43.8 C
Lucknow
Wednesday, June 24, 2026

लखनऊ में एलन कोचिंग पर बड़ी कार्रवाई, आज होगी सीलिंग

Must read

 

लखनऊ। राजधानी में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन ने हलवासिया स्थित एलन कोचिंग सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। अधिकारियों के अनुसार शाम 4 बजे कोचिंग संस्थान को सील किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक निरीक्षण के दौरान भवन से जुड़ी कई अनियमितताएं सामने आई हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण का कहना है कि जिस भवन में कोचिंग संचालित की जा रही है, उसका स्वीकृत नक्शा कार्यालय (ऑफिस) उपयोग के लिए पास किया गया था, जबकि वहां कोचिंग संस्थान चलाया जा रहा है। प्राधिकरण के अनुसार यह भवन निर्धारित मानकों के अनुरूप कोचिंग संचालन के लिए अनुमन्य नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग सेंटर में सुरक्षा और संचालन से जुड़ी कई खामियां भी मिली हैं। जांच के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि वर्तमान स्वरूप में वहां छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल हैं। इसी आधार पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने सीलिंग से पहले छात्रों को भवन खाली करने और सुरक्षित रूप से बाहर निकलने के लिए समय दिया है। अधिकारियों का कहना है कि छात्रों के हितों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

एलडीए अधिकारियों के अनुसार नक्शे के विपरीत उपयोग और नियमों के उल्लंघन के कारण संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण का स्पष्ट कहना है कि संबंधित भवन में कोचिंग संचालन की अनुमति नहीं है और नियमों के विरुद्ध गतिविधियां नहीं चलने दी जाएंगी।

लखनऊ में हाल के दिनों में अग्नि सुरक्षा और भवन मानकों को लेकर चल रहे निरीक्षण अभियान के बीच यह कार्रवाई काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों, भवन उपयोग या अन्य नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article