28 C
Lucknow
Thursday, September 17, 2026

कमालगंज सीएचसी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम, बदलते मौसम से उमड़ी मरीजों की भीड़ के बीच पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि

Must read

कमालगंज संवाददाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को कमालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़ा के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बदलते मौसम के चलते इन दिनों सीएचसी पर मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सर्दी-जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण के मरीज बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसी भीड़-भाड़ के बीच जनप्रतिनिधियों का काफिला अस्पताल पहुंचा और सेवा कार्यों की शुरुआत की।

कार्यक्रम में भर्ती मरीजों को पौष्टिक फल वितरित किए गए। अस्पताल परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया और रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मान समारोह के साथ हुआ। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलचंद राजपूत को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके बाद डॉ. साक्षी दुबे ने भाजपा जिला मंत्री हिना दवे का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलचंद राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा, भाजपा जिला मंत्री हिना दवे, अनिल, दिलीप सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, डॉ. साक्षी दुबे, फार्मासिस्ट पवन प्रताप, सुधाकर माथुर सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। आयोजकों ने लोगों से पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article