29.5 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 115

कायमगंज तहसील में समाधान दिवस आयोजित, 93 शिकायतों में 8 का मौके पर निस्तारण

0

– डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

फर्रुखाबाद। जनपद के कायमगंज तहसील में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। इस दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस में जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक और कायमगंज विधायक भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ललितपुर में बन रहा बल्क ड्रग फार्मा पार्क, देश की पहचान बनेगा प्रोजेक्ट

0

– 1475 एकड़ भूमि में तैयार हो रहा पार्क, बुंदेलखंड के आर्थिक विकास और रोजगार को मिलेगा बड़ा सहारा

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद में बन रहा बल्क ड्रग फार्मा पार्क आने वाले समय में देश की बड़ी पहचान बनने जा रहा है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना महरौनी तहसील के सैदपुर क्षेत्र में 1475 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही है।

करीब 1560 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह फार्मा पार्क न केवल दवा उद्योग को मजबूती देगा, बल्कि बुंदेलखंड क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगा। अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के शुरू होने से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश आने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

बताया जा रहा है कि फार्मा पार्क के संचालन के बाद करीब 14 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अप्रत्यक्ष रूप से भी हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

सरकार का मानना है कि यह परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र में औद्योगिक विकास की नई संभावनाएं पैदा करेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बुंदेलखंड में औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ते कदम, तेजी से हो रहा भूमि अधिग्रहण

0

योगी सरकार के प्रयासों से तैयार हो रहा नया इंडस्ट्रियल हब, निवेश और रोजगार के खुल रहे अवसर

बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी क्षेत्र में अब तक 24 हजार एकड़ से अधिक भूमि अर्जित, बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स की तैयारी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र को औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडा) क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आई है, जिससे क्षेत्र में बड़े निवेश और उद्योगों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बीडा क्षेत्र में कुल 33 गांवों में लगभग 56,662 एकड़ भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। इसमें प्रथम चरण में 35,298 एकड़ और द्वितीय चरण में 21,364 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को मंजूरी दी गई है। अब तक कुल 24,201 एकड़ से अधिक भूमि अर्जित की जा चुकी है, जिससे औद्योगिक परियोजनाओं को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

उद्योगों के लिए तेजी से तैयार हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर

योगी सरकार का लक्ष्य बुंदेलखंड को देश के प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में विकसित करना है। इसके लिए बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का विकास, निवेश आकर्षित करने और उद्योगों को स्थापित करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण की गति बढ़ने से अब क्षेत्र में औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध हो रही है, जिससे निवेशकों की रुचि भी बढ़ी है। योगी सरकार की यह पहल बुंदेलखंड को औद्योगिक दृष्टि से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में यह क्षेत्र निवेश और उद्योगों का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

दिल्ली-नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ेगा क्षेत्र

इस क्षेत्र में करीब 300 एकड़ भूमि पर नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआईसीडीसी) के साथ दिल्ली-नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इससे बुंदेलखंड देश के प्रमुख औद्योगिक कॉरिडोर से सीधे जुड़ सकेगा और यहां उद्योगों की स्थापना को नई गति मिलेगी।

डिफेंस सेक्टर में भी बड़े निवेश की तैयारी

औद्योगिक विकास के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में भी बड़े निवेश की योजना बनाई जा रही है। करीब 250 एकड़ भूमि पर बैटल टैंक की एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहाल) सुविधा तथा कॉम्बैट व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की योजना है। इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में रक्षा उपकरणों के निर्माण और रखरखाव की आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी।

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

इन औद्योगिक परियोजनाओं के शुरू होने से बुंदेलखंड क्षेत्र में हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि उद्योगों की स्थापना से न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक हो महिला समाज: उर्मिला राजपूत

0

फर्रुखाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व विधायक एवं 1972 से वर्तमान तक महिला हित के संघर्ष में संलग्न श्रीमती उर्मिला राजपूत ने महिला समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और अपने कर्तव्यों का निर्वाह पूरी तरह से करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि सामाजिक और धार्मिक ठेकेदारों ने नारी को दोयम दर्जे का नागरिक मानकर उनकों न तो समान अवसर प्रदान किये और न ही उनकी प्रतिमा और योग्यता को विकसित करने की सुविधायें दी।सतीप्रथा, बाल विवाह पर रोक के साथ विधवा-विवाह, नारी शिक्षा, नौकरी प्राप्त करने, ससुराल और मायके में सम्पत्ति में अधिकार आदि के कानून बनाने जैसे अधिकारों के लिए संघर्ष महिला समाज ने किया।

अमेरिका के न्यूयार्क में महिलाओं ने आंदोलन किया था इसके बाद संघर्ष चलता रहा और 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने का निर्णय लिया गया उन्होंने बताया कि उन्होंने 1972 से लेकर अभी तक किसी रूप में है हर बार से महिला दिवस मनाकर महिलाओं के उत्थान के लिए संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि यूरोप के देशों में स्त्री शिक्षा के प्रचार से अनेक सकारात्मक घटनाओं ने पूरे विश्व की महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किये। जापान की जुनको ताबेई ने एवरेस्ट चोटी पर चढ़कर सफलता के झण्डे गाडे। रूस की वेलेन्तीना तेरेश्कोवा ने प्रथम बार अन्तरिक्ष की यात्रा की, श्रीलंका की श्रीमावो भण्डारनायके ने प्रथम बार किसी देश की निवार्चित प्रधानमंत्री बनकर विश्व में कीर्तिमान, राजनीतिज्ञों में भी बनाया।

ऐसी कई घटनाओं ने महिलाओं को आगे बढ़ने वो मार्ग खोले। उसकी परिणिति है कि विद्यालयी परीक्षाफलों में छात्रायें हमेशा ही आगे रहती है और नौकरी की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में भी बालिकायें शीर्षस्थ पद प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में उनके द्वारा श्रीमती गीता शाक्य, कु० सुषमा कटियार , श्रीमती शशि हजेला मृदुला पाण्डे आदि के सहयोग से 1972 में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का मनाना प्रारम्भ किया गया था।

 

ग्राम चौपाल मे पहुंच डीएम ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

0

फर्रुखाबाद। जनपद के विकास खंड कायमगंज की ग्राम पंचायत चिलौली में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं।

ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, स्वयं सहायता समूह गठन, बैंकिंग योजनाएं तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही ग्रामीणों को पंचायत चुनाव से संबंधित प्रक्रियाओं, वाईएसआर (YSR) और फार्मर रजिस्ट्री जैसी योजनाओं और पंजीकरण प्रक्रियाओं के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीणों के उत्थान और विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लें और अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं का सही क्रियान्वयन तभी संभव है जब आम जनता सक्रिय रूप से इसमें भागीदारी निभाए।

चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांवों में समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से पहुंच सके और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कायमगंज, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार कायमगंज, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं तहसील और ब्लॉक स्तर के कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

प्रदीप फिर बने क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष

0

फर्रुखाबाद। शनिवार को लाल गेट रेट गंज स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति के सभापति एवं उपसभापति के चुनाव संपन्न हुए। भारतीय जनता पार्टी ने सभापति पद पर पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप कुमार सक्सेना प्रत्याशी बनाया था जिन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।

निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया सभापति पद पर प्रदीप कुमार पुत्र ललित प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं
उपसभापति पद पर नंदकिशोर पुत्र ब्रजराज किशोर एवं प्रतिनिधि पद हेतु कृष्ण दत्त,अमित कुमार,अशोक कुमार कटियार एवं कशिश निर्वाचित हुए हैं।

इस नामांकन कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत आलू विपणन संघ सभापति विमल कटिहार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक मीरा सिंह ममता सक्सेना अभिषेक बाजपेई संतोष राजपूत विकास पांडे पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य जिला मंत्री अभिषेक बाथम पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।