28.1 C
Lucknow
Thursday, August 6, 2026

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: सुप्रीम कोर्ट ने एलड़ीए उपाध्यक्ष को किया तलब, एसआईटी रिपोर्ट भी मांगी

Must read

 

नई दिल्ली/लखनऊ। लखनऊ के चर्चित कोचिंग संस्थान अग्निकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। न्यायालय ने मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) से अब तक की जांच पर विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने अग्निकांड की गंभीरता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि निर्माण मानकों, अग्नि सुरक्षा नियमों या प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की चूक सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने एलडीए उपाध्यक्ष से भवन की स्वीकृति, मानचित्र, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित अनुमतियों से जुड़ी जानकारी के साथ न्यायालय में उपस्थित होने को कहा है। साथ ही एसआईटी को निर्देश दिया गया है कि वह जांच की वर्तमान स्थिति, अब तक जुटाए गए साक्ष्यों और जिम्मेदारी तय करने संबंधी प्रगति रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश करे।
इस मामले की अगली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट एसआईटी रिपोर्ट और एलडीए की ओर से प्रस्तुत जवाब का परीक्षण करेगा। माना जा रहा है कि अदालत के निर्देशों के बाद अग्निकांड की जांच और जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article