29 C
Lucknow
Sunday, April 19, 2026

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के अलग रहने और मानसिक तनाव की बात आई सामने

Must read

 

हरदोई
लोनार कोतवाली क्षेत्र के कहरी पुरवा गांव में रविवार सुबह एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय संतोष पुत्र हरीशचंद्र के रूप में हुई है। बताया गया कि संतोष ने अपने घर के बाहर एक पेड़ से गमछे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

परिजनों के अनुसार, संतोष पहले अंबाला में नौकरी करता था, जहां उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इसके बाद उसे जेल जाना पड़ा। बाद में लोक अदालत से उसे राहत मिली और वह करीब पांच साल बाद पिछले वर्ष नवंबर में अपने गांव लौटा था।

मृतक के बड़े भाई सतीश ने बताया कि आरोप लगने के बाद उसकी पत्नी मंजू अपनी बेटी के साथ मायके चली गई थी और फिर वापस नहीं लौटी। उन्होंने कहा कि संतोष लगातार पत्नी के न आने और अकेलेपन को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहता था।

परिजनों के मुताबिक, संतोष ने कई बार पत्नी को वापस बुलाने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली, जिससे वह तनाव में रहने लगा था।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article