महंत धर्मदास ने राम धन गबन से जुड़े कथित मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों के दौरान मिट्टी की खुदाई से लेकर पत्थरों तक में कमीशनखोरी की गई। उनका कहना था कि हर स्तर पर अनियमितताएं हुईं और संसाधनों के उपयोग में पारदर्शिता का अभाव रहा।
महंत धर्मदास ने यह भी आरोप लगाया कि आभूषणों को गलाकर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि यदि इन आरोपों की निष्पक्ष और गहन जांच नहीं होती, तो केवल बैठकें आयोजित करने से कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलेगा। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा, “मिट्टी खुदाई में कमीशनबाजी होती थी। पत्थर, मिट्टी तक में कमीशन लिया गया। आभूषणों को गलाकर ले जाते थे। आज की बैठक का कोई मतलब नहीं है।”


