38.1 C
Lucknow
Sunday, June 7, 2026

नवाबगंज नगर के मुख्य बाजार स्थित विमल मेडिकल स्टोर पर रविवार शाम को मेडिकल एसोसिएशन की बैठक

Must read

नवाबगंज
नवाबगंज नगर के मुख्य बाजार स्थित विमल मेडिकल स्टोर पर रविवार शाम को मेडिकल एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नवाबगंज इकाई का गठन किया गया और सर्वसम्मति से संजीव गुप्ता को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में कायमगंज नगर अध्यक्ष विनय रस्तोगी, नगर महामंत्री विवेक अग्रवाल और कोषाध्यक्ष मनोज सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नवाबगंज की नई इकाई के गठन की प्रक्रिया को संपन्न कराया।

नई कार्यकारिणी में विपिन शाक्य और दौलतराम शाक्य को महामंत्री, रमेश शाक्य को कोषाध्यक्ष, नरेंद्र यादव को मंत्री, धीरज भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आलोक को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के दौरान मेडिकल एसोसिएशन को मजबूत बनाने तथा मेडिकल संचालकों की समस्याओं और उनके निराकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के दिशानिर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article