23.3 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026
Home Blog Page 103

मौलाना की विवादित टिप्पणी पर लखनऊ में प्रदर्शन, छात्रों ने जलाया पुतला

0

– सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी से भड़के छात्र नेता, हजरतगंज में किया विरोध प्रदर्शन

लखनऊ। बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम की विवादित टिप्पणी को लेकर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर की गई कथित टिप्पणी से नाराज छात्र नेताओं ने राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता अनुराग त्रिवेदी ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

आक्रोशित छात्र नेताओं ने हजरतगंज में अब्दुल्ला सलीम का पुतला जलाकर विरोध जताया। उनका कहना था कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना अनुचित है और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी। छात्र नेताओं ने मांग की कि विवादित बयान देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की टिप्पणी करने का साहस न कर सके।

प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति पूरी तरह नियंत्रित रही।

सड़कों और बजट को लेकर शिवपाल सिंह यादव का भाजपा सरकार पर हमला

0

– कहा— गड्ढे भरने के नाम पर पैसा लूटा गया, यह सबसे भ्रष्ट सरकार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले नौ वर्षों में सड़कों की मरम्मत और गड्ढे भरने के नाम पर भारी बजट खर्च दिखाया गया, लेकिन जमीन पर स्थिति वैसी ही बनी हुई है।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने गड्ढे भरने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा किया, लेकिन अधिकांश सड़कों पर आज भी गड्ढे मौजूद हैं। उनका कहना है कि यह पैसा विकास कार्यों पर खर्च होने के बजाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 70 प्रतिशत बजट का हिस्सा सीधे-सीधे सरकार के लोगों ने ही ले लिया, जबकि जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिला।

सपा नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता आज भी खराब सड़कों और अधूरे विकास कार्यों से परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से काम करने की जरूरत है, ताकि जनता को वास्तविक राहत मिल सके।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना कम्पिल का किया वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0

कंपिल, फर्रुखाबाद। जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना कम्पिल का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, पुलिस मैस, बैरक सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना स्टाफ से अभिलेखों की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा सभी रिकॉर्ड को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर (एचएस), सक्रिय अपराधियों तथा टॉप-10 अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए।

निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में लागू बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बीट पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने, आमजन से संवाद बढ़ाने तथा अपराध की रोकथाम के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग के संबंध में भी अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, सतर्कता और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित थाना कम्पिल के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कोतवाली कायमगंज का किया वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0

कायमगंज, फर्रुखाबाद। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कोतवाली कायमगंज का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, पुलिस मैस तथा बैरकों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों की स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी रिकॉर्ड को व्यवस्थित व अद्यतन रखने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सूचनाएं तुरंत उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में सक्रिय हिस्ट्रीशीटर (एचएस), सक्रिय अपराधियों और टॉप-10 अपराधियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में लागू बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बीट पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने, जनता से संवाद स्थापित करने तथा अपराध की रोकथाम के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही यक्ष ऐप के उपयोग को लेकर भी अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी सहित कोतवाली कायमगंज के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

PM-kusumऔर डिजिटल क्रॉप सर्वे को बढ़ावा देने पर यूपी सरकार खर्च करेगी 43 करोड़ रुपये

0

सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई और डिजिटल तकनीक से कृषि व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए PM-KUSUM योजना और डिजिटल क्रॉप सर्वे को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए सरकार करीब 43 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

सरकार का उद्देश्य सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था को बढ़ावा देना और खेती से जुड़े आंकड़ों को डिजिटल माध्यम से एकत्रित करना है, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से मिल सके।

PM-KUSUM योजना के तहत किसानों को सौर ऊर्जा से चलने वाले सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जाते हैं। इससे किसानों को बिजली या डीजल पर निर्भरता कम होती है और सिंचाई लागत में भी कमी आती है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।

वहीं डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से खेतों में बोई गई फसलों का डेटा मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए एकत्र किया जाएगा। इससे सरकार को वास्तविक समय में फसलों की स्थिति की जानकारी मिलेगी और योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने में आसानी होगी।

सरकार का मानना है कि इन दोनों पहल से कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता और तकनीकी उपयोग बढ़ेगा। साथ ही किसानों को समय पर सहायता और योजनाओं का लाभ मिलने में भी मदद मिलेगी।

विशेषज्ञों के अनुसार सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई और डिजिटल क्रॉप सर्वे जैसी पहल से कृषि को आधुनिक और टिकाऊ बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।M और डिजिटल क्रॉप सर्वे को बढ़ावा देने पर यूपी सरकार खर्च करेगी 43 करोड़ रुपये

 

 

फर्रुखाबाद का लाल हुआ शहीद, हवलदार कुलदीप यादव का लेह में निधन

0

– ग्लेशियर में दबने के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव कलौली में शोक की लहर

फर्रुखाबाद। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कलौली निवासी भारतीय सेना के जवान हवलदार कुलदीप यादव शहीद हो गए। लेह में इलाज के दौरान उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

हवलदार कुलदीप यादव 872 लाइट रेजिमेंट तोपखाना, नासिक में तैनात थे। इन दिनों उनकी यूनिट लेह के ग्लेशियर क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के पास प्रशिक्षण ले रही थी।

बताया गया कि 2 मार्च की दोपहर करीब ढाई बजे वह यूनिट ऑफिस में रिपोर्टिंग करने गए थे। वापस लौटते समय अचानक ग्लेशियर में दब गए। साथियों ने तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाकर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

कुछ दिन इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ, लेकिन बृहस्पतिवार को यूनिट ऑफिस के गेट पर पहुंचते ही वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। सेना के अधिकारियों ने उन्हें तुरंत लेह के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात करीब 10:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

घटना की सूचना रात करीब 11 बजे परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

शहीद कुलदीप यादव के परिवार में पिता महेंद्र सिंह यादव, माता गेंदा देवी, पत्नी प्रियंका यादव, पुत्री मन्नत और पुत्र राम हैं। वह सात भाइयों में चौथे नंबर के थे।

बताया गया कि कुलदीप यादव वर्ष 2011 में फतेहगढ़ में हुई सेना भर्ती के माध्यम से भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। देश की रक्षा के लिए वह लगातार कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे थे।

सेना की ओर से जानकारी दी गई है कि शनिवार शाम तक शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कलौली पहुंचने की उम्मीद है। गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों का आना-जाना लगा है और हर कोई वीर जवान को श्रद्धांजलि दे रहा है।

देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए कुलदीप यादव की शहादत को क्षेत्र के लोग हमेशा याद रखेंगे।