एक घटना बीते सप्ताह हुई थी। इस बार की घटना का जो वीडियो सामने आया उस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि कक्षा की छत से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सीधे दोनों बच्चियों के सिर पर गिरता है।

खबरों के मुताबिक, इस हादसे के पीछे जिम्मेदारो की अनदेखी और लापरवाही है, जिसकी वजह से जिंदगी को जोखिम में डालकर स्कूल चलाया जा रहा और छात्राएं पढाई करने को मजबूर हैं। बता दें कि इससे पहले दमोह में भी सीएम राईस स्कूल के छत की प्लास्टर गिर गई थी। हालांकि, उस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था।

 

22 साल बाद गैंगस्टर एक्ट के दो दोषियों को छह-छह साल की सजा, तीसरे आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत

0
Gangster Act
Gangster Act

विशेष न्यायाधीश रितिका त्यागी ने सुनाया फैसला, दोनों दोषियों पर जुर्माना भी लगाया

फर्रुखाबाद: करीब 22 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) के एक चर्चित मामले में आखिरकार न्याय की मुहर लग गई। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट रितिका त्यागी की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को छह-छह साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषियों को दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मामला और पृष्ठभूमि:

यह मामला वर्ष 2003 का है, जब 6 अगस्त 2003 को कायमगंज कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नरसिंह पाल सिंह ने गांव उलियापुर निवासी तीन शातिर अपराधियों — सूरजपाल उर्फ डावला, राम बहादुर पुत्र लटूरी बाथम, और राजेश उर्फ राजू पुत्र विजेन्द्र सिंह उर्फ लल्लू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एफआईआर में कहा गया था कि ये तीनों अपराधी विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित हैं। ये क्षेत्र में रंगदारी वसूली, मारपीट और भय का माहौल बनाकर लोगों को आतंकित करते थे। ग्रामीण इनसे इतने भयभीत थे कि कोई भी इनके खिलाफ गवाही देने तक को तैयार नहीं होता था।

पुलिस ने जांच पूरी कर तीनों आरोपियों के खिलाफ गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (गैंगस्टर) अधिनियम में न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया।

मुकदमे की सुनवाई:

मामले की लंबी कानूनी प्रक्रिया के दौरान एक आरोपी राम बहादुर की मृत्यु हो गई, जिसके चलते उनके विरुद्ध सुनवाई समाप्त कर दी गई। वहीं अन्य दो आरोपियों — सूरजपाल उर्फ डावला और राजेश उर्फ राजू — के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई पूरी की गई।

विशेष न्यायाधीश रितिका त्यागी ने दोनों पक्षों की दलीलें, साक्ष्य और गवाहों के आधार पर दोनों को गैंगस्टर एक्ट के तहत दोषी करार दिया और उन्हें छह-छह साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष की भूमिका:

अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता शैलेन्द्र परमार ने प्रभावशाली ढंग से पक्ष रखा और दोषियों के आपराधिक इतिहास तथा समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को अदालत के समक्ष रखा।