30 C
Lucknow
Sunday, August 9, 2026

नवनिर्वाचित सभापति डॉ. विवेक सिंह तोमर ने यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक की लखनऊ शाखा का किया निरीक्षण

Must read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (Uttar Pradesh Cooperative Village Development Bank Limited) के नवनिर्वाचित सभापति माननीय डॉ. विवेक सिंह तोमर (Dr. Vivek Singh Tomar) द्वारा आज बैंक की शाखा एवं जनपद लखनऊ का भ्रमण कर बैंकिंग कार्यों की समीक्षा की गई। शाखा पहुंचने पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा माननीय सभापति जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सभापति महोदय ने शाखा में संचालित विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा बैंक की कार्यप्रणाली, ऋण वितरण एवं ऋण वसूली की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

समीक्षा के दौरान माननीय सभापति जी ने प्रधान कार्यालय द्वारा आवंटित ऋण वितरण एवं ऋण वसूली के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए बैंक की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

सभापति महोदय ने विशेष रूप से कैंप आयोजित कर ऋण वितरण प्रक्रिया को सुगम एवं प्रभावी बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्र के किसानों एवं जरूरतमंद लाभार्थियों को बैंक की योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक श्री कमलेश कुमार शुक्ला सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सभापति महोदय को बैंक की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजनाओं से अवगत कराया। माननीय सभापति डॉ. विवेक सिंह तोमर जी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए बैंक के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article