34.6 C
Lucknow
Wednesday, June 10, 2026

इलाज के दौरान लावारिस युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

Must read

फर्रुखाबाद। जिले के डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में भर्ती एक अज्ञात युवक की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी, जिससे मामला और संवेदनशील बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक को बीते 27 फरवरी की शाम करीब 4 बजे लावारिस हालत में अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है कि वह थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर में पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
करीब एक महीने से अधिक समय तक चले उपचार के बावजूद युवक की हालत में सुधार नहीं हो सका और शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे उसने दम तोड़ दिया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, युवक की पहचान कराने के प्रयास किए गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article