37.6 C
Lucknow
Thursday, June 4, 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख का कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

Must read

पटना: बिहार के पटना (Patna) जिले के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध रूप से कोडीनयुक्त कफ सिरप (Codeine cough syrup) की तस्करी कर रहे एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई खेप की बाजार में अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

​फतुहा के SDPO-1 अवधेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बुधवार को पक्कीदरगाह के पास थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टेम्पो (BR01PS8910) पर सवार पांच लोगों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और मौजीपुर के पास घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

​टेम्पो की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में नशीली दवाएं मिलीं। जांच में 100 एमएल की 742 बोतलें, यानी कुल 74.200 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद हुआ। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किया गया टेम्पो, पांच मोबाइल फोन और 6,500 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

​गिरफ्तार आरोपियों में वैशाली जिले के सत्यानंदन राय, बंटी कुमार उर्फ बंटी साह, नागेन्द्र कुमार, पिंकु कुमार और पटना के सुल्तानगंज निवासी शशि यादव शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ नदी थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

​इस सफल ऑपरेशन में थानाध्यक्ष सद्दाम के नेतृत्व में एएसआई पप्पु कुमार पासवान, एएसआई संतोष कुमार, पीटीसी राजेश कुमार सहित जिला बल और सशस्त्र गृहरक्षकों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अब इन तस्करों के नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि इसके मुख्य सरगना तक पहुँचा जा सके। पटना पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके। इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article