33 C
Lucknow
Monday, June 1, 2026

लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, कॉपी जांच में गड़बड़ी का आरोप

Must read

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों को लेकर छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। बीए-एलएलबी और एलएलबी के छात्रों ने प्रथम सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कुलपति (वीसी) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को बैक पेपर दिया गया है, जबकि कई ऐसे छात्र भी असफल घोषित कर दिए गए हैं जिनका परीक्षा प्रदर्शन बेहतर रहा था। छात्रों का कहना है कि कॉपी जांच प्रक्रिया में गंभीर त्रुटियां हुई हैं, जिसके कारण उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है।
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मूल्यांकन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना था कि यदि कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कराया जाए तो कई छात्रों के परिणाम बदल सकते हैं।
प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रमुख मांग है कि जिन विद्यार्थियों को प्रथम सेमेस्टर में बैक पेपर मिला है, उन्हें अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत (प्रमोट) किया जाए, ताकि उनका एक वर्ष बर्बाद न हो। छात्रों का तर्क है कि मूल्यांकन विवाद के बीच उनका शैक्षणिक नुकसान नहीं होना चाहिए।
मामले की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों ने छात्रों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रशासन ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों की जांच कर नियमानुसार उचित निर्णय लिया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article