29 C
Lucknow
Thursday, May 28, 2026
Home Blog Page 2

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन: सिद्दरमैया ने छोड़ी कुर्सी, राज्यसभा जाने से भी किया इनकार

0

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में लंबे समय से चल रहा सत्ता संघर्ष आखिरकार अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्दरमैया ने यह साफ कर दिया कि वे राज्यसभा नहीं जाएंगे और राष्ट्रीय राजनीति में उनकी कोई रुचि नहीं है। उन्होंने कहा कि वे राज्य की सक्रिय राजनीति में विधायक के रूप में काम करते रहेंगे।

80 वर्षीय सिद्दरमैया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस आलाकमान ने डीके शिवकुमार को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। गुरुवार सुबह हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में सिद्दरमैया ने अपने करीबी मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद इस प्रस्ताव पर सहमति जता दी। हालांकि शाम होते-होते उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व द्वारा दिए गए राज्यसभा के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

सिद्दरमैया ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें राज्यसभा भेजने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने विनम्रता से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वे राष्ट्रीय राजनीति के बजाय कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं।

कांग्रेस के भीतर पिछले एक वर्ष से सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार के बीच नेतृत्व को लेकर खींचतान चल रही थी। इसके बावजूद सिद्दरमैया ने मुख्यमंत्री पद पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। पार्टी नेतृत्व ने भी इस मुद्दे पर लंबे समय तक कोई कठोर निर्णय नहीं लिया, क्योंकि दक्षिण भारत विशेषकर तमिलनाडु और केरल में पार्टी की रणनीति में सिद्दरमैया के ‘अहिंदा’ वोट बैंक को अहम माना जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में राहुल गांधी और सिद्दरमैया के बीच करीब 35 मिनट तक चली निजी बातचीत में कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें “कर्नाटक से आगे देखने” का संदेश दिया था। इसी दौरान राज्यसभा सीट का प्रस्ताव भी सामने रखा गया, लेकिन सिद्दरमैया ने इसे स्वीकार नहीं किया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस अब 2028 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नई रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि सिद्दरमैया को राज्य की राजनीति में प्रभावशाली भूमिका में बनाए रखने की रणनीति अपनाई गई है।

सत्ता परिवर्तन के इस घटनाक्रम के साथ कर्नाटक की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि डीके शिवकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार किस दिशा में आगे बढ़ती है और सिद्दरमैया की सक्रिय भूमिका भविष्य में पार्टी की राजनीति को किस तरह प्रभावित करती है।

बातों में फंसाकर महिला से जेवर और नकदी लेकर फरार हुए शातिर ठग

0

फर्रुखाबाद। शहर क्षेत्र में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शातिर टप्पेबाज आम लोगों को लालच और झांसे में लेकर अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र के नेहरू रोड स्थित एक मोहल्ले का सामने आया है, जहां तीन युवकों ने महिला को बातों में उलझाकर उसके जेवर और नकदी हड़प ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार नेहरू रोड स्थित दयाराम गली निवासी एक महिला गुरुवार सुबह अपने बेटे की दुकान पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और बातचीत शुरू कर दी। कुछ ही देर में युवकों ने महिला को रुपये बढ़ाने और फायदा कराने का झांसा दिया। आरोप है कि उन्होंने महिला को विश्वास में लेने के लिए एक रुमाल में नोटों की गड्डी दिखायी।
महिला युवकों की चालाकी समझ नहीं सकी और उनके बहकावे में आ गई। इसी दौरान शातिर युवक महिला से सोने के कुंडल और कुछ नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। ठगों के जाने के बाद महिला को शक हुआ तो उसने रुमाल खोलकर देखा। अंदर असली नोटों की जगह केवल ऊपर एक छोटा नोट रखा था, जबकि बाकी हिस्सा कागजों से भरा हुआ था। यह देखकर महिला के होश उड़ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद रोडवेज बस अड्डे की दिशा में जाते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद टप्पेबाजों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

भाजपा की संघठनात्मक बैठक आगामी कार्यक्रमों की बताई रूपरेखा

0

फर्रुखाबाद। भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिसमें जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी एवं मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने बताया 26 मई 2026 को केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संगठन द्वारा विभिन्न अभियानों को 5 जून से लेकर 21 जून तक चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक मंडल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे। 13 जून या 14 जून को जनपद के सभी जनप्रतिनिधि,भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी मंत्री मीडिया संवाद करेंगे। 14 जून से 16 जून के मध्य ब्लॉक स्तर पर जनकल्याण शिविर सरकार के सहयोग से आयोजित होंगे।
16 जून को इटावा बरेली हाईवे स्थित बधार के पास प्रभु पैलेस में विकसित भारत सम्मेलन आयोजित होगा।17 जून से 20 जून के मध्य जिला एवं मंडल स्तर पर संगठन द्वारा चयनित स्थानों पर मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों वाली प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 18 जून से 19 जून के मध्य प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन होगा ।जिसमें कार्यशाला स्थल पर प्राकृतिक एवं प्रगतिशील खेती से जुड़े स्टाल लगाए जाएंगे। प्रतिभाशाली किसानों को सम्मानित किया जाएगा। 8 जून से 14 जून के मध्य पूरे जनपद में विशेष जन संपर्क अभियान चलाकर वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान और प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम होंगे। सांसद लोकसभा क्षेत्र के अंदर अंतर्गत प्रवास करेंगे और विधायक गण विधानसभा के अंतर्गत प्रवास पर रहेंगे। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रत्येक मंडल पर मनाया जाएगा जिला स्तर पर योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा पार्टी के सभी अभियानों के लिए संयोजकों की नियुक्ति की गई है यह सभी संयोजक प्रत्येक अभियानों की मॉनिटरिंग करेंगे प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिले की मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रत्येक अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा।
अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता के बीच पहुंचाएं जनपद में बड़ी संख्या में लाभार्थी है और जो लाभार्थी योजनाओं से वंचित रह गए हैं उनको योजनाओं का लाभ देने के लिए पूर्ण जानकारी देने का कार्य करना होगा ताकि वह उस योजना का लाभ उठा सके।
इस जिला कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री गोपाल राठौर ने किया।इस अवसर परअमरदीप दीक्षित ,हिमांशु गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ,वीरेंद्र कठेरिया प्रतिभा रश्मि दुबे अनुराग दुबे अभिषेक बाथम सर्वेश कुशवाहा संदेश राजपूत अशनील दिवाकर अनुराग सिंह, पंकज पाल शिव, मोहन सिंह अभिषेक बाजपेई हिना दवे प्रतिभा राजपूत मनोज गंगवार ,संजय सिंह, रजनीश मिश्रा सभासद धर्मेंद्र राजपूत कायमगं, अरुण दुबे कमालगंज,शील चंद्र वर्मा नीरज अवस्थी, सुशील राजपूत ऋषिपाल सिसोदिया महेंद्र राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

बूथ लेवल पर सपा को मजबूत करने में जुटे कार्यकर्ता

0

फर्रुखाबाद । समाजवादी पार्टी ने संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत करने की मोहन स्वरूप की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सरकार तक पहुंचाने का रास्ता भूत से होकर जाता है इसलिए प्रत्येक बूथ को मजबूत होना चाहिए।
पार्टी प्रवक्ता राधेश्याम सविता नेबता कि विधानसभा क्षेत्र भोजपुर के खिमसेपुर की बूथ संख्या 62, 63, 64, 65 की वोटर लिस्ट की स्कैनिंग की गई ।इस मौके पर कहा गया कि 2027 का चुनाव समाजवादियों के लिए करो या मरो के समान है ।बड़े स्तर की सारी चीजों को पार्टी के बड़े नेताओं के ऊपर छोड़ देना चाहिए और कार्यकर्ताओं का मूल काम बूथ मैनेजमैंट का में जुटना चाहिए।
बिना बूथ पर काम किए सरकार नहीं बन सकती है। ।हमें सिर्फ अपनी पोलिंग स्टेशन पर फोकस करना है।बहुत सी छोटी-छोटी चीजें बूथ से ही निकाल कर आती हैं, 2022 के विधानसभा चुनाव में बड़े स्तर पर सबकुछ ठीक था, लेकिन शायद बूथ पर जितनी मजबूती के साथ हमें फोकस करना चाहिए था हम नहीं कर पाए। बहुत छोटी-छोटी चीजें ही प्रदेश स्तर पर बड़ा आकर ले लेतीं हैं, प्रदेश में 60 से ज्यादा सीटें हम लोग बहुत कम अंतर से हारे थे अगर हमने छोटी-छोटी चीजों पर फोकस कर लिया होता, वोटर लिस्ट और अपने बूथ को ठीक से स्कैन कर लिया होता तो आज हम लोग सरकार में होते।
इस मौके पर बीएलए दीपक श्रीवास्तव, अवधेश प्रजापति, विनीश वर्मा, दिलीप श्रीवास्तव, सुनील कमल, शशांक कमल आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।

राजेपुर थाना क्षेत्र में भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, प्रशासनिक सतर्कता से कायम रहा अमन-चैन

0

 

अमृतपुर/फर्रुखाबाद

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव इमादपुर पमारान में बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
बकरीद की नमाज के दौरान उप जिलाधिकारी अमृतपुर रविंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन की सक्रियता के चलते पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा।
नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश, प्रदेश और क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। गांव में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।
उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने कहा कि त्योहार हमारी सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं, जिन्हें प्रेम और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। वहीं थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
पूरे क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

दवा लेने जा रहे युवक को पुलिया पर घेरकर पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

0

 

अमृतपुर/फर्रुखाबाद

थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव रतनपुर पमारान में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दवा लेने जा रहे एक युवक को रास्ते में रोककर जमकर मारपीट कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमैयापुर पश्चिमी निवासी रोहित पुत्र सर्वेश की तबीयत खराब थी। वह सुबह अपने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर रतनपुर बाजार दवा लेने जा रहा था। आरोप है कि तभी पहले से घात लगाए बैठे रतनपुर पमारान निवासी संजय पुत्र रामपाल ने बाजार के पास पुलिया पर उसे रोक लिया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीच बाजार अचानक हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन तब तक दोनों युवक चोटिल हो चुके थे।
घटना के दौरान मौजूद किसी युवक ने पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के बीच मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में भी किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। उसी पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को फिर दोनों आमने-सामने आ गए और विवाद हिंसक रूप ले बैठा।घटना के बाद कुछ देर तक बाजार क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में आए दिन हो रहे विवादों और मारपीट की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बन रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सके।