29 C
Lucknow
Thursday, August 27, 2026

इलेक्ट्रिक स्कूटी के गोदाम में लगी भीषण आग, 80 से अधिक स्कूटी और 200 बैटरी जलकर राख

Must read

रोहतास: रोहतास के सासाराम के अकोढ़ी गोला बाजा (Akodhi Gola baja) में आज गुरुवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी (electric scooty) के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से लगभग 85 इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर राख हो गई। इसके साथ ही गोदमा में रखी गई 200 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी भी जलकर बर्बाद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट होने की वजह से गोदाम में आग लगी थी।

गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि जबतक आग पर काबू पाया जाता, काफी देर हो चुकी थी। इस अगलगी घटना में लगभग 85 इलेक्ट्रिक स्कूटी, 200 से अधिक इलेक्ट्रिक बैटरी व अन्य सामान जलकर राख हो गया।

प्रतिष्ठान के मालिक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, अचानक उनके गोदाम में आग लग गई, जहां भारी संख्या में नई गाड़ियां तथा गाड़ियों का बैटरी और अन्य पार्ट्स रखे हुए थे। लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग फैल गई और देखते ही देखते पूरा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि उन्हें लगभग 80 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article