29 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026
Home Blog Page 3196

सरकारी अस्पताल के बाहर छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

0
hospital
hospital

नरसिंहपुर: मध्यप्रदेश के जिला नरसिंहपुर (Narsinghpur) के सरकारी अस्पताल (government hospital) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है कि, इमरजेंसी वार्ड के बाहर खड़ी 12वीं की छात्रा (Student) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को वह किसी काम से जिला अस्पताल पहुंची थी। बताया जा रहा है कि, इमरजेंसी वार्ड के बाहर एक खड़े एक शख्स ने उसे पहले पीटा, फिर चाकू मारा। घायल लड़की को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्यारोपी मौके से फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि, घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गई है। छात्रा की पहचान संध्या चौधरी के रूप में हुई है, जो सांकल रोड, पटेल वार्ड गली नंबर 3 की रहने वाली थी और एमएलबी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। जिला अस्पताल में संध्या शुक्रवार को किसी काम से आई थी। लोगो ने बताया कि, छात्रा जैसे ही इमरजेंसी वार्ड के रूम नंबर 22 के बाहर पहुंची, वहां पहले से मौजूद एक युवक ने अचानक से उसपर हमला बोल दिया और चाकू से हमला कर के मौके से फरार हो गया।

नर्सिंग ऑफिसर नलिन के मुताबिक, आरोपी ने काली शर्ट पहन रखी थी। वह लड़की को पकड़कर मारने लगा। नर्सिंग स्टाफ ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें भी धमकाया “हट जाओ, वरना तुम्हें भी मार दूंगा। पुलिस ने बताया इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर मिले CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हमला किस वजह से किया गया अभी स्पष्ट नहीं है।

पुरी में भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू

0
Jagannath
Jagannath

पुरी: ओडिशा के पुरी (Puri) में आज शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का उत्सव मनाया जा रहा है। पुरी में भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) की रथ यात्रा (Rath Yatra) शुरू हो गई है, जिसे ‘पहांडी’ अनुष्ठान कहा जाता है। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। जगन्नाथ रथ यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्री गुंडिचा मंदिर से पुरी जगन्नाथ मंदिर लगभग 2.6 किलोमीटर दूर है। गुंडिचा मंदिर महाप्रभु जगन्नाथ, उनके भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के मौसी का घर माना जाता है। इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके है।

भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र की मंगल आरती और विधि विधान से पूजा-पाठ करने के बाद 12वीं शताब्दी के मंदिर से निकालकर सिंह द्वार पर खड़े उनके रथों नंदी घोष, दर्पदलन और तालध्वज पर विराजमान किया गया। भोई राजवंश के मुखिया ने आज की रथ यात्रा से पहले उन्होंने सोने की झाड़ू बहारा है। इस यात्रा में शामिल हुए सभी भक्तो ने अपनी-अपनी बारी से सबसे पहले भगवान बलभद्र का रथ खींचना शुरू किया। कुछ देर ले जाकर उनके रथ को रोक दिया इसके बाद देवी सुभद्रा के रथ को खिंचा। फिर सबसे आखिरी में महाप्रभु जगन्नाथ के रथ को खींचा जाएगा।

डीजीपी वाईबी खुरानिया ने बताया कि पुरी में लगभग 10,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है, जिनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की आठ कंपनियां भी शामिल हैं। भक्तो की आज भारी संख्या में भीड़ उमड़ी है जिसके लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा, हमने रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए हर संभव व्यवस्था की है। 275 से अधिक एआई-इनेबल्ड सीसीटीवी कैमरों के जरिए रथ यात्रा की निगरानी की जा रही है।

 

 

अमृतपुर तहसील मे रात्रि निवास नही करते तहसीलदार

0
Amritpur
Amritpur

शासनादेश की खुलेआम उडा रहे तहसीलदार अमृतपुर शंशाक सिंह

फर्रूखाबाद: फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जनपद की अमृतपुर तहसील (Amritpur Tehsil) बाढ प्रभावित तहसील है गंगा और रामगंगा की गोद मे वसी तहसील अमृतपुर (Amritpur) को बाढ के समय सबसे ज्यादा असुरक्षित माना जाता है ऐसी स्थित मे तहसीलदार शंशाक सिंह का तहसील मुख्यालय पर रात्रि निवास न करना घोर लापरवाही है ।

जब कि शासन के सख्त आदेश है कि एसडीएम व तहसीलदार अपनी अपनी तहसील मे ही रात्रि निवास करेंगे आदेश के अनुसार अमृतपुर एसडीएम अतुल कुमार सिंह अपने तहसील स्थित आवास मे ही रुकते है लेकिन तहसीलदार अमृतपुर शंशाक सिंह शाम ढलने से पहले ही विना किसी उच्च अधिकारी के आदेश के तहसील मुख्यालय छोड़कर कही दूसरे जनपद शाहजहांपुर में निवास करते है।

अमृतपुर तहसीलदार को चार्ज लिए लगभग तीन महीने हो गये है लेकिन कभी तीन घण्टे भी तहसील मे नही रूके है तहसील मुख्यालय पर रात्रि निवास न करने की वजह से क्षेत्र वासियो को तमाम तरह की परेशानी का सामना करना पड रहा है। जब शासनादेश है 24 घण्टे तहसील मुख्यालय पर तहसीलदार रूकेंगे फिर भी आदेशों की धज्जियां उड़ाकर शाम ढलते ही तहसील छोड़कर चला जाना आदत सी बन गया है।

अरौल में कोठी घाट और बस स्टॉप को चालू कराने की मांग को लेकर सपा नेत्री रचना सिंह गौतम ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा

0
Rachna Singh Gautam

कानपुर (बिल्हौर): समाजवादी पार्टी (SP) की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रचना सिंह गौतम (Rachna Singh Gautam) ने आज बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के अरौल में वर्षों से बंद पड़े कोठी घाट और बस स्टॉप (bus stop) को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

रचना सिंह गौतम ने कहा कि अरौल स्थित कोठी घाट, जिसे ‘देवभूमि’ के नाम से जाना जाता है, गंगा स्नान के लिए दूर-दराज़ से श्रद्धालु आते हैं। लेकिन घाट बंद होने के कारण उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि कोठी घाट को दोबारा खोलना आस्था और जनसुविधा—दोनों के लिए जरूरी है।

इसके साथ ही सपा नेत्री ने अरौल में वर्षों से बंद पड़े बस स्टॉप को चालू कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि बस स्टॉप बंद होने की वजह से रोजाना कानपुर जाने वाले मजदूरों, छात्रों, वकीलों और मकनपुर शरीफ आने वाले श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

रचना सिंह गौतम ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो समाजवादी पार्टी जनहित में आंदोलन करने को विवश होगी। ज्ञापन सौंपते समय उनके साथ समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रशांत कटियार, देवेश कटियार, हरेंद्र सिंह गौतम, राष्ट्रीय सचिव ऋषभ यादव, बिनोद कटियार, अंशुमान सिंह, श्याम जी सविता, पंकज भारती, चांदी भाई सहित कई अन्य शामिल थे।

राशन कार्ड जांच में अपात्रों का बोलबाला मृतक भी ले रहे राशन

0
ration card
ration card

अमृतपुर, फर्रुखाबाद: भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए शासन प्रशासन के साथ जनता का सहयोगी होना जरूरी है। अगर समाज के जागरूक लोग खुद भ्रष्टाचार (Corruption) को दूर करने की पहल करें और उसकी जानकारी शासन एवं प्रशासन तक पहुंचाएं तो निश्चित रूप से इस कम किया जा सकता है। थाना क्षेत्र के ग्राम खुशाली नगला के प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र ने कुम्हरौर एवं खुशाली नगला में राशन वितरण को लेकर अवैध रूप से संचालित अपात्र लोगों के राशन कार्ड (ration card) की शिकायत की थी।

इस शिकायत में उन्होंने दर्शाया था कि ऐसे लोगों के राशन कार्ड बनाए गए हैं जो मृतक हैं बंदूक धारी है चार पहिया वाहन उनके पास है अधिक खेती है और तमाम ऐसी चीजे हैं जो राशन कार्ड नियमावली के विरुद्ध है। उच्च अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और जांच करने का आश्वासन दिया। जिसको लेकर जांच अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। जिसमें परियोजना अधिकारी कपिल कुमार डीएसओ सुरेंद्र सिंह यादव पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी शामिल थे। इन लोगों ने शिकायत करता के शिकायती पत्र पर ध्यान देते हुए दोनों गांवो में पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।

शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत जांच के दौरान सही दिखने लगी। जिसमें ऐसे पति-पत्नी थे जिनमें दोनों लोगों के ही राशन कार्ड बने हुए थे। बंदूकधारी भी इस योजना का लाभ उठा रहे थे। बड़े-बड़े दो मंजिला मकान में रहने वाले लोग सरकार के द्वारा गरीबों को दिया जाने वाले राशन पर खुलेआम डकैती डाल रहे थे और तो और उन लोगों को भी राशन मिल रहा था जो 5 वर्ष पहले ही मृतक हो चुके थे। इन मृतक में उजागर व रामशरण शामिल है जो कि पहले ही समाप्त हो चुके थे। सुरेंद्र के पास बंदूक सुमन लता एवं उनके पति ओमकार दोनों लोगों के नाम राशन कार्ड सुनैना के पति बीएएमएस डॉक्टर सोनपाल बंदूकधारी मीरा देवी के पति और उनके नाम राशन कार्ड सुखदेवी और अंशु देवी भी अपात्र की श्रेणी में आए।

पूर्व प्रधान के बेटे सत्येंद्र के नाम भी राशन कार्ड पाया गया। जांच अधिकारियों ने मौके पर जब इन चीजों को खंगाला तो 15 से अधिक ऐसे राशन कार्ड पाये गए जो की पूर्ण रूप से गलत थे। बाकी और राशन कार्डों की जांच के लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी। यहां के ग्राम प्रधान ने आरोप लगाते हुए बताया कि कोटेदार की सहमति से यह लोग अपना राशन कार्ड गलत तरीके से बनवा लेते हैं और फिर गरीबों में वितरण किए जाने वाले राशन कार्ड पर खुलेआम डकैती डालते हैं। ऐसा ना हो सके इसलिए उच्च अधिकारियों की जाँच ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। यह तो एक बानगी भर थी। अगर इसी तरीके से जांच की जाए तो राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के सैकड़ो गांव ऐसे होंगे जहां राशन लेने वाले लोग अपात्र मिलेंगे।

बहुत से राशन प्राप्त करने वाले उपभोक्ता ऐसे हैं जो इस राशन का प्रयोग अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए नहीं बल्कि दुकानों में जाकर इसे बेच देते हैं और उससे धन कमाते हैं या फिर यही अनाज उनके जानवर बड़े ठाठ से खाते हैं। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के इन गांवो में ऐसे भी गरीब लोग निवास करते हैं जो की सरकारी राशन प्राप्त करने के सही हकदार हैं। लेकिन पहुंच ना होने के चलते ना तो उनके राशन कार्ड बन पाते हैं और ना ही उन्हें उनके हिस्से का अनाज मिल पाता है। फिर यह लोग मजदूरी करके ही अपना पेट भरते हैं।

जांच के दौरान ऐसे गरीब पात्रों का भी ध्यान रखना होगा जो इसके सही मायने में लाभार्थी हैं। अब देखना यह है कि यह जांच शिकायतकर्ता की शिकायत पर सिर्फ इन गांवो तक ही सीमित रहेगी या फिर एक अभियान चलाकर जिला के ऐसे गांवो को भी चिन्हित किया जाएगा जहां पर राशन की खुलेआम कालाबाजारी के साथ डकैती डाली जाती है।

साइकिल की टक्कर के बाद गाली-गलौज, लाठी-डंडों से हमला — चार लोग घायल, पुलिस से शिकायत

0
bicycle
bicycle

फर्रुखाबाद (शमशाबाद): शमशाबाद थाना (Shamshabad Police Station) क्षेत्र के ग्राम नगला नान में एक मामूली साइकिल टक्कर (bicycle collision) ने उस वक्त हिंसक मोड़ ले लिया जब महिला द्वारा विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। घटना में चार लोग घायल (injured) हो गए। पीड़ित पक्ष ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना शमशाबाद में तहरीर दी है।

टक्कर के विरोध पर भड़के आरोपी, परिवार पर हमला

घटना 26 जून की बताई जा रही है। पीड़िता अरुणा देवी पत्नी जीत कुमार किसी आवश्यक कार्य से जा रही थीं, तभी रास्ते में सुमित कुमार पुत्र शिव रतन की साइकिल से उन्हें टक्कर लग गई। जब अरुणा देवी ने विरोध करते हुए टोका कि “देख कर नहीं चलाते क्या?”, तो यह बात सुमित और उसके परिवार को नागवार गुज़री। थोड़ी ही देर में सुमित के परिजन मौके पर पहुँच गए और उन्होंने पीड़िता को गालियाँ देते हुए उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

इस हमले में जीत कुमार, रमेश चंद्र, मोहित और रीना देवी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता अरुणा देवी ने बताया कि हमलावरों ने जानबूझकर पूरे परिवार को निशाना बनाया और गंभीर चोटें पहुंचाईं। चार नामजद आरोपी, पुलिस को सौंपी तहरीर घटना के संबंध में जिन लोगों को नामजद किया गया है, वे हैं: सुमित कुमार पुत्र शिव रतन, राजेंद्र पुत्र राम रतन, अरविंद पुत्र भीमसेन, अर्जुन पुत्र अज्ञात पीड़िता द्वारा दर्ज तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शमशाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि “जांच के बाद आवश्यक साक्ष्य के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”