38.5 C
Lucknow
Monday, June 29, 2026

कपड़े की दुकान में भीषण आग, धुएं और ऊंची लपटों से मची अफरा-तफरी

Must read

 

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सब्जी मंडी तिराहे के पास स्थित मार्केट में अचानक आग भड़कने के बाद कुछ ही देर में ऊंची-ऊंची लपटों और धुएं के गुबार ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता देख आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग घबरा गए तथा मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर विकासनगर थाना प्रभारी आलोक कुमार, सब्जी मंडी चौकी पुलिस और इंदिरानगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया और आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने के प्रयास में जुट गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

राहत की बात यह रही कि समाचार लिखे जाने तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। हालांकि आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की है, ताकि राहत एवं बचाव कार्य बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article