41.3 C
Lucknow
Thursday, June 25, 2026

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर नवाबगंज नगर पंचायत में बैठक

Must read

 

= ईओ प्रमोद कुमार ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और नागरिकों से सहयोग की अपील की

फर्रुखाबाद। संचारी रोगों की रोकथाम और स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को नवाबगंज नगर पंचायत कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार ने की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने संचारी रोगों से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी और अभियान को जनसहभागिता के साथ सफल बनाने पर जोर दिया।

बैठक में अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार ने नगर पंचायत के सफाई नायकों को निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में कहीं भी जलभराव की स्थिति न बनने दी जाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर जलभराव की आशंका है, वहां समयबद्ध तरीके से एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया जाए, ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके और डेंगू, मलेरिया तथा अन्य संचारी रोगों की रोकथाम सुनिश्चित हो।

बैठक में उपस्थित निमेश चंद और श्याम किशोर (आरवीएस) ने संचारी रोगों के कारण, बचाव और साफ-सफाई के महत्व पर जानकारी देते हुए सभी से अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की।

अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार ने नगरवासियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, नियमित साफ-सफाई रखें तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में नगर पंचायत का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना इस अभियान का उद्देश्य पूरी तरह सफल नहीं हो सकता।

बैठक में कार्यालय सहायक अंबुज भारद्वाज, सफाई नायक अंकित राजपूत, सूर्यकांत गंगवार, निखिल गंगवार, मोहित भारद्वाज, अजित शर्मा, एकांत सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अभियान के दौरान सभी कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article