33.3 C
Lucknow
Friday, August 7, 2026

आरएलडी को बड़ा झटका: प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा, प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ी

Must read

 

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल को उत्तर प्रदेश में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है।
बताया जा रहा है कि रामाशीष राय ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को भेज दिया है। हालांकि इस्तीफे के कारणों का आधिकारिक तौर पर अभी खुलासा नहीं किया गया है।
रामाशीष राय के इस्तीफे को उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। उनके इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में विभिन्न तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि राष्ट्रीय लोकदल इस इस्तीफे पर क्या रुख अपनाता है और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसे नई जिम्मेदारी सौंपती है।
फिलहाल पार्टी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article