35.2 C
Lucknow
Thursday, July 2, 2026

दिल्ली में मानसून की दस्तक, तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

Must read

– 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। बुधवार को तेज आंधी और झमाझम बारिश के साथ मौसम ने करवट ली, जिससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। हालांकि तेज हवाओं और बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा।
महात्मा गांधी मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कों पर तेज बारिश और करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं का असर देखने को मिला। कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी, जबकि कार्यालय और स्कूल जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। मौसम सुहावना होने के बावजूद तेज हवाओं और बारिश ने राजधानी की रफ्तार कुछ समय के लिए थाम दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ घंटों तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने तथा सतर्कता बरतने की अपील की है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तेज बारिश के दौरान जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका भी बनी रहेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article