22 C
Lucknow
Saturday, March 21, 2026
Home Blog Page 3122

अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने दुर्घटना स्थल का लिया जायज़ा

0

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में विमान हादसे के दुर्घटना स्थल का जायज़ा लिया। पीएम के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के साथ साथ शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने घटनास्थल को देखा और हादसे से जुड़ी बारीकी से जानकारी ली। पीएम ने उस हॉस्टल भवन को भी देखा जो विमान के मलबे से क्षतिग्रस्त हुआ है।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: एयर इंडिया ने 241 मौतों की पुष्टि की

एयर इंडिया के बोइंग 787 विमान ने गुरुवार दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेक ऑफ के कुछ सेकेंड के भीतर ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एयर इंडिया ने अहमदाबाद हादसे में विमान सवार 242 में से 241 लोगों की मौत की पुष्टि की। इस हादसे में केवल एक यात्री जीवित बचा है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। एकमात्र जीवित यात्री भारतीय मूल का एक ब्रिटिश नागरिक है।

करिश्मा कपूर के पूर्व पति का निधन, मौत से कुछ घंटे पहले किया था आखिरी पोस्ट

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का गुरुवार रात हार्टअटैक से निधन हो गया। इंग्लैंड में महज 53 साल की उम्र में पोलो खेलते हुए उनकी जान गई। इस शॉकिंग खबर के आने के बाद करिश्मा की बहन करीना कपूर, बहनोई सैफ अली खान और करीबी दोस्त मलाइका अरोड़ा देर रात उनके घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिजनेसमैन संजय कपूर 12 जून को इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो में गेम खेल रहे थे, इस दौरान वह गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन वहां पर उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनके मौत की वजह हार्ट-अटैक बतायी जा रही है। इस बीच इंटरनेट पर संजय का 4 दिन पुराना एक्स पोस्ट वायरल हो रहा है।

9 जून को संजय ने एक्स पर लिखा था- धरती पर तुम्हारा समय लिमिटेड है. ‘क्या ऐसा होगा’ जैसी बातों को फिलोसोफर के लिए छोड़ दें। ऐसा सोचने के बजाय ‘ऐसा क्यों नहीं हो सकता’ के बारे में सोचें. संजय की मौत के बाद उनका ये पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। मौत से कुछ घंटों पहले का उनका पोस्ट भी सामने आया है। संजय ने गुरुवार को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर भी दुख जताया था।

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने लिखा था, “अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान की दुर्घटना के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ है। इससे जिन परिवारों का नुकसान हुआ है, मेरी संवेदनाएं और दुआएं उनके साथ हैं। भगवान उन्हें इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत दें”। इस पोस्ट के कुछ घंटों बाद ही उनके निधन की खबर सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2024-25 में बनाया इतने करोड़ का रिकॉर्ड

0
Ageas Federal
Ageas Federal

नई दिल्ली: भारत (India) में निजी क्षेत्र की प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों (life insurance companies) में से एक, एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस (Ageas Federal Life Insurance) ने आज वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक मूल्यांकन (annual appraisal) के दौरान अपने अब तक के सबसे अधिक बोनस की घोषणा की, जो कुल मिलाकर 176.32 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही कंपनी ने लगातार 11वें साल बोनस की घोषणा की ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो पिछले वित्त-वर्ष के 134.44 करोड़ रुपये के कुल बोनस की तुलना में 31% की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है।

176.32 करोड़ रुपये के कुल बोनस में से, योग्य पॉलिसी धारकों को नकद बोनस तथा मैच्योरिटी बोनस के तौर पर 53.43 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जबकि शेष राशि का भुगतान वित्त-वर्ष 2025-26 के दौरान पॉलिसी की मैच्योरिटी, सरेंडर या समय से पहले मृत्यु पर किया जाएगा। इन बोनस में रिवर्सनरी, कैश और टर्मिनल बोनस शामिल हैं, जो पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह की सहभागिता वाली योजनाओं की एक बड़ी श्रृंखला में प्रदान किए जाते हैं।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए लोकप्रिय सुपर कैश प्लान के तहत कैश बोनस को सभी प्रीमियम भुगतान अवधियों में 0.10% बढ़ाया गया है। ग्राहकों को पॉलिसी अवधि के दौरान नकदी की बेहतर उपलब्धता प्रदान करने के लिए यह बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा, चुनिंदा योजनाओं के लिए आकर्षक टर्मिनल बोनस की घोषणा लगातार की जा रही है, जिससे पॉलिसीधारकों को लंबे समय में मिलने वाले मूल्य में और अधिक बढ़ोतरी होगी।

इस मौके पर एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस के चीफ़ फाइनेंशियल ऑफिसर, श्री गौरव सेठ ने कहा, “वित्त वर्ष 2024-25 के लिए हमारी रिकॉर्ड बोनस घोषणा से हमारे पॉलिसीधारकों के भरोसे और उनकी वफादारी का पता चलता है। हमने समझदारी से फंड मैनेजमेंट के साथ-साथ निवेश के अनुशासित तरीके के ज़रिये, लगातार मजबूत रिटर्न देने और अपने ग्राहकों को स्थायी वित्तीय सुरक्षा हासिल करने में मदद करने का लक्ष्य रखा है। हमने इस बोनस के माध्यम से ग्राहकों को हमारे साथ निवेश को बनाए रखने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है।”

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने वित्त-वर्ष 2024-25 के लिए अपनी सभी सहभागी उत्पादों में रिवर्सनरी बोनस (RB) और कैश बोनस (CB) दोनों को बढ़ाया है। बोनस दरों में किए गए सुधार से पता चलता है कि कंपनी लंबे समय में अपने पॉलिसीधारकों को अधिक मूल्य प्रदान करने के संकल्प पर कायम है। बोनस की लगातार घोषणाओं माध्यम से, कंपनी ने लंबे समय में ग्राहकों की वित्तीय प्रगति और सुरक्षा में अपना सहयोग देने के इरादे को और मजबूत किया है।

फतेहगढ़ कोतवाली में हंगामा, आरोपियों की रिहाई पर उठे सवाल

0
Fatehgarh police
Fatehgarh police

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली (Fatehgarh Kotwali) में बंद तीन आरोपियों में से एक को पुलिस (police) द्वारा शांति भंग की धारा में चालान कर छोड़ दिए जाने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

परिजनों ने इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी को हल्के आरोप में छोड़ने का बहाना बनाकर न्याय से खिलवाड़ किया जा रहा है। परिजनों ने एसपी से निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

बंगश मकबरे तक जाने वाले रास्ते की मरम्मत की मांग

0
road
road

फर्रुखाबाद: नवाब बंगश वेलफेयर सोसायटी ने जिलाधिकारी (District Magistrate) को ज्ञापन सौंपकर नेकपुर खुर्द स्थित बंगश मकबरे (Bangash Tomb) तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत की मांग की है। यह मकबरा ऐतिहासिक महत्व का स्थल है और पुरातत्व विभाग के अधीन है।

में कहा गया कि खराब रास्ते के कारण आगंतुकों, शोधार्थियों और आयोजन में आने वालों को भारी असुविधा होती है। ज्ञापन देने वालों में नवाब काजिम हुसैन बंगश, कांग्रेस शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

16 जून को फर्रुखाबाद आएंगे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद

0
Salman Khurshid
Salman Khurshid

फर्रुखाबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद (Former Foreign Minister Salman Khurshid) 16 जून को फर्रुखाबाद (Farrukhabad) का दौरा करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने दी।

उन्होंने बताया कि श्री खुर्शीद सुबह 11 बजे कायमगंज पहुंचेंगे और फिर फर्रुखाबाद में विभिन्न स्थानों पर जाकर समर्थकों से मुलाकात करेंगे। शाम 7 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके स्वागत की अपील की गई है।