19 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026
Home Blog Page 3112

प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर बरखेड़ा क्षेत्र में आयोजित हुई पंचायत चौपालें

0
Pravaktanand Maharaj
Pravaktanand Maharaj

विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज के नेतृत्व में हुआ आयोजन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

पीलीभीत: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में पंचायत चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक व महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज (Mahamandleshwar Swami Pravaktanand Maharaj) के नेतृत्व में आयोजित हुआ। विकासखंड बरखेड़ा के ग्राम ज्योरह कल्याणपुर एवं मरौरी विकासखंड के ग्राम मुंडेलाखुर्द में आयोजित इन चौपालों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।

चौपाल स्थल पर पहुंचने पर विधायक व महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज का क्षेत्रवासियों ने पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने केंद्र सरकार की 11 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, किसानों के हित में किए गए सुधार, देश की सुरक्षा हेतु आधुनिक हथियारों के निर्माण व विदेशों से सैन्य उपकरणों की खरीद, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत करोड़ों लाभार्थियों को मिले आवास, मुद्रा योजना से स्वरोजगार की दिशा में बढ़े कदम, जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

विधायक ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, समग्र शिक्षा अभियान, छात्रवृत्ति योजनाएं, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, कौशल विकास योजनाएं, राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा मिशन और स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेकर आमजन को आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना और जनता को जागरूक कर विकास यात्रा में सहभागी बनाना रहा। कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने विधायक द्वारा प्रस्तुत जानकारी पर आभार प्रकट करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।

डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने उपभोक्ता संघ निदेशक पद हेतु भरा नामांकन

0
Dr. Bhudev Singh Rajput
Dr. Bhudev Singh Rajput

– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में लखनऊ में दाखिल किया नामांकन

लखनऊ/फर्रुखाबाद: आज बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड (Uttar Pradesh Consumer Co-operative Federation Limited) के निदेशक पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत (Dr. Bhudev Singh Rajput) ने लखनऊ में नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। डॉ. भूदेव सिंह के समर्थन में भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर डॉ. भूदेव सिंह ने कहा, “मैं संगठन की सेवा और सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह चुनाव लड़ रहा हूँ। अगर कार्यकर्ताओं और जनता का समर्थन मिला, तो उत्तर प्रदेश में सहकारिता की नई मिसाल पेश करेंगे।”

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके नामांकन पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि डॉ. राजपूत का अनुभव और संगठनात्मक कौशल इस पद के लिए उन्हें एक योग्य उम्मीदवार बनाता है। नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में जोरदार नारेबाज़ी और समर्थन रैली निकालकर अपने नेता का उत्साहवर्धन किया।

भाजपा के “11 साल बेमिसाल” अभियान के तहत फतेहगढ़ मंडल में हुआ भव्य आयोजन

0
BJP
BJP

– मंडल अध्यक्ष रमला राठौर के नेतृत्व में बूथ स्तर तक पहुंचा सुशासन का संदेश, रात्रि बैठक में सतपाल राठौर रहे मुख्य अतिथि

फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 11 वर्ष के सफलतम सुशासन के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में फतेहगढ़ मंडल के विभिन्न बूथों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष रमला राठौर के नेतृत्व में सिविल लाइन, बरगदिया घाट, भूसा मंडी, नवदिया और ग्वालटोली क्षेत्रों में रात्रि बैठक (कोस्ट) आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल राठौर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि “मोदी जी ने देश के आमजन के जीवन को बेहतर बनाने हेतु जो ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, उनका लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है।”

मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने कहा कि पार्टी संगठन की सबसे बड़ी ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा, “यदि किसी बूथ अध्यक्ष को जल, नल, सड़क या किसी भी प्रकार की समस्या है, तो वह सीधे मुझसे संपर्क करें — समाधान कुछ ही मिनटों में कराया जाएगा।” भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रेखा सोमवंशी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब प्रत्येक बूथ पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता संजीव राठौर, अनुज पांडे, अमन गुप्ता, किशन बाथम, अनिल कश्यप (बूथ अध्यक्ष), आशीष मिश्रा, राहुल राठौर, हरिओम कश्यप, मुकेश बाथम, नरेंद्र सिंह कश्यप, सुभाष चंद्र फौजी, नन्हे, सुनील, रानू, रूबी कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मोदी सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुँचाना और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना रहा।

संस्कार भारती की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का भव्य समापन, बच्चों ने ली शतत् कला साधना की शपथ

0
Sanskar Bharti
Sanskar Bharti

– कत्थक, चित्रकला, हस्तकला से सजी सांस्कृतिक संध्या, प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया

फर्रुखाबाद: कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती (All India Organization Sanskar Bharti) की फर्रुखाबाद (Farrukhabad) इकाई द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का समापन समारोह बुधवार को मदन मोहन कनौडिया बालिका इंटर कॉलेज (Madan Mohan Kanodia Girls Inter College) में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यशाला के समापन के अवसर पर बच्चों ने शतत् कला साधना की शपथ ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ बच्चों द्वारा प्रस्तुत कत्थक नृत्य से हुआ। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक सुनील शाह कनौडिया एवं प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस कार्यशाला में बच्चों ने कत्थक, मेहंदी, चित्रकला, सौंदर्य कला, ढोलक वादन, हस्तकला सहित विभिन्न कलाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर इन सभी विधाओं के प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी कला प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने कहा, “इस प्रकार की कार्यशालाएं बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। बच्चों को सिर्फ सीखना ही नहीं चाहिए बल्कि अपनी कला से दूसरों को भी लाभान्वित करना चाहिए।” सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, कार्यशाला में मार्गदर्शन देने वाले सभी प्रशिक्षकों को भी सम्मान पत्र व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संस्कार भारती के अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था सदैव सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन अरविंद दीक्षित ने किया, जबकि समापन ‘वंदे मातरम्’ गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर कुल भूषण श्रीवास्तव, नरेंद्र नाथ मिश्र, समरेन्द्र शुक्ल, रीतू शुक्ला, अरविंद दीक्षित, अनुभव सारस्वत, अभिनव सक्सेना, शशिकांत पाण्डेय, साधना श्रीवास्तव, प्रिया वर्मा, नेहा सक्सेना, रजनी, प्रवेश वर्मा, प्रीतू, विशाल श्रीवास्तव, दीपक रंजन सक्सेना सहित कई गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

विश्व संगीत दिवस पर होगी संगीत एवं विचार गोष्ठी, रुद्राक्ष पाठक होंगे सम्मानित

0
World Music Day
World Music Day

– कलार्पण संस्था की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय, संयोजन की जिम्मेदारी दिलीप कश्यप को सौंपी गई

फर्रुखाबाद: कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था कलार्पण (All India Institute of Art) की एक महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ कवि राम अवतार शर्मा के बजरिया हरलाल स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विश्व संगीत दिवस (World Music Day) के उपलक्ष्य में संगीत एवं विचार गोष्ठी का आयोजन धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ. सर्वेश श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष एडवोकेट राज गौरव पाण्डेय ने किया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि कार्यक्रम का आयोजन 22 जून को किया जाएगा, जिसमें युवा बाँसुरी वादक रुद्राक्ष पाठक को उनकी उत्कृष्ट संगीत साधना के लिए सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि रुद्राक्ष पाठक ने अल्प आयु में ही देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बाँसुरी वादन की सफल प्रस्तुतियाँ देकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। संस्था द्वारा उन्हें यह सम्मान उनके समर्पण और प्रतिभा के प्रतीक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी दिलीप कश्यप को सौंपी गई है।

बैठक में ध्रुव दीक्षित, नीरज शर्मा, राम मोहन शुक्ल, मनोज कश्यप, प्रियांशु पाण्डेय सहित कई गणमान्य साहित्यप्रेमी एवं संस्कृति अनुरागी उपस्थित रहे। संस्था ने यह भी स्पष्ट किया कि संगीत गोष्ठी में शास्त्रीय एवं लोक संगीत की प्रस्तुतियों के साथ-साथ संगीत के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर विचार विमर्श भी किया जाएगा।

महिला को ब्लैकमेल कर बनाया अश्लील वीडियो, धमकी से आहत होकर की आत्महत्या, युवक पर मुकदमा दर्ज

0
suicide
suicide

– कंपिल थाना क्षेत्र का मामला, पति की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

कंपिल (फर्रुखाबाद): कंपिल (Kampil) क्षेत्र के एक गांव में महिला को झांसे में लेकर अश्लील वीडियो और फोटो बनाने, फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता इस मानसिक दबाव को सहन नहीं कर सकी और एक माह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। अब मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित पति ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गांव का ही रहने वाला युवक संकेश उसकी पत्नी को झांसा देकर अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया था। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करने लगा और लगातार मानसिक प्रताड़ना देता रहा। महिला ने यह बात अपने पति को बताई, जिसके बाद परिजन मानसिक रूप से बहुत आहत हुए। पीड़िता ने इस कलंक और धमकियों से परेशान होकर करीब एक माह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के एक माह बाद पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक संकेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि “मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।” ग्रामीण क्षेत्र में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और स्थानीय लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।