42.1 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

महाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मारुति मंदिर का छज्जा गिरा, 30 से 40 लोग मलबे में दबे

Must read

परभणी: महाराष्ट्र (Maharashtra) के परभणी स्थित यशवाड़ी हनुमान मंदिर (Yashwadi Hanuman Temple) में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के गर्भगृह के सामने निर्माणाधीन सभा मंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शनिवार को भीड़ अधिक थी। इस दुर्घटना में 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि आशंका जताई जा रही है कि 30 से 40 लोग मलबे में फंस गए हैं।

यहां निर्माणाधीन हनुमान मंदिर का स्लैब अचानक ढह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में 8 से 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं 30 से 40 लोग मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक पांच से छह श्रद्धालुओं के शव मलबे के नीचे से बरामद किए जाने की सूचना मिल रही है। मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था, हालांकि शनिवार को ज्यादा भीड़ होने के कारण काम बंद रखा गया था। इसके बावजूद श्रद्धालु उसी क्षेत्र में मौजूद थे, तभी करीब 15 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा स्लैब अचानक गिर पड़ा।

युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार का दिन होने के कारण मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को उपचार के लिए परभणी जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article