28.8 C
Lucknow
Tuesday, October 13, 2026

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े युवराज सिंह, ड्रेसिंग रूम में निभाएंगे अहम भूमिका!

Must read

 

आईपीएल 2027 से पहले भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह के दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवराज आगामी सीजन में दिल्ली टीम के ड्रेसिंग रूम में नजर आएंगे। हालांकि, टीम में उनकी आधिकारिक भूमिका को लेकर स्पष्ट जानकारी की पुष्टि होना बाकी है। दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने युवराज की तारीफ की है। युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं और 2007 टी20 विश्व कप तथा 2011 वनडे विश्व कप में भारत की जीत में अहम योगदान दे चुके हैं। उनकी संभावित नई भूमिका को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें अब दिल्ली कैपिटल्स के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article