32.4 C
Lucknow
Wednesday, July 22, 2026

भूजल संरक्षण का दिया संदेश, ‘भूजल सप्ताह’ का समापन जागरूकता रैली व बैठक के साथ

Must read

 

फर्रुखाबाद। जनपद में 16 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक आयोजित “भूजल सप्ताह” का समापन बुधवार को “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” थीम के साथ जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए किया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई तथा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर भूजल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

बुधवार सुबह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ एवं म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने जल संरक्षण जागरूकता प्रभात फेरी निकाली। फेरी को मुख्य विकास अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों ने “जल है तो कल है”, “जल आज नहीं बचाओगे तो कल कहां से लाओगे”, “प्रकृति की यही पुकार, आओ बचाएं जल अपार”, “वर्षा जल को करें संरक्षित” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया।

इसके बाद विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा जन-जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। अधिकारियों ने आमजन से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और भूजल स्तर को सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वर्षा जल का संरक्षण और जल का संतुलित उपयोग ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article