31 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

वृंदावन पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आज जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण

Must read

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे, जहां वह आज रुक्मिणी विहार स्थित जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में विशेष तैयारियां की गई हैं और बड़ी संख्या में साधु-संतों सहित श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संघ प्रमुख निर्धारित समय के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर लगभग 1:30 बजे तक आश्रम में ही रहेंगे। इसके बाद वह करीब 2:00 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी वृंदावन पहुंच चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के भी कुछ ही देर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की सूचना है।
जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण समारोह में कई प्रमुख संत-महात्मा और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
वृंदावन में इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है, वहीं संघ प्रमुख के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रही हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article