जम्मू -कश्मीर: जम्मू -कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख और पूर्व CM महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय (Mohammad Ali Jauhar University) के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला किया है। PDP प्रमुख ने उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए इसे नफरत और बदले की राजनीति बताया। उनकी टिप्पणी को लेकर जम्मू-कश्मीर में सियासी विवाद तेज हो गया और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उनसे माफी की मांग की।
PDP की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। पूर्व CM महबूबा मुफ्ती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि वे जंतर-मंतर पर चल रहे युवाओं के प्रदर्शन से सबक लें। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की यह प्रतिक्रिया रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 15 जुलाई को मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 40 में से 38 इमारतों को गिराने का आदेश दिए जाने के बाद आई है।
पूर्व सीएम महबूबा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “जौहर विश्वविद्यालय जैसे शिक्षण संस्थान को नष्ट करना केवल नफरत और बदले की भावना को दर्शाता है। वहीं, रामपुर विकास प्राधिकरण ने जौहर विश्वविद्यालय का योजना की मंजूरी के बिना निर्माण किये जाने का हवाला दिया था।
दूसरी ओर हालांकि, विश्वविद्यालय ने दलील दी कि इमारतों के निर्माण के समय यह क्षेत्र रामपुर विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र से बाहर था. प्राधिकरण ने इस दलील को खारिज कर दिया।
महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी जैसे शिक्षा के केंद्र को नुकसान पहुंचाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व सीएम महबूबा ने लोगों से जौहर विश्वविद्यालय के प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में खड़े होने की अपील की और कहा कि सरकारों को युवाओं की आवाज सुननी चाहिए।
सीएम योगी को जंतर-मंतर से सबक लेना चाहिए और देखना चाहिए कि देश के युवा नफरत और विभाजन की राजनीति को किस तरह खारिज कर रहे हैं, प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ खड़े हों।” वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से जौहर विश्वविद्यालय के प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ खड़े होने की अपील की।


