32 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

चाचूपुर बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

Must read

पुलिस टीम पर हमला, सरकारी वाहन में तोड़फोड़ और पथराव के मामले में कार्रवाई तेज

अमृतपुर फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर जटपुरा में युवक की संदिग्ध मौत के बाद हुए बवाल मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक महेश कुमार की लिखित तहरीर पर थाना राजेपुर में मुकदमा संख्या 67/2026 दर्ज किया गया था।
पुलिस का आरोप है कि आरोपियों ने एक राय होकर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया, सरकारी कार्य में बाधा डाली तथा लाठी, डंडा, सरिया और ईंट-पत्थरों से हमला कर कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। इस दौरान सरकारी वाहन यूपी 76 जी-0311 में भी तोड़फोड़ की गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामले में पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं सहित लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और आपराधिक विधि संशोधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना के दौरान पुलिस ने विकास पुत्र ब्रजपाल निवासी चाचूपुर जटपुरा तथा कश्मीर पुत्र रामगुलाम निवासी चाचूपुर जटपुरा को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने जुर्म की माफी मांगते हुए न्यायालय में बयान देने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विकास के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद वर्मा, हेड कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल दिनेश कुमार अवनी और कांस्टेबल सौरभ सिंह शामिल रहे।
घटना के बाद गांव में अब भी तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article