29 C
Lucknow
Sunday, April 19, 2026

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी, घरेलू कलह की आशंका

Must read

 

हरदोई
सांडी थाना क्षेत्र के बघराई गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान डॉली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बघराई गांव निवासी छोटी बिटिया ने बताया कि उनके पुत्र राहुल ने पिछले वर्ष फरवरी में गांव की डॉली से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों का जीवन सामान्य चल रहा था, हालांकि बीच-बीच में घरेलू बातों को लेकर कहासुनी की स्थिति बनती रहती थी।

घटना के दिन रविवार सुबह परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गेहूं की कटाई के लिए गए हुए थे। घर पर डॉली और उसकी जेठानी शिल्पी मौजूद थीं। इसी दौरान डॉली अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद शिल्पी ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

जब शिल्पी कमरे की ओर गईं तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा कि डॉली का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर वह घबरा गईं और तुरंत परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला घरेलू कलह से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article